Author: admin

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विदेश दौरा स्थगित किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के चलते दौरा रद्द किया गया है। आज उद्योग मंत्री कवासी लखमा विदेश दौरे पर रवाना हुए। इस यात्रा में वे पर्यटन उद्योग के संबंध में सरकार निवेश को लेकर वहां के उद्योगपतियों को आमंत्रित करेगी।

Read More

रायपुर। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज हैं। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बड़ी तेजी से बढ़ने लगी है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला है।

Read More

धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन से चार महीने के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। इस चार महीनों में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान योग निद्रा से उठते हैं। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी, ट्वीट कर लिखा – गांधीवादी मूल्यों के साथ ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाए रखने की लड़ाई के नेतृत्वकर्ता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। ईश्वर और शक्ति दें।राहुल गांधी ने की अपील – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल…

Read More

अजय शर्मा-बिलासपुर। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक पदों में नौकरी की तलाश कर रहे पात्र अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक एवं एसोसिएट प्रोफ़ेसर (विभिन्न विषयों) के पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर है। हाल ही गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पदों में भर्ती हेतु विभागीय विज्ञापन जारी कर अर्हताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।यदि आप भी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं एसोसिएट प्रोफ़ेसर के पदों में जाने के इच्छुक और अहर्ताधारी अभ्यर्थी हैं तो कृपया नीचे दिए विभागीय विज्ञापन को अच्छे से पढ़कर आवेदन अवश्य करें।पद का नाम – प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, एसोसिएट प्रोफ़ेसरकुल पद –…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर कूल एक्टर्स में शुमार अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में जुटे हैं। अनिल कपूर के साथ फिल्म में वरुण धवन कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनिल कपूर का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। लेकिन अनिल ने बीते लंबे वक्त से किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट को हां नहीं कहा है और अब उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। दरअसल इन…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले पांच साल के मीडिया राइट्स के लिए 48,390 करोड़ रुपये के राजस्व हासिल करने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दावा करते हुए कहा है कि दुनिया की इस दूसरी सबसे महंगी लीग की विंडो (समय) बढ़ाई जाएगी और साथ ही इसके मैचों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। शाह ने कन्फर्म करते हुए कहा कि आईपीएल विंडो बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई लगातार आईसीसी और अन्य देशों के साथ संपर्क में है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्रिकेट कैलेंडर में आईपीएल अब एक मार्की टूर्नामेंट बन गया है और भविष्य…

Read More

अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी नए रोस्टर जारी कर दिया है। नए रोस्टर पर सोमवार से कामकाज प्रारंभ होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पांच दिनों के लिए रजिस्ट्रार जनरल ने रोस्टर जारी किया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि पांच दिनों के लिए इसे प्रभावी किया गया है। नए रोस्टर पर सोमवार से कामकाज प्रारंभ होगा जो आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इसमें तीन डिवीजन बेंच व 14 सिंगल बेंच में याचिकाओं की सुनवाई होगी।चीफ जस्टिस एके गोस्वामी व जस्टिस पीपी साहू के डिवीजन बेंच में सभी रिट याचिका,रिट अपील,जनहित याचिका,रिट पिटिशन,बंदी प्रत्यक्षीकरण…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके। गौरतलब है…

Read More

नई दिल्ली। अगर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों को हाई रकम वाले चेक के समाशोधन के लिए एक दिन पहले ही जानकारी देने होगी। बैंक ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने इस संबंध में पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) तैयार की थी। इसके तहत एक उच्च मूल्य का चेक जारी करने वाले ग्राहकों को चेक नंबर, चेक राशि, तिथि और लाभार्थी के नाम की फिर से पुष्टि करनी होती है।चार…

Read More