Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.- लोरमी। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारधा में फर्जीवाड़ा के बाद अब रोजगार सहायक की फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर हुआ है. फर्जीवाड़े की शिकायत में अब तक जांच नहीं हो सकी है. बता दें कि वार्ड पंचों ने आरोप लगाते हुए एक और शिकायत कर कहा है कि ग्राम पंचायत सारधा में रोजगार सहायक के पद के लिए वर्ष 2007 में विज्ञापन निकाला गया था, जिसके आधार पर सारधा ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था. जिस पर उस समय पूर्णिमा राजपूत ने रोजगार…
K.W.N.S.-पिथौरा। महासमुंद जिले के साकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा और डुमर पाली के बीच कंतरा नाला में ग्रामीणों को एक लाश रेत में दबी मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल साकरा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची साकरा पुलिस ने लाश को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि राजा देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमर पाली में एक गुम इंसान की सूचना होने की खबर मिली. बीसीकेशन घर से बिना बताए कहीं चला गया था. साकरा पुलिस ने परिजनों को लाश की पहचान कराई तो नाले में…
K.W.N.S.-यूपी चुनाव। झांसी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। और कांग्रेस प्रत्याशी के हित में वोट देने की अपील किया। आगे सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – अमित शाह ने यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण में योगी को निपटा दिया है। छठें और सातवें चरण में नरेंद्र मोदी निपटाएंगे। देखना यह है कि दोनों को योगी को निपटाते हैं या दोनों मिलकर योगी को। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को याद करते सीएम भूपेश बघेल ने कहा – सवाल तो अब भी है साहेब! सवाल जीवित है,…
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित बालको एल्युमिनियम संयंत्र में हादसा हो गया है। इस हादसे में बालको कर्मी अगस राम साहू की एनोड और हाइड्रोलिक जेक मशीन के बीच दबने से मौत हो गई है। मृतक बालको प्लांट के थाइसन कम्पनी में कार्यरत था। मृतक 56 वर्षीय अगस राम साहू जोगियाडेरा दर्री निवासी बताया गया है। हादसे के बाद बालको कर्मी बउ़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं। बालको पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
K.W.N.S.-यूपी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यूपी के चुनाव में एक बार फिर घोर परिवारवादी लोग हारेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये परिवारवादी लोग फिर से हारेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला माफियागंज के नाम…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में बीजेपी की अहम बैठक आज शाम 4.30 बजे आयोजित होगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बैठक में छग सरकार के खिलाफ धरना देने की रणनीति तय करेगी। यह बैठक जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई है। दूसरी ओर CM भूपेश बघेल आज झांसी में चुनाव प्रचार कर रहे है. अलग-अलग क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन और जनसभा में शामिल होंगे। फिर शाम 4 बजे झांसी के गरौठा पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल बीते दिनों से यूपी दौरे पर है. जहां कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है।
K.W.N.S.-कवर्धा। कवर्धा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक की यात्री की मौत होने की खबर है. वही 6 लोग घायल हुए है. हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस में 60 यात्री सवार थे. बस लखनऊ से बेमेतरा आ रही थी. घटना कुकदूर थाना के अधचरा गांव में हुई है. सभी घायल यात्रियों को जिला हॉस्पिटल भेजा गया है. जहां उपचार जारी है।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। और कहा – पुलवामा हम सभी के लिए बेहद दुःखद आतंकी हमला था, जब आतंकवादियों ने नापाक मंसूबों से छलपूर्वक हमारे जवानों पर हमला कर दिया था। आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में यह दुर्भाग्यजनक घटना हुई थी। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार ने कर्मचारियों-अधिकारियों को सुविधा देने के लिए पांच दिन का वर्किंग डे तय किया है। इसके साथ-साथ सरकार ने कार्यालयों में कामकाज के घंटाे में बदलाव कर दिया। इसके तहत कर्मचारियों-अधिकारियों को सुबह 10 बजे ही कार्यालय आना है, मगर लेटलतीफी को अपनी आदत बना चुके कर्मचारी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि आज प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले आज भोजन अवकाश में कलेक्ट्रेट रायपुर और कलेक्ट्रेट बिलासपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ…
K.W.N.S.-रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह की आज पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक न्यायिक रिमांड आगे बढ़ सकती है.बता दें कि जीपी सिंह एक महीने से जेल में बंद है. गौरतलब है कि 1 जुलाई, 2021 की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में सहयोगियों समेत जीपी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. छापेमारी में 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ और 10 करोड़ की संपत्ति मिलने की आधिकारिक जानकारी दी गई. इसके अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिलने का पर्दाफाश हुआ. इस आधार पर रायपुर कोतवाली में IPS जीपी सिंह…