Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। पाटन में एक कांग्रेसी दंपती और बालोद में एक शराब कारोबारी के घर प्रवर्तन निदेशालय ED का छापा पड़ा है। पता चला है कि ईडी के 13 सदस्यीय अधिकारियों की टीम सोमवार की सुबह पाटन के पास ही ग्राम गातापार पहुंचा है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू और विमल साहू के घर छापे मारे गए। अफसर वहां दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इनके दल्लीराजहरा समेत कुछ अन्य जगहों पर भी रिश्तेदारों के यहां छापे की खबर है। इसके अलावा ईडी की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां बनाकर लोन लेने के आरोपी सुभाष शर्मा के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल विधानसभा में सवालों का सामना करेंगे। आज पक्ष विपक्ष के विधायकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के अलावा शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी, पदोन्नति भर्ती परीक्षा के बाद शिक्षको के सत्यापन, आत्मानंद स्कूल के सवाल शिक्षा मंत्री से पूछे है। इसके अलावा स्कूलों को दी गयी स्वछता निधि की राशि, सरस्वती सायकिल योजना,अहाता विहीन स्कूलों की जानकारी, छात्रावासो के लिये सामग्री खरीदी,आत्मरक्षार्थ योजना हेतु छात्राओं को ट्रेनिंग देने हेतु फंड,छात्रावास भवनों की जानकारी मांगने हेतु सवाल लगाया गया हैं। इसके अतिरिक्त धान खरीदी केंद्रों, किसानों के पंजीयन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति द्वारा अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर 72 दिनों से लगातार नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। आज 14 मार्च को इन प्रदर्शनकारी किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय में दोपहर 1:00 बजे मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन में 27 गांव के ग्रामीण शामिल है, जो अपनी मांगों को लेकर उग्र हैं। इससे पहले मंत्री रविंद्र चौबे, डाक्टर शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर से बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज की इस…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। रोड सुरक्षा में निकले जवानों में दो जवान आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए है। इस घटना में आईईटीबीपी-53 बीएन की पार्टी के एएसआई शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल है, जिनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल आज सुबह साढ़े आठ बजे आईईटीबीपी-53 बीएन की एक पार्टी थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत सोनपुर से डोंगरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा हेतु निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में दो जवान आ गए। इस ब्लास्ट में एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कुर्मी समाज ने ओपी वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. ओपी वर्मा रायपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर रह चुके है. कुर्मी समाज ने नियुक्ति पत्र जारी कर कहा कि आपकी समाज के प्रति समर्पित सेवा भाव, कार्यकुशलता, योग्यता एवं क्षमता के साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रति आपकी अभिरूचि को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपकी प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग संगठन के विकास, विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए करने का निर्णय लिया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। कलेक्टोरेट की तरह आरंग में भी सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर इसके लिए सात करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। कंपोजिट बिल्डिंग बनने से आरंग के लोगों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी शासकीय कार्यालय एक ही जगह पर व्यवस्थित होंगे। विकासखंड मुख्यालय आरंग में यात्रियों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज रायपुर के मैक कॉलेज के सभागार में सिंधी समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सिंधी समाज के ”सेवा पखवाड़ा” युवा विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल अनुुसुईया उइके ने कहा कि आज हमारे युवा दिशाहीन हो रहे हैं। देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह का कार्यक्रम निश्चय ही युवाओं का मार्गदर्शन करेगा। सिंधी युवा विंग द्वारा की गई यह पहल अनुकरणीय है। स्वास्थ्य पर बोलते हुए सुश्री उइके ने कहा कि यदि हमारा समाज स्वस्थ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रगति शिक्षा केन्द्र में दिवंगत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व गोविंद लाल वोरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रगति एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व. श्री गोविन्द लाल वोरा को निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। सुश्री उइके ने बताया कि देश के विकास और लोककल्याण में लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पत्रकारिता की महत्वपूर्ण…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के बदमाशों तथा अड्डे बाजी करने वाले लोगों के विरुद्ध सघन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं माइनर ऐक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहारों की तैयारी के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्ततम क्षेत्रों में लगातार फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग किए जाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छग में आयकर विभाग द्वारा सड़क ठेकेदार, इलेक्ट्रानिक और होटल कारोबारियों के प्रदेश भर में 22 ठिकानों पर चल रही जांच शनिवार देर रात पूरी हो गई। बताया जा रहा है कि विभाग ने इन समूहों के पास से सात करोड़ की राशि जब्त की गई है। इसके साथ ही काफी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। आज जब्ती आभूषणों का मूल्यांकन किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार सुबह से आयकर की 65 सदस्यीय टीम द्वारा इन कारोबारी समूहों के ठिकानों पर रायपुर के साथ ही भिलाई, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कवर्धा और…

Read More