Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के आमानाका पोलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 22 ग्राम हीरोइन जिसकी कीमत 220000 तथा एक i 20 कार कीमती 500000 लाख जप्त किया गया है। आरोपी पंजाब के अमृतसर के काठूनागल के बताए जा रहे हैं। राजधानी में रवि-आसिफ गैंग पर कब कसेगा शिकंजा – छग में नशे के कारोबार का मुख्य सरगना रवि और आसिफ हैं। इनके ही गैंग के माध्यम से गांजे की तस्करी से ले कर मादक पदार्थों की सप्लाई प्रदेश…
K.W.N.S.-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा आऊट आफ टर्न प्रमोटेड उप निरीक्षक प्रवीण मिंज (थाना प्रभारी छाल) तथा विभागीय परीक्षा पास कर पदोन्नत हुये जिले के 07 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई है । पदोन्नत होकर एसआई प्रवीण मिंज टीआई बने हैं, वहीं पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बनने वालों में (1) राजेश कुमार दर्शन (2) उमा शंकर नायक (3) राजेंद्र सिंह पटेल (4) विजय कुमार गोपाल (5) हेमंत कुमार कश्यप (6) महिला प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा एवं (7) विसोहन चंद्रा शामिल है।
K.W.N.S.-रायपुर। आज एयरपोर्ट निदेशक की ओर से केंद्र सरकार द्वारा यूक्रेन से निकाले गए छत्तीसगढ़ के 11 छात्रों का स्वागत किया गया। बता दें कि रूस के यूकेन पर हमला (Russia-Ukraine War) करने के बाद से ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) के तहत अब तक केंद्र सरकार 11,000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी करा चुकी है. एयर एशिया की उड़ान से दिल्ली पहुंचने वाले 170 नागरिकों का स्वागत करने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने यह जानकारी दी है. मुरलीधरन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने िलखा, ‘यूक्रेन से अब तक…
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर काफ़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं ने स्वागत किया। शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी एयरपोर्ट से सीधे की डूमरतराई में कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां शाम 4:30 बजे प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक पांच मार्च को शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी पूर्वाह्न 10 बजे विधायकों की तथा 11:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक सांसदों की बैठक लेंगीं।…
K.W.N.S.-जगदलपुर। राज्यपाल अनुसूईया उइके के तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया। एयरपोर्ट में महापौर सफीरा साहू पूर्व मंत्री अरविंद नेताम, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज,मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्यपाल अनुसूईया उइके का आत्मीय स्वागत किया।
K.W.N.S.-बालोद। गुंडरदेही नगर स्थित चंडी मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. यही नहीं बल्कि वहां लगे CCTV कैमरे के DBR को भी चोर उड़ा ले गए. डॉग स्क्वॉयड और स्पेशल टीम चोरों को पकड़ने के लिए जुट गई है. मामले की जानकारी वहां के पुजारी सहित आसपास के लोगों ने गुंडरदेही थाने में दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने गुंडरदेही थाने की टीम के अलावा अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव और गुरूर थाना प्रभारी रोहित मालेकर के साथ ही डाग स्क्वायड की टीम को मौके पर भेजा. जब पुलिस…
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में एक महिला करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ गई। काफी देर तक वह टंकी के ऊपर ही यहां-वहां घूमती रही। कुछ देर किनारे में बैठी रही। जब वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर महिला पर पड़ी और लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वो कूदने का प्रयास करने लगी। हालांकि मौके पर पहुंचे जवानों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान के पास स्थित पानी टंकी में महिला चढ़ी थी। लोगों…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित 14 मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खेती में गौमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में आज मंत्रालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय, कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में कहा कि रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। रासायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि खेती में…
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने झीरम मामले पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार अपराधबोध से ग्रसित है और इस मामले का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर नक्सली भूपेश सरकार जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। वास्तव में सरकार नक्सलियों के प्रति सद्भाव रखती है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में एक भी बड़ा नक्सली नहीं मारा जाता है। अग्रवाल झीरम मामले में राज्य को जांच के अधिकार के विषय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपराध…