Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 1 असिस्टेंट कमांडेट शहीद हो गए। राज्यपाल ने शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। भगत सबेरे 11.30 बजे सरगुजा कुटीर रायपुर से खुंटाघाट (रतनपुर) जिला बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3.05 बजे खुंटाघाट पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भगत इसके बाद अम्बिकापुर जाएंगे।

Read More

K.W.N.S.-सरगुजा/अंबिकापुर। 14 फरवरी से जिले के शासकीय और निजी स्कूल खुलेंगे। जिला शिक्षाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के कक्षाओं का संचालन शुरू करने को कहा गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद DEO ने प्राचार्य और BEO को निर्देशित कर दिया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल संचालित किए जाएंगे। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में 946 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 2169 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल रविवार शाम को झांसी आ रहे हैं. रात करीब 8 बजे वह एक निजी होटल में व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे. अगले दिन 14 फरवरी को सुबह कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया के समर्थन में सीपरी बाजार में जनसंपर्क करेंगे. इसके बाद वह ललितपुर में जनसंपर्क और महरौनी में जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि 14 फरवरी को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी झांसी आ रहे हैं. वे मऊरानीपुर, बरुआसागर और झांसी के क्राफ्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. ​​कांग्रेस ने सदर सीट से राहुल रिछारिया को मैदान…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक छावनी चौक में गणपति मोटर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को ठोकर मार दी. इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई. और पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है. वही महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर नमन किया। और ट्वीट कर लिखा कि वैदिक परंपराओं के गौरव, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, महान समाज सुधारक, ओजस्वी संत एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

Read More

K.W.N.S.-पेंड्रा। पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा से एक आरोपी को श्याम दास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरा आरोपी संतोष मिश्रा मौके से फरार हो गया है। ये ठग छात्रावासों में नौकरी लगाने के नाम से कई लोगों से ठगी की थी। लाखों रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश पत्र देकर गायब हुए थे। लोगों के शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरे फारार की तलाश जारी है।

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। सररकारी स्कूलों में अब कलेक्टर समेत 42 विभाग के अधिकारी सप्ताह में 1 दिन छात्रों को पढ़ाएंगे। जिले अलग-अलग स्कूलों में 10वीं-12वीं की क्लास लेंगे। शिक्षा स्तर को सुधारने कलेक्टर ने ये नई पहल की है। कलेक्टर ने स्कूलवार अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। बीस क्विज में 80 प्रतिशत अंक वाले बच्चे को मिलेंगे एक हजार रूपए – मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि ओरो स्कॉलर कार्यक्रम कक्षा पहली से बारहवीं कक्षा तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इसमें बच्चे ओरो स्कॉलर एप्प में अपना पंजीयन कर 20 क्विज में हिस्सा ले सकते…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर। हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से एक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ये तोड़फोड़ मंदिर के सामने शराब पीने से मना करने पर की थी। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात दो मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी। दरअसल, नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड और दुरबा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में बुधवार देर रात तोड़फोड़ हुई थी। ताला तोड़कर घुसे असामाजिक तत्वों ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है. दरअसल राजधानी रायपुर में आज वेतन वृद्धि स्वीकृत नहीं होने के विरोध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल किया। कर्मचारियों का कहना है कि दो साल से उनकी वेतन वृध्दि नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में बढ़ोत्तरी से सरकार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि उनको वेतन बैंक के मुनाफे से ही दिया जाता है।…

Read More