Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-जगदलपुर। बस्तर संभाग में इस साल लक्ष्य से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ। लेकिन इसके बावजूद संग्राहकों में उत्साह नहीं है। तेंदूपत्ता संग्राहक नाखुश है। आदिवासी अपना बकाया राशि लेने भटक रहे हैं। दरअसल बस्तर संभाग के जगदलपुर सहित लगभग सभी जिलों में इस बार तेंदूपत्ता की बंपर संग्रहण होने से समितियों में शामिल लाखों संग्राहकों में उत्साह तो है पर इनके भुगतान में हो रही देरी से नाखुश भी है। बीजापुर और सुकमा जिले में 39 करोड़ 94 लाख का भुगतान होना है। बीजापुर में 32 करोड़ 21 लाख रुपए के तेंदूपत्ता का भुगतान होना है, जिनमें आधे…
K.W.N.S.-रायपुर। जांजगीर जिले में बोरवेल से निकाले जाने के बाद अपोलो बिलासपुर में अपना इलाज करा रहे राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। वह ठीक से खा रहा है और चल रहा है, जल्द ही दौड़ेगा भी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इन दिनों एक मां और बेटे राहुल साहू का स्नेह हिलोरे मारता नजर आता है. यहां बेटे के चेहरे से मां की निगाहें हटने का नाम नहीं लेतीं क्योंकि मौत को मात देकर उसका बेटा जो…
K.W.N.S.-बालाघाट। बालाघाट के लांजी में पुलिस मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 3 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इन नक्सलियों को घेरा है। अभी एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इस क्षेत्र में नक्सली मूवमेंट पहले के मुकाबले काफी हद तक बढ़ा है। लांजी अति नक्सल प्रभावित इलाका है। लांजी से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सली ढेर हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से AK47 बंदूकें…
K.W.N.S.-रायपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन और शासकीय संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया जा सकता है। इसे लेकर आईजी गुप्त वार्ता ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। हालांकि अब छत्तीसगढ़ में कहीं से अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है। बंद भी बेअसर है। रेलवे स्टेशनों में किसी भी उपद्रव से निपटने आरपीएफ, जीआरपी ने जिला प्रशासन की मदद से चाक चौबंद इंतजाम किया है। डोंगरगढ़ से रायगढ़ और महासमुंद तक सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रेनों में भी गश्त बढ़ा दी…
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री बघेल ने कहा कि, केंद्र सरकार पिछले कई सालों से किसानों पर वार कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की बात हो, तीन कृषि कानून लाकर किसानों की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी इस सरकार ने। श्री बघेल ने कहा कि इन सब चीजों से मन नहीं भरा तो अब जवानों पर वार कर रहे हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार…
K.W.N.S.-बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्रामीण के घर के अंदर अहिराज सांप घुस गया। सांप को देखकर परिवार वाले घबरा गए। अपनी जान बचाने सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। रेक्स्यू आपरेशन चलाकर सांप को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले मनजीत नायक पिता मनोज नायक(18) खेती किसानी का काम करते हैं। बीते शनिवार की रात मनजीत अपने स्वजन के साथ घर पर थे। बच्चे भी कमरे में टीवी देख…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके दो दिवसीय पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान प्रसिद्ध बेलूर मठ पहुंची। राज्यपाल ने सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कर रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को प्रणाम कर उनके विचारों का अनुकरण करने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मठ के प्रमुख संत स्वामी बोधस्वरानंद तथा स्वामी आत्मविकासानंद को वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट की।
K.W.N.S.- रायपुर। हेलो! डायल-112 से बोल रहे हैं? तत्काल टाटीबंध पहुंचे, मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम भागकर टाटीबंध पहुंची। वहां ऐसा कुछ नहीं था। दिन भर में अलग-अलग थानों के अलग-अलग स्थानों पर मारपीट, अपहरण, आगजनी जैसी सूचना के फर्जी निकलने से पुलिस वाले परेशान हो गए थे। डायल-112 में इसकी फर्जी सूचना पर आधा दर्जन थानों के पुलिसवाले परेशान हुए। एक बार तो एक ही दिन में इसने एक ही मोबाइल नंबर से कई-कई बार फोन कर फर्जी सूचनाएं दीं। ‘पानी सिर से ऊपर जाते देख” डायल-112 से इस मोबाइल का लोकेशन निकाला गया। लोकेशन…
K.W.N.S.-पेंड्री। पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अब ऐसे ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं, जिसके लिए मरीजों को रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित अन्य राज्यों के अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे ऑपरेशन के पीछे मरीजों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते थे। शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक रूप से समस्याओं से जूझना पड़ता था पर अब ऐसी दिक्कतें नहीं आ रहीं हैं। लोकल स्तर पर ही डॉक्टर क्रिटिकल केस हैंडल कर रहे हैं। गंभीर ऑपरेशन कर मरीजों की जान बचा रहे हैं। एमसीएच के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने हाल ही में रीड़ की हड्डी की…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा के टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, पर वहां खड़े किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। इसके चलते युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि समय पर अस्पताल ले आते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। जानकारी के मुताबिक, कोरबा में उरगा क्षेत्र के तिलकेजा निवासी राम लाल कंवर (35) एक कंपनी में काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक…