Author: admin

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More

सूरजपुर। पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक है। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा तड़के तब हुआ जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार…

Read More

दिल्ली – बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है. इसका मतलब है कि पूरे भारत में विवेक अग्निहोत्री जहां भी जाएंगे, उनके साथ CRPF के जवान मौजूद रहेंगे. कश्मीर फाइल्स की इन दिनों पूरे देश में चर्चा है. द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया है. फिल्म को हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है. वहीं, कुछ लोग इसे पूरे भारत में टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं l

Read More

भोपाल। देश भर में कल होली का त्यौहार मनाया जा रहा है, लेकन उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के त्यौहार की शुरुआत एक दिन पहले ही हो जाती है। यहाँ परंपरा अनुसार संध्या आरती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। श्रद्धालु और पण्डे पुजारियों ने आरती में लीन होकर अबीर गुलाल और फूलों के साथ होली खेली।

Read More

Publicuwatch – कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यूक्रेन में एक गोलाबारी हमले में मारे गए खार्किव मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौडरम का शव रविवार, 20 मार्च को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। खार्किव शहर में मेडिकल के चौथे वर्ष के छात्र नवीन की उस समय मौत हो गई जब वह अपने बंकर से कुछ खाना, पानी और पैसे लेने के लिए निकला था।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सभी थानो में आज गुंडा , निगरानी बदमाश , पुराने चाकूबाजों को थाना हाज़िरी कराकर समझाईस दी जा रही है. ताकि होली में शांति पूर्वक मनाया जा सके। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों के बदमाशों तथा अड्डेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्घ सघन कार्यवाही करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्घ प्रतिबंधात्मक व माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने के लिए निर्देशित किया गया।त्योहार की तैयारी के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्तम क्षेत्रों में लगातार फिक्स पाइंट तथा पेट्रोलिंग…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनो ही पार्टियों की ओर से चुनाव समितियों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने तो प्रत्याशी चयन की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 10 भाजपाइयों ने खैरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर घंटों मंथन के बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने की तैयारी कर ली है। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने होलिका दहन पर प्रदेशवासियों को अहम संदेश दिया। और कहा – समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए इस पर्व हम हर बुराई, हर दुष्प्रचार, हर दुर्भावना एवं नफरतों का दहन करने का प्रण करें। ताकि सत्य, मोहब्बत और अच्छाई की सदैव विजय सुनिश्चित हो सके।

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जेल में बंद भाजपा नेताओं से मिलने पहुंची। उनके साथ प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी साथ हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन से जुड़े 14 माह पुराने मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व मनोहरदत्त तिवारी, रघु सेठिया जेल में बंद हैं। पुरंदेश्वरी के साथ सुरेश गुप्ता की पत्नी पार्षद सविता गुप्ता भी मिलने अंदर जाना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। पुरंदेश्वरी के लौटने के बाद सविता गुप्ता की पति से मुलाकात के लिए अंदर…

Read More