Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल 10वीं- 12वीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसी तरह इस साल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से सत्र 2021- 22 के लिए वार्षिक परीक्षा के लिए भी असाइनमेंट की अनिवार्यता नहीं है। ओपन स्कूल के सचिव ब्रृजेश बाजपेयी ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण असाइनमेंट दिया गया था ,इस बार हमने असाइनमेंट ही नहीं दिया था। बता दें कि पिछले साल ओपन स्कूल ने दो-दो असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य किया था। जिन परीक्षार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजेंद्र नगर इलाके से एक्टिवा चोरी की वारदात सामने आई है. जिसकी शिकायत दुकान संचालक ने थाने में की. और पुलिस को बताया कि वे अपनी एक्टिवा से एसएसडी धाम मेडिसाईन हास्पीटल के पास गया था. और धाम के सामने रोड़ मे लॉक कर खड़ी किया था, जब वापस आया तो देखा कि एक्टिवा वहां नहीं थी जहां खड़ी किया था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत केस पंजीबद्ध किया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है. जिसमें पहला पेपर हिंदी विशिष्ट का है. 10वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी. 12वीं की तरह ही 10वीं की परीक्षा का समय भी सुबह 9 से दोपहर 12.15 तक रखा गया है. बता दें कि 2 साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन मोड पर एग्जाम दिलाने जा रहे हैं. परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 3 लाख 80 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. प्रदेश भर में 6, 743 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. छात्रों को सैनिटाइजर और मास्क के उपयोग की सलाह…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही । बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर सब्जी की फसल से सालाना 10 से 12 लाख रूपए की कमाई कर रहें है किसान रोहित कुमार राठौर। गौरेला विकासखंड के ग्राम लालपुर निवासी रोहित ने अपनी जुबानी बताया कि उनकी भूमि बंजर थी, धान भी नहीं उगता था, मिट्टी कम और बालू की मात्रा ज्यादा थी। उन्होंने उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत पहले 2 एकड़ में सब्जी लगाना शुरू किया, अब लगभग 7.50 एकड़ में सब्जी की खेती कर रहें है। इस कार्य में बी.एससी. की डिग्री प्राप्त उनका पुत्र भी…

Read More

तीन हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा। K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पांच सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 47 करोड़ 50 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार तीन सौ बहत्तर हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत नगोई(कटोरी) व्यपवर्तन कार्य के लिए तीन करोड़ 95 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोरबा के अंतर्गत चिर्रा व्यपवर्तन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/यूपी। सीएम भूपेश बघेल ज़हूराबाद और जौनपुर के लिए रवाना हो चुके है. सीएम बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. और लिखा – आज ज़हूराबाद और जौनपुर विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभाओं को संबोधित करने निकला हूँ। जिस प्रकार से बीते पाँच चरणों में जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है…आगामी चरणों में भी जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करेगी। वक्त है बदलाव का!

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। यूक्रेन में एमबीबीएस की की पढ़ाई करने के लिए गए विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा शुरू किया है। इस ऑपरेशन में पुष्पक नगर दुर्ग की एक छात्रा जागृति त्रिवेदी मंगलवार को वापस घर लौटी है। वो यूक्रेन के उजरोड शहर स्थित उजरोड मेडिकल कालेज में एमबीबीएएस की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बेटी के यूक्रेन के युद्धग्रस्त स्थिति में फंसे होने से माता रितु त्रिवेदी और पिता जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी की चिंता दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। अन्य मेडिकल छात्रों के साथ बेटी के बंकर में छिपे होने…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। कोयला कंपनी की मशीनों के लिए लुब्रीकेंट आइल मंगाकर 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन के राजेंद्र नगर में रहने वाले अरविंद गर्ग लुब्रीकेंट आइल के व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि सरगुजा के परसा ब्लाक में कोयला खनन करने वाली कंपनी के साथ सीइरा इंफ्रावेंचर पश्चिम बंगाल कोलकाता का व्यवसायिक संबंध है। सीइरा के अशोक जैन, अजय जैन, ऊर्जा जैन ने कंपनी की मशीनों के लिए 2020 से लुब्रीकेंट आइल मंगा रहे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है. पिछली बार कोरोना की वजह से छात्रों ने घर बैठे ही परीक्षा दिलाया था. अब दो साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा दिला रहे हैं. बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा में प्रदेशभर से 2 लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 2,89,808 परीक्षार्थी नियमित हैं और 3,617 प्राइवेट एग्जाम दिला रहे हैं. इसके लिए प्रदेश भर में 6,743 परीक्षा केंद्र…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। उत्तरप्रदेश के चुनावी रण में फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उतरे। सीएम भूपेश बघेल देर रात यूपी के बनारस पहुंचे। जहां बुधवार आज वे फिर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। वही बताया जा रहा है कि अगले 2 दिन तक बनारस और आसपास की सीटों पर जनसंपर्क होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम बघेल आज दोपहर 1:00 बजे गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 3:00 बजे जौनपुर जिले के गभीरन बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। वही जौनपुर जिले के…

Read More