Author: admin

K.W.N.S.-भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने आज शिवनाथ व्यवसायिक परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना की कार्रवाई की। सुमित बाजार और ईशान ऑटो को 65000 रुपए का जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि अपने पार्किंग स्थल पर पार्किंग न कराकर अन्य स्थानों में पार्किंग की करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस अवैध पार्किंग से सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था जिसको देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई की तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की। दोनों ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध…

Read More

K.W.N.S.-राजिम। देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है. हालांकि, आरोपी से कट्टा बरामद नहीं किया गया है. सेंदर निवासी तुलश विश्वकर्मा (26 वर्ष) गुरुवार को नशे में ग्राम के कुशल ध्रुव, हरिराम देवांगन व खेमराज सिन्हा से गाली गलौज करते हुए देशी कट्टा टिकाकर डरा-धमका रहा था. इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने फिंगेश्वर के ग्राम पतोरा में शादी समारोह में पहुंचे राजिम विधायक अमितेष शुक्ल से की. इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिस बल को जानकारी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रसंत श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने कहा कि ने कहा कि जीवन ऐसे जियो कि जहां रहो सब आपको प्यार करें, जहां से आप जाओ पीछे सब आपको याद करें और आप जहां जा रहे हो वहां पर सब आपका इंतजार करें। या तो हम 100 किताबें लिख कर जाएं कि हमारे जाने के बाद भी यह दुनिया उन्हें पढ़कर जीना सीख सके या फिर ऐसा जीवन जीकर जाएं कि हम पर 100 किताबें लिखी जा सकें। उन्होंने कहा कि तलवार की कीमत होती है धार से, पर अच्छे इंसान की कीमत होती है सद् व्यवहार से। सद् व्यवहार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ को और सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत अब हाइपोथीकेशन से संबंधित सभी सेवाओं को फेसलेस कर दिया गया है। प्रदेशवासी अब घर बैठे हाइपोथीकेशन (एचपी) से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। करीब 75 बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अपनी हाइपोथीकेशन (एचपी) सेवाओं के साथ एकीकृत कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने जानकारी…

Read More

K.W.N.S.-बीजापुर। बीजापुर जिले में गश्त के दौरान नाले में गिरने के बाद लापता हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान का शव और हथियार शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि बचाव दल ने शाम को सिलगेर गांव के करीब नाले से सात सौ मीटर की दूरी पर केरल निवासी सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान सूरज आर (27) का शव बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि जवान गश्त के दौरान गहरे नाले में गिर गया था और बह गया था। सुंदरराज ने बताया, “क्षेत्र में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में गायत्री पैलेस पहुंचकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अरूण वोरा के पुत्र संदीप वोरा एवं पुत्रवधु ऋषिका वोरा को आशीर्वाद प्रदान किया। जिले के 75 गांवों में नाचा दलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, हाट बाजारों, अंदरूनी इलाकों में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना, डायरिया रोकथाम एवं जल स्वच्छता अभियान स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से चलाया गया। जनसम्पर्क विभाग के सौजन्य से जिले के 75 बड़े गांव, हाट बाजारों में यह…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर/अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी के समीप गांव भनसूला में आधी रात को बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दूसरे मामले में शिक्षिका के पति ने ग्राम कौड़ीकसा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल अभी अंबागढ़ चौकी पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी हुई है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र में आज 2 मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्राम भनसूला निवासी महिला देशीरबाई की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते मौत हो गई। पति ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाली हैं। यहां वे छत्‍तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वे अपने लिए वोट की अपील करेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में लग गई हैं। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। वहीं शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देवसाय और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक सहित कई नेता मौजूद थे। इस दौरान धरमलाल…

Read More

K.W.N.S.- बीजापुर। बीजापुर में रात भर हुई तेज बारिश से रिकार्ड टूटा है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया 142 मिमी बारिश से क्षेत्र नदी नाले उफान पर है। चेरपाल नदी में बाढ़ आने से आवागमन अवरूद्ध हो गया है। बासागुड़ा की तालपेरू नदी में भी पुलिया के बराबर पानी बहने की जानकारी मिली है। नैमेड में खेतों का पानी नेशनल हाईवे पर बहने से आने जाने वालों की दिक्कतें बढ़ी है। बीजापुर के मांझी पारा मार्ग में पानी भर जाने मार्ग अवरूद्ध है। बीजापुर मुख्यालय में भारी बारिश से कई स्थानों पर नालियों के जाम होने से बारिश का पानी स्कूल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बीते दिनों अकलतरा में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर BJP ने राजभवन मार्च करने का ऐलान किया है। आने वाले 14 जुलाई को भाजपा राजभवन मार्च करेगी। इस मार्च में बीजेपी के विधायक, सांसद और स्थानीय नेता शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन देकर परिस्थिति की जानकारी देंगे। मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि अकलतरा में हुई घटना विभत्स है, इसे हम निर्भया सेकंड कह सकते हैं। इसके पहले अकलतरा दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय में गुरुवार को हल्ला बोला था, जिले भर से…

Read More