Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को मदनवाड़ा नक्सल मुठभेड़ पर विशेष जांच आयोग की रिपोर्ट पेश की गई. आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसएम श्रीवास्तव ने तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए माना कि लड़ाई के मैदान में अपनाए जाने वाले गाइडलाइनों तथा नियमों के विरुद्ध काम किया. यही नहीं शहीद एसपी चौबे को बगैर किसी सुरक्षा कवच के उन्हें आगे बढ़ने का आदेश दिया, और खुद एण्टी लैण्ड माइन व्हीकल में बंद या अपनी खुद की कार में बैठे रहे। जस्टिस एसएम श्रीवास्तव ने 12…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में डीएमएफ और सीएसआर मद से वेंटिलेटर ख़रीदी का मामला उठा. बीजेपी विधायक सौरभ सिंह के सवाल पर मंत्री मो. अकबर ने बताया कि आपातकाल में भंडार क्रय नियम में छूट दी जाती है, इसलिए एक ही कंपनी से कोटेशन मंगाकर ख़रीदी की गई. इस पर स्पीकर ने मंत्री से कहा कि आप जाँच कराएँगे या मैं कराऊँ? इस पर मंत्री ने जांच कराने की बात कही. इसके पहले भाजपा सदस्य सौरभ सिंह के सवाल पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि पाँच करोड़ 46 लाख रुपए में 28 वेंटिलेटर ख़रीदे गए. इस पर भाजपा सदस्य…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य में सन्चालित 656 अंग्रेजी शराब दुकानों की बिक्री से एक वर्ष में ही राज्य सरकार को 1800 करोड़ से अधिक की आय हुई। विधानसभा में पूछे गए दो अलग अलग प्रश्नों के जवाब में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसकी जानकारी दी। विधायक छन्नी चंदू साहू ने सदन में प्रश्न पूछा था कि राज्य में देशी व विदेशी मदिरा के कितने काउंटर हैं? उन्होंने देशी व विदेशी मदिरा के अलग अलग दुकानों की जिलेवार जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 199 देशी शराब दुकानों में…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के एक मॉल में द कश्मीर फाइल्स जो कि बॉलीवुड की एक मूवी है को लेकर अफवाहें आ रही थी की मॉल के अंदर पीवीआर सिनेमा हॉल में दर्शकों को टिकट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा कर अंदर खाली सीटें रख दी जा रही है और दर्शक को फिल्म नहीं देखने दी जा रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के एक बड़े नेता ने बयान भी दिया था कि लोगों को फिल्म देखने से रोका जा रहा है जो उनके अधिकारों का हनन है इसी बात की पुष्टि करने के लिए हमारे…
K.W.N.S.-बीजापुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज बीजापुर में बैठक लेंगी। दरअसल बीजेपी नेत्री डी पुरंदेश्वरी 3 दिनों के बस्तर प्रवास पर है. कल नारायणपुर, बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी. बैठक में सभी को समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का संदेश दे चुकी है. जानकारी के मुताबिक आज बीजापुर के भाजपा कार्यकर्ता, जिला समिति सहित समन्वय समिति की बैठक लेंगी। और कल जगदलपुर में लौटकर वहां भी बैठक कर सकती है।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री किसान गरीब मजबूर के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं बनाकर ग्रामीण क्षेत्र मे आम लोग लाभ पहुचाने का प्रयास मे लगी हुए है प्रदेश मे सबसे महत्वपूर्ण योजना मरीजों के लिए स्मार्ट कार्ड आयुष्मान कार्ड है जीसके प्रचार प्रसार मे शासन प्रसासन द्वारा करोड़ों रूपया खर्च किया जा रहा है इसका उद्देश्य गरीब व समान्य वर्ग के लोगो को इसका लाभ मिले मगर यहाँ सब उलटा चल रहा गरीब ईलाज के नाम लुट रहे है कार्ड धारीयो को अस्पतालों मे अपमानित होना पड़ रहा है सरकारी नुमाईदे इस योजना का पलिता लगाने मे लगे हुए…
K.W.N.S.- भिलाई। होली के मद्नेजर सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल में गुंडे बदमाशों की क्लास लगाई गई थ। इस दौरान 70 से अधिक बदमाश पहुंचकर अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। एसएसपी बीएन मीणा ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को होली के दौरान उत्पात मचाने वाले लोगों को चह्निांकित कर उन पर पैनी नजर रखे। दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि होली को शांति पूर्वक मनाते हुए शासन,प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कर पुलिस का सहयोग करने को कहा है। इसके अलावा थानों और चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने…
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ पत्रकार के. एन. किशोर एवं डॉ. राजेन्द्र मोहंती द्वारा कोसा सिल्क की पौराणिक काल से लेकर अब तक की यात्रा, कोसे की साड़ियों और पोशाक सामग्री पर सम्पादित पुस्तक ‘दि इनक्रेडिबल जर्नी ऑफ कोसा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा भी उपस्थित थे। यह पुस्तक ‘कोसा’ रेशम के पीछे की पौराणिक कथाओं, इसकी ऐतिहासिक उत्पत्ति, भारत में रेशम के आगमन और विकास के बारे में बताने वाले साहित्यिक साक्ष्य और छत्तीसगढ़ में इसके आगमन के बारे में चर्चा करती…
K.W.N.S.-सुकमा। सुकमा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 30 पर केरलापाल के गिरधाल पारा के पास बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत हुई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि एक अन्य को भी गंभीर चोट आई है. हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस जगरगुंडा से आ रही थी. केरलापाल के पास दोपहिया वाहन की भिड़त हो गई. फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घायल का इलाज जारी है.
K.W.N.S.-रायपुर। राजभवन में आज राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। राज्यपाल उइके ने स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।