Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई नेहरू नगर स्थित एक निजी होटल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी और भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि बैठक सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरदेंश्वरी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में सोमवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर सरगुजा में उतना प्रभावी नहीं रहा और लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला। कोरिया जिले में सुबह भूकंप का हल्का झटका लोगों ने महसूस किया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। अम्बिकापुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार भूकंप की जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार यह मामूली झटका था और सरगुजा जिले में इसे तो लोगों ने महसूस भी नहीं किया। कोरिया जिले में भूकंप की…
K.W.N.S.-बिलासपुर। रेलवे ने 11 जुलाई से 19 जुलाई तक टाटानगर से इतवारी और इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसका कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य चलना बताया गया है। प्रथम तिमाही में बीडीयू टीम ने 10 करोड से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) की स्थापना पमरे मुख्यालय और तीनों मंडलों में की गई है। पश्चिम मध्य रेल द्वारा मिशन मोड़ के तहत माल ढुलाई को बेहद आकर्षक बनाने के लिए मालभाड़ा व्यापारियों को कई तरह की रियायतें/छूट एवं सुविधाएं भी दी जा रही…
झारसुगुड़ा और बिलासपुर के बीच चल रहे चौथी लाइन के विद्युतीकरण कार्य का रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने किया निरिक्षण
K.W.N.S.-बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमेन व सीईओ वीके त्रिपाठी ने झारसुगुड़ा और बिलासपुर के बीच चल रहे चौथी लाइन के विद्युतीकरण के कार्य का विशेष सैलून की खिड़की से निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक ली। यहीं उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के साइबर सेल और सेंट्रल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। त्रिपाठी शनिवार की रात स्पेशल ट्रेन से रायपुर से सीधे झारसुगुड़ा निकल गए थे। उन्होंने वहां झारसुगुड़ा स्टेशन, ब्रजराजनगर स्थित कोल साइडिंग व ईब कोल वैली का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे जोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार, अनेक विभागाध्यक्ष तथा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। अंबिकापुर में गाज गिरने से सात बकरा-बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उदयपुर में जमकर बारिश के दौरान विकास खण्ड उदयपुर के ग्राम मोहनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से राम सिंह और तीजन सिंह का 2- 2 तथा रनसाय के 3 कुल सात बकरा बकरियों की जंगल में मौत हो गई है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर राजनांदगांव जिले में सावन माह के पहले ही दिन जिले के तीन जलाशय छलक गए हैं। मांगरा, रूसे व मड़ियान जलाशय में क्षमता से 70 प्रतिशत से अधिक जलभराव के बाद वहां के गेट खोले जा चुके हैं।…
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा का आतंकवाद से नाता है, हालांकि आतंकवाद के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, कांग्रेस कभी आतंकवाद पर राजनीति नहीं होने देती, लेकिन सत्तारूढ़ दल से आतंकवादी का कनेक्शन है. कन्हैया लाल की हत्या से ये महसूस होता है कि आरोपी आतंकवादी था. उदयपुर हत्याकांड का आरोपी रियाज भाजपा का सक्रिय सदस्य है. ये बातें एआईसीसी मीडिया प्रमुख पवन खेरा ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही. पवन खेरा ने भाजपा पर आतंकवादियों को समर्थन देने के आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में बीते सप्ताह 2 आतंकवादी पकड़े गए, उनमें से एक आतंकवादी तालिब…
K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा में करीब तीन करोड़ 41 लाख 92 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें दो करोड़ 94 लाख की लागत के नौ कार्यों का भूमिपूजन एवं 46 लाख 30 हजार रूपए के कुल पांच कार्यों का लोकार्पण किया गया। डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों की…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है. इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेजिडेंट कमिश्नर गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं. बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना,…
K.W.N.S.-रायपुर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली योजना गुड्स कैरियर योजना स्व-सहायता समूह (माईक्रो क्रेडिट योजना) टर्म लोन योजना, सीएचजी-टर्म लोन योजना, सीएचजी-स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-263 स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-2 1-269 स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-268 महिला सशक्तिकरण योजना, सीएचजी-के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना संचालित है। इन योजनाओं में ऋण लेने के ऐसे युवक-युवतियाँ पात्र है, जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो। इसके लिए हितग्राही को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति, मूल निवास, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आय 3 लाख रूपये से…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में आज से बच्चों को बैग ले जाने से राहत मिलेगी, बच्चों को बस्ते के बोझ से निजात देने के लिए शनिवार को ‘बैगलेस डे’ घोषित किया गया है। विभागीय निर्देश के बाद आज छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पहला बैगलेस डे होगा। इस दिन बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों को शनिवार को “बैगलेस डे” करने का फैसला किया है। “बैगलेस डे” में बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे और इस दिन स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के…