Author: admin

रायपुर। प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले परिवारों के ये श्रमिक कौशल उन्नयन के बाद अब खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के ऐसे 75 श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। इन अमर शहीदों का बलिदान युगों-युगों तक भारतीय जनमानस में देशभक्ति की…

Read More

रायपुर। वीआइपी क्षेत्र में बाइक चालक को रोककर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने में शनि शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनि का मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिया गया था। बाइक सवार सुबह-सुबह तेलीबांधा से जय स्तंभ की ओर जा रहा था। इस दौरान दो गाडि़यों में आए चार बदमाशों ने घेर कर घेर लिया। पीड़ित से पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर बाइक सवार को गाड़ी से उतार मारपीट शुरू कर दी।10…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर और फलस्तीन के मुद्दे पर मुस्लिम देश नाकाम रहे हैं।इमरान खान ने मुसलमानों की समस्याओं से निपटने और दुनिया भर में शांति लाने के लिए इस्लामी दुनिया की एकता का आह्वान किया है। मंगलवार को शुरू हुई इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में इमरान खान ने अपने उदघाटन भाषण के दौरान यह बयान दिया। साथ ही उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। कश्मीर पर उनका ताजा बयान ऐसे समय…

Read More

राजनांदगांव। कांग्रेस आज राजनांदगांव में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। यह शक्ति प्रदर्शन खैरागढ़ उप चुनाव के नामांकन रैली की शक्ल में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद नामांकन रैली में शामिल होंगे।उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता इस रैली में शामिल होंगे।बता दें कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया…

Read More

रायपुर। प्रदेश में यूथ कांग्रेस का चुनाव पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है। हालांकि इससे पहले ऐसे ऑनलाइन चुनाव महाराष्ट्र और राजस्थान में हो चुके है। यूथ कांग्रेस के ये चुनाव पांच पदों के लिए होंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए होंगे। ये चुनाव संभवतः अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकते है, मेंबरशिप लॉंच के साथ ही जल्द चुनाव की घोषणा संभव है। इस चुनाव में एक खास बात ये भी है कि कई दिग्गज ये चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, क्योंकि इसमें उम्र की सीमा 35 तय कर दी गई…

Read More

रायपुर। आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल 102 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर और डीजल 94 रुपये दो पैसा प्रति लीटर हो गया। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। लोगों का कहना है कि पहले से ही उन्हें अंदाजा था यूपी चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि मंगलवार 22 मार्च को राजधानी में रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.18 रुपये प्रति लीटर रही। आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और बढ़ोतरी के संकेत बने हुए है। कीमतों में बढ़ोतरी का…

Read More

होली के आठवें दिन शीतला अष्टमी मनाई जाती है। उत्तर भारत में इस त्योहार का खासा महत्व है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी मनाया जाता है। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन शीतला माता को बासे भोजन का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों में शीतला माता को आरोग्य प्रदान करने वाली देवी बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन जो महिला माता का व्रत रखती है और उनका श्रद्धापूर्वक पूजन करती…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में बिजली संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना 22 मार्च आज 12वें दिन भी जारी है। नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन 10 मार्च से लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक शासन मांगे पूरी नहीं करेगी। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें मांगों को लेकर शासन के विरोध में सोमवार को विधानसभा घेरने जाते बिजली संविदा कर्मचारियों पुलिस ने रास्ते पर ही रोक लिया था। इस दौरान कर्मचारी मांगों को पूरा करने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे।21 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करते…

Read More

गरियाबंद। जिले में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर युवक को नौकरी का झांसा देकर साढ़े चार लाख से अधिक का चूना लगाया था, दोनों आरोपी में से एक रायपुर और दूसरा मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। बता दें कि बारुका निवासी टिकेंद्र साहू ने सिटी कोतवाली में 4 लाख 72 हजार रुपए ठगों के द्वारा ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने रायपुर के सागर वर्मा और उसके एक साथी पर नौकरी के नाम पर शिकायत की थी। पीड़ित ने आरोपियों पर…

Read More