Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी सच्चे अर्थों में वीरांगना थी, जिन्होंने मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मॉनसून रायपुर संभाग में सक्रीय हो सकता है।मौसम वैज्ञानिकों ने रायपुर में बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही हैं। वहीं रायपुर के अलावा आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में जांजगीर जिले में भारी बारिश हुई है।
रायपुर। काफी बोर्ड भारत सरकार, वाणिज्य मंत्रालय, के निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिकों तथा उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान स्टेशन के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम बृहस्पतिवार को “मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म तथा रिसर्च सेंटर” चिकलपुटी कोंडागांव पहुंची। इस टीम में डॉ सूर्य प्रकाश डायरेक्टर रिसर्च, सलाहकार कॉफी बोर्ड, डॉ. सेंथिल डायरेक्टर, डॉ प्रवीण कोचर डायरेक्टर काफी बोर्ड, कॉफी बोर्ड , श्री बसवा वरिष्ठ संपर्क अधिकारी ,श्री उपेंद्र कुमार वरिष्ठ संपर्क अधिकारी उड़ीसा, डॉ. के.पी. सिंह, वैज्ञानिक, उद्यानिकी विश्वविद्यालय जगदलपुर तथा हेमंत नेताम व नारियल बोर्ड कोंडागांव के अधिकारी गण शामिल थे। टीम का स्वागत “मां दंतेश्वरी हर्बल समूह” के संस्थापक डॉ राजाराम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवसबच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते है। बच्चों के सामने ऐसी छवि बनाएं, ताकि बच्चे नशे की तरफ आकर्षित न हों। यह एक…
रायपुर। एनीमिया यानि रक्ताल्पता से एक बड़ी आबादी जिसमें महिलाओं से लेकर बच्चे शामिल हैं, लगातार पीड़ित हैं। आम बोलचाल की भाषा में एनीमिया का मतलब खून यानि हीमोग्लोबिन की कमी है। किसी व्यक्ति में एनीमिया तब होता है जब रक्त में लाल रूधिर कण यानि आरबीसी के नष्ट होने की दर उसके निर्माण के दर से अधिक हो। एनीमिया को गंभीरता से नहीं लेने पर आगे चलकर यह गंभीर रुप धारण कर लेता है। इसलिए इसके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। महिलाओं में मासिक धर्म और गर्भावस्था में यदि एनीमिया का समुचित उपचार नहीं किया गया तो यह अनेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मानसून की बारिश होने लगी है तो कई जगहों पर बादल छाए हुए है। एक से दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल बस्तर और दुर्ग संभाग तक मानसून पहुंचा था। इसके बाज आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में बादल बने हुए हैं, मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिनों में…
रायपुर। गोवर्धन मठ जगन्नााथपुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत आगामी साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। विभाजन के बाद भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित न करना शासन व राजनीतिक दलों की दिशाहीनता है।शंकराचार्य ने कहा- हमने सोच-समझकर ही कहा है कि भारत साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। आप समीक्षा कीजिए, देखते रहिए, सहभागिता का परिचय दीजिए। उन्होंने राजनेताओं पर तीखी टिप्पणी की। कहा कि भारत में नेता धर्म और नीति को…
अनुज सिंह-अम्बिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कल शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020 में हुए तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के लिए 432 समितियों के 4 लाख 72 हजार संग्राहकों को 34 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की…
रायपुर। मुख्य वन संरक्षक एवँ वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा )मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने वर्ष 2020 में हुए तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के लिए 432 समितियों के 4 लाख 72 हजार संग्राहकों को आज 34 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित कीकार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अपर मुख्य सचिव वन एवँ जलवायु परिवर्तन विभाग सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवँ वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन…
अग्निपथ योजना- केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। अग्निपथ भर्ती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश की सीमा और युवा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सेना भर्ती पर केंद्र को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। केंद्र सरकार सेना में पूर्णकालिक भर्ती नहीं कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल में अग्निपथ के युवा बंदूक चलाना सीख जाएंगे। बेरोजगार होने पर अपराधिक घटनाओं में शामिल होंगे। केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां युवाओं ने आगजनी और पत्थरबाजी की। छपरा और कैमूल में…