Author: admin

K.W.N.S.-भिलाई। पाटन क्षेत्र के अमलेश्वर में पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पर जानलेवा हमला हुआ है. धीरेंद्र को रायपुरा जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना रायपुर के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. हमला करने वालों की पतासाजी में पुलिस जुट गई है। इस मामले में अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि वुडलैंड कॉलोनी में राव परिवार में पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पहुंचे थे. राव परिवार में बच्चे को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ. विवाद होता देख उन्होंने बीच-बचाव किया, लेकिन हमला करने वालों ने…

Read More

K.W.N.S.-अम्बिकापुर। जिले के उदयपुर इलाके के गांव खोंदला में माता पिता की हत्या कर नाबालिग पुत्र ने दोनों के शव को घर में गाड़ दिया। देर रात उदयपुर थाने आई इस सूचना के बाद पुलिस अब से कुछ देर बाद घटना स्थल के लिए रवाना होने जा रही है। बेहद प्रांरंभिक सूचनाओं के अनुसार घटना कि सूचना ऐराम सिंह ने दी जिसके अनुसार 50 वर्षीय जयराम सिंह और 45 वर्षीया फूल सुंदरी सिंह की हत्या कर उनके शव उन्हीं के घर में गाड़े गए है पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार हत्या का आरोप मृतक दंपति के नाबालिग…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/यूपी। यूपी के भदोही (Bhadohi) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित कर उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि बाबा को वापस भेजना है, अब योगी जी मठ में बैठेंगे. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घेरते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को यूक्रेन से समय से न निकाल पाना मोदी सरकार की बड़ी नाकामी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है, यहां सातवें…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 30 छात्र गुरुवार को नई दिल्ली लौटे हैं। अब तक प्रदेश के 69 छात्रों की यूक्रेन से सकुशल वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सतत मार्गदर्शन एवं निर्देश पर यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के छात्रों के लिए नई दिल्ली में व्यवस्था बनाई गयी है एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वहाँ से उनके गृहनगर जाने के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं। आवासीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 30 छात्र यूक्रेन से नई दिल्ली वापस लौटे हैं। दल्लीराजहरा के हेमंत कुमार साहू, महासमुंद के कमलेश साहू,…

Read More

K.W.N.S.- बेमेतरा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकगण कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। हांलाकि कोविड के प्रकरण कम हो रहे हैं, पर संक्रमण का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, नियमित रूप से हाथ को सेनिटाईज करते रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में अनावश्यक रूप से जाने से बचने कहा है। आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने वैक्सीनेशन को सबसे जरूरी बताया और कहा सभी…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट में लिप्त दो महिला सहित एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहर में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट का खेल धड़ल्ले से चल रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. बता दें कि, शहर के रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया है, जिसमें एक ऑफिस में चल रहे सेक्स रैकेट की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर शहर के सबसे हाई टेक चौक में से एक जयस्तंभ पर स्थित स्टेट बैंक के ठीक सामने का पॉट होल आम जन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पॉट होल को ढकने के लिए लोहे के ढक्कन को लगाया गया है जिसने एक बड़ा सा गड्ढा बना दिया है जो कि कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। आम जन को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण की कार्यवाही 7 मार्च से शुरू की जा रही है। प्राधिकरण के संचालक मण्डल की 25 फरवरी को आयोजित 69वीं बैठक में शासन द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय समिति द्वारा की गई 6 प्रमुख सिफारिशों को मान्य करते हुए उन पर अमल करने का आदेश जारी किया गया है। नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गठित मंत्रीमण्डलीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मान्य करते हुए नवा रायपुर अटल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। निगम कर्मचारी की पिटाई करने वाले पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक से बातचीत के बाद आरोपी पर तत्काल एफ़आईआर दर्ज कर लिया गया है. बता दें रायपुर नगर पालिक निगम संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम मुख्यालय भवन में लगभग 200 निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था. कर्मचारियों-अधिकारियों की मांग थी कि निगम जोन क्रमांक 6 के सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश यदु के साथ हुई दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वाले आरोपी चेतन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। आज सुबह ट्रेलर ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे रायगढ़-खरसिया हाइवे में ग्राम चपले के पास ट्रेलर चालक ने तेज़ एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में लिया। इस दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।…

Read More