Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में शराब के नशे में दामाद अपने ससुराल में घुस गया और महिला से गंदी हरकतें करने लगा। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर वह भाग निकला। इस घटना की जानकारी सामने उसकी पत्नी ने भी विरोध किया और पति को सजा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। TI परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी रामगोपाल यादव (28) प्राइवेट जॉब करता है। वह शराब पीने का आदी है। सरकंडा क्षेत्र में ही उसका ससुराल है। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे वह…
K.W.N.S.-बिलासपुर। एनटीपीसी सी डब्ल्यू स्टेज-2 ट्रीटमेंट प्लांट में हेल्पर का काम करने वाले कौड़िया निवासी मनोज कुमार गंधर्व की शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई है। मनोज ने मौत से पहले एसिड टैंक के ढक्कन को सफाई के लिए खोला था। ठीक आधे घण्टे बाद उसी स्थान पर गिरकर उसकी मौत हो गई। मनोज को एम्बुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन यानि शनिवार को सीपत पुलिस ने पंचनामा किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया। बहरहाल शव को परिजनों के हवाले कर दिया…
K.W.N.S.-जशपुर। जिले में बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा जिसकी वजह से पठारी इलाकों में जमी सफेद बर्फ की चादर में ढक गई। छत्तीसगढ़ के मध्य-उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर का असर जारी है। जशपुर में तापमान गिरकर रविवार को 5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री मापा गया। इसकी वजह से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्षेत्र में जमीन, पेड़-पौधों की पत्तियोें और सतह पर पड़ी ओस की बूंदें तक जमकर बर्फ बन गई हैं।
K.W.N.S.- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज सुबह एक हादसा टला जिसमें हाईटेंशन तार की चपेट में एक हाइवा आ गया और उसमे न अचानक आग लग गयी, ये घटना बेमेतरा जिले के खुरमुडी गांव की है जब एक ट्रक सीधे रास्ते जा रहा था तभी ब्रेक फेल होने की वजह से हाईटेंशन तार ने ट्रक को अपनी चपेट में लिया और तुरंत ही ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक ने ट्रक से कूटकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कुछ घंटे बाद ही बिजली लाइन को बंद कर आग पर काबू पाया गया।…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में लगातार चाकूबाजी की वारदातें बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से रयपुर पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है उसके बाद भी गुढ़ियारी इलाके में बीती रात चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसी इलाके में उसका जुलुस भी निकाला।
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। ऐसे में कई आपराधिक मामले में फरार चल रहे 211 वारंटियों को पुलिस ने धरदबोचा है। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, शहर, संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनंत कुमार के पर्यवेक्षण पुलिस बल के साथ स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए फरार अरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कई अपराधों में शामिल कुल 51 स्थाई वारंटियों को 12…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी में आज ”सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार” विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण है। संभावनाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ में देश और दुनिया के निवेशक आकर देखें कि यहां उद्योग मित्र, व्यापार मित्र, कारोबार मित्र, उपभोक्ता मित्र, पर्यटक मित्र, रोजगार मित्र नीतियों से कैसे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। राज्य में हमने शुरू से ही ऐसे कार्यों को महत्व दिया है। जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आए और रोजगार के अवसर बढ़े। हम चाहते…
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और जिले के रामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक ननकीराम कंवर कोरबा के एक निजी नर्सिंग होम के सामने उपचार में लापरवाही के चलते एक आदिवासी महिला की मौत को लेकर धरना पर बैठ गए हैं। मृतिका पहाड़ी कोरबा जनजाति से है। इस विलुप्त हो रही जनजाति को भारत सरकार ने संरक्षित घोषित कर रखा है। इसीलिए इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है। जानकारी के अनुसार मृतिका के पति और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ने निजी हॉस्पिटल के खिलाफ कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ने शिकायत पत्र…
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह को संचालित करने वाली महिलाएं बच्चों को ट्रेनिंग देकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी एन एमिला और ए मीना संगठित रूप से अपचारी बच्चों को प्रशिक्षण देकर बच्चों द्वारा छावनी इलाक़े के सूने घरों की रैकी कर चोरी को अंजाम देती थी। चोरी करते समय सभी फ़िल्मी स्टाइल में अलग-अलग रोल अदा करते थे। कोई सदस्य सामान बेचने का, कोई घूमने का बहाना बना कर आसपास आने-जाने वालों पर नज़र रखते थे। अपचारी बच्चे…