Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
publicuwatch24.com,दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 दिसंबर 2021 को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व कंसलटेशन बैठक करेंगी जिसमें वे राज्यों के वित्त मंत्रियों से आम बजट को लेकर राज्यों की उम्मीदों और सुझावों को सुनेंगी. सूत्रों के मुताबिक ये बैठक विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी. राज्यों के वित्त मंत्री देंगे अपने सुझाव माना जा रहा है कि राज्यों के वित्त मंत्री के सामने बजट से जुड़ी अपनी मांगों को रखेंगे. वित्त मंत्री की राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक आमने सामने बैठकर होगी. दरअसल इससे पहले वित्त मंत्री ने जितनी भी बजट पूर्व बैठकें की…
publicuwatch24.com,सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक में भारी बर्फबारी भी हुई है। बारिश और बर्फीली हवाओं के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है। शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रतापपुर के धरमपुर व पोड़ी इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई। खेत-खलिहानों के अलावा घरों की छतों व छप्परों पर भी आधा फीट बर्फ की चादर बिछी दिखी। यहां का नजारा शिमला जैसा रहा। इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोग ओलों के साथ मस्ती करते नजर आए। कुछ लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। बिलासपुर एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप को कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कश्यप अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में हैं। पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी के बाद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को लगातार सर्दी, खांसी और बुखार आ रहा था और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अपना आरटीपीसीआर जांच कराया था।मंगलवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी ने वैक्सीन का दोनों डोज़ लगवा लिया है।
publicuwatch24.com,दिल्ली। कोविड-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है. भारत में भी 21 राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच एक शोध रिपोर्ट में ये कहा गया है कि भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के दैनिक मामले तेजी से बढ़ेंगे लेकिन ऐसा थोड़े वक्त के लिए ही होगा. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन का कहना है कि ऐसी संभावना है कि भारत दैनिक मामलों में विस्फोटक वृद्धि का दौर देखेगा लेकिन इसकी अवधि कम होगी। ओमिक्रोन के मामलों में होगी विस्फोटक…
publicuwatch24.com,रायगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केलो बांध के नीचे स्थित दोनों पर्यावरणीय क्षेत्र/पार्क को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बंद किये जाने हेतु सूचना जारी किया गया है। उक्त जानकारी कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना संभाग रायगढ़ ने दी है। कवर्धा में 3 जनवरी सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प – कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 3 जनवरी 2022 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का…
publicuwatch24.com,कोरबा। आयुष्मान कार्ड से गरीब मरीजों के ईलाज में अनियमितता बरतने पर शहर के कोसाबाड़ी स्थित गीतादेवी मेमोरियल अस्पताल से कार्ड से ईलाज की सुविधा तीन माह के लिए निलंबित कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल पर दो लाख 40 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी. बोडे ने निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। गीतादेवी मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब मरीजों के ईलाज में व्यय राशि आयुष्मान कार्ड से नहीं ली जा सकेगी। गीतादेवी मेमोरियल अस्पताल को गरीब मरीजों…
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को में अयोजित कलेक्टोरेट सभाकक्ष जनदर्शन कार्यक्रम में पीड़ित विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के भृत्य की गुहार को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षिका को तत्काल कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को पूरे प्रकरण की छान-बीन कर इसमें बैंक कर्मियों की संलिप्तता चिन्हांकित करने के भी निर्देश दिए। जनदर्शन में इस बार 42 आवेदन मिले जिसका गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। पीड़ित भृत्य ने बताया कि वह शासकीय हाई स्कूल उदयपुर में भृत्य के पद पर पदस्थ है।…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में अधिकांश राज्य सरकार ने सख्ती लगानी शुरू कर दी है. इसके लिए केंद्नीय गृह मंत्रालय ने सख्त हिदायत देते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है. कई राज्यों में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं अन्य कई राज्यों ने गाइडलाइंस के तहत सख्ती भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और अब…
सहकारी बैंक की 18 शाखाओं के जरिए हो रहा है भुगतान. publicuwatch24.com,बेमेतरा। बेमेतरा जिले में 01 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2021 तक 3 लाख 68 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। जिले की 102 सहकारी समितियों के अंतर्गत 123 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गये है। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। किसान अपनी सुविधानुसार टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्रों में ला रहे है। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कहा कि बेमेतरा जिला किसी राज्य की सीमावर्ती जिला में शामिल नहीं है फिर भी कोचिया, बिचौलिया पर विशेष…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त बनाने अति संवेदनशील इलाकों में लगातार फोर्स के कैंप खोले जा रहे हैं। इन कैंपों की मदद से नक्सलवाद का दायरा भी सिकुड़ता जा रहा है। सुरक्षा बलों के जवान ऐसे गांवों तक पहुंच चुके हैं, जिसकी पहचान पहले नक्सलगढ़ के रूप में थी। फोर्स के इन कैंपों की मदद से बीहड़ जंगल में भी विकास पहुंच रहा है। अति संवेदनशील सुकमा जिले में साल 2021 में मिनपा, बड़ेसेट्टी, मनकापाल, मुकरम, कोलाईगुड़ा और करीगुंडम में जिला पुलिस बल व सीएपीएफ के छह कैंप खोले गए हैं। इन कैंपों की मदद से जिले…