Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-कांकेर। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 20 बाइक बरामद की है। दरअसल, बीजापुर के राजेंद्र एंद्रिक को कांकेर सरोना में एटीएम को गैस कटर से काटने के आरोप में पकड़ा गया था और रजनू कोर्राम बर्खास्त गोपनीय सैनिक जिला कोंडागांव लूट के आरोप में जेल में था। दोनों की दोस्ती हुई और मिल कर दोनों ने बाइक चोरी की गैंग बना ली। इन लोगों ने अपनी टीम में कांकेर के पीढापाल के 2 युवकों को भी इसमें शामिल किया। जब ये बाइक बेचने के फिराक में…
K.W.N.S.-धमतरी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 07 से 13 मार्च तक महात्मा गांधी मनरेगा के तहत महिला प्रतिनिधित्व आधारित कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जिले की पांच उत्कृष्ट महिला श्रमिकों को आज प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री श्री सिंहदेव ने नगरी के ग्राम की महिला श्रमिक श्रीमती लता बाई नेताम से उनके उल्लेखनीय कार्यों और रोजगार सृजन के बारे में चर्चा कर जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिला…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में आज विपक्ष शुरू से ही हमलावर नजर आया। विपक्ष ने रेडी टू ईट को लेकर सदन में सवाल उठाया। महिला स्व सहायता समूह से काम लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा विधायक रजनीश सिंह, धरमलाल कौशिक ने सवाल किया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। रेडी टू ईट के मुद्दे पर विपक्ष ने बाहर के लोगों को एकत्रित करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुआ। रेडी टू ईट मुद्दे पर भाजपा विधायक गर्भ गृह तक पहुंच गए। जिसके बाद सभी स्वत: निलंबित हो गए।…
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में कार्रवाई के दौरान पांच राज्यों के आए चुनावी नतीजों पर सदस्यों के बीच हंसी ठिठौली चली. भाजपा विधायकों ने एक के बाद एक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछते रहे कि आखिर उत्तर प्रदेश में एक सीट कितने की पड़ी? जवाब में मुख्यमंत्री बघेल छग भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के जरिए निशाना साधा. बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि कल के नतीजे के बाद राष्ट्रीय स्तर आपका क़द बहुत बढ़ गया है. बस इतना बता दीजिए एक सीट कितने की पड़ी? इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने पलटवार करते हुए…
K.W.N.S.-कोंडागांव। एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 650 किलो गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख बताई जा रही है. तस्करों ने तस्करी का नया तरीका आजमाया था, लेकिन पुलिस के सतर्कता के चलते उनकी गिरफ्त में आ गए. एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा। बता दें कि मेटाडोर में जनरेटर के अंदर छूपाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी.…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से रुपए पार करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक महिलाकर्मी को गिरफ्तार किया है। दो साल पुरानी इस घटना में अन्य बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। पुलिस महिलाकर्मी से कम्प्यूटर वगैरह जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दो साल पहले कोरोना काल के बीच लॉकडाउन के समय सकरी के पांच किसानों के खातों से लाखों रुपए निकाल लिया गया था। इन किसानों का खाता जिला सहकारी बैंक में है। बैंक ने उन्हें एटीएम…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर केंद्रित होगी
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।
K.W.N.S.-गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130सी पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर में मिनीडोर के चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, हादसा धुरवागुड़ी से लगे पथरी नाला के पास हुआ. ट्रक और मिनीडोर आमने सामने से टकराकर पलट गए. हादसे में मिनीडोर का ड्राइवर अपनी गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गया था. उसे निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन आज प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्रवाई शुरू होगी. प्रश्नकाल के बाद कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल निजी विश्विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे. विधायक नारायण चंदेल और दलेश्वर साहू ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे. नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा जिले में स्थापित मध्य भारत पेपर मिल द्वारा शासन से लीज पर ली गई भूमि के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे. वहीं दलेश्वर साहू राजनांदगांव खैरागढ़ संभाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा श्रम विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे।…
K.W.N.S.-बीजापुर। कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम ढेर हो गया है। रितेश पुनेम नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर था। मौके से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री बरामद हुई है। पुनेम हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल हो गया है। वहीं मुठभेड़ के बाद DRG और CRPF 222 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।