Author: admin

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कल प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस राज परिवार से नहीं स्थानीय नेता पर दांव खेलेगी। वही प्रत्याशी के नाम को लेकर छग के पीसीसी चीफ का बयान सामने आया है। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 23 नाम सामने आए थे। पैनल छह नामों का बनाया गया था। और छह नामों को लेकर सर्वे किया गया है। जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आ जायेगी। और कल तक प्रत्याशी का नाम जारी हो सकता है।बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के…

Read More

होली के बाद हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी 22 मार्च, मंगलवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। रंग पंचमी का पर्व होली त्योहार के पांच दिन बाद मनाया जाता है। होली का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ हो जाता है और पंचमी तिथि तक चलता है। पंचमी के दिन मनाए जाने के कारण रंग पंचमी कहा जाता है।कहां मनाया जाता है रंग पंचमी का त्योहार- यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारक के कुछ हिस्सों में मनाया…

Read More

रायपुर। श्याम नगर में मारपीट की वारदात सामने आई है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तेलीबांधा थाने में की। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे सुभाष नगर देवारपारा के शुलभ से घर जा रहा था।इस दौरान काली देवार मिला। और कहने लगा कि दारू लेने आया है। जिसका विरोध किया तो आरोपी काली देवार गाली-गलौज करने लगा। और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। वही आरोपी के हमले से शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी…

Read More

नई दिल्ली। कोरोना का खतरा टल गया है? इन दिनों दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इस सप्ताह चेतावनी जारी की गई थी कि दुनिया भर के कई देशों में कोविड के मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। कुछ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी वृद्धि देखी जा रही है। भारत को खास तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है।आपको बता दें कि चीन में अत्यधिक संक्रामक ‘स्टील्थ ओमिक्रॉन वैरिएंट’ का प्रसार हो रहा है। इससे वहां दैनिक मामलों में इजाफा देखा गया है। जनवरी 2021 के…

Read More

रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला कराने का मौका मिलने जा रहा है। 22 मार्च से आनलाइन आरटीई के वेबपोर्टल पर https://eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप अपने बच्चे की पात्रता के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।इसमें कक्षा नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष के बीच उम्र हाेना जरूरी है। इसी तरह केजी वन के लिए चार से पांच वर्ष के बीच और कक्षा पहली के लिए पांच से साढ़े छह साल तक के बच्चे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के बेटे के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – महासमुंद के पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के पुत्र का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले में तिल्दा विकासखंड के ग्राम टण्डवा में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्याे की जानकारी दी गई। फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, पोषण पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास,…

Read More

रायपुर। खेतों पर रात-दिन एक करने वाले किसानों को जब राष्ट्रीय सम्मान मिले तो यह गौरव की बात हो जाती है। छत्तीसगढ़ से ऐसे ही एक नवाचारी प्रगतिशील किसान हैं किशोर राजपूत। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान 2022 के लिए चुना गया है। चयन समिति ने सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के युवा प्रगतिशील किसान किशोर कुमार राजपूत को चुना है। देश के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान के लिए किशोर राजपूत दिल्ली रवाना हो गए है।बातचीत में बताते हैं कि इस अवार्ड के मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास अधिक हो गया है।…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास के गेट का ताला तोड़कर के अंदर घुस गए। सीएम आवास परिसर में प्रदर्शन‍कारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ।पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा।छेड़ीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग सीएम हाउस पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने सीएम आवास पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17…

Read More

रायपुर। प्रदेश के मौसम में फिर से एक बार बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की दिशा दक्षिण हो गई है इसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भारी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, इसके बाद 24 मार्च से फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी।इन दिनों राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के के करीब पहुंच चुका है करीब पहुंच चुका पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम…

Read More