Author: admin

बीजापुर में सर्वाधिक 865.5 मि.मी. वर्षा दर्ज K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 343.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 865.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों के आधार पर अब तक वर्षा का औसत 327.5 मि.मी. है।राज्य स्तरीय बाढ़…

Read More

ग्राम गारका, आलीखूँटा और सेमहरडीह में कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन K.W.N.S.-बालोद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया मंगलवार को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गारका, आलीखूँटा, कापसी, परसाडीह और सेमहरडीह पहुँची। उन्होंने इन गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा की गई मांगो एवं समस्याओं के समाधान हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर दिए। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में है। गांवों के विकास…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा इलाके में 24 घंटे के दौरान फिर सोमवार एक हत्या हो गई। अब सोमवार रात युवक ने अपने फुफेरे भाई को मार दिया। दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात के बाद आरोपी भाई भा गया। दो घंटे तक युवक की खून से लथपथ लाश वहीं पड़ी रही। जानकारी के अनुसार, चिंगरापारा निवासी प्रकाश ठाकुर (26) बोल और सुन नहीं सकता था। पड़ोस में ही उसके मामा का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी बोली में पहली बार बन रही “रामायण राम के लीला” की शूटिंग ग्राम जोरा स्थित सहाय फिल्म स्टूडियो में चल रही है।बता दें कि इस फिल्म में राजा दशरथ की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदेश के वरिष्ठ कलाकार विजय मिश्रा “अमित”निभा रहे हैं। विजय मिश्रा का कहना कि धार्मिक फिल्में समाज को संस्कारिक बनाने और नवोदित पीढ़ी के समक्ष भारतीय संस्कृति को स्थापित करने की दृष्टि से अत्यंत कारगर होती हैं। फिल्म में माता कौशल्या पुष्पांजलि शर्मा,कैकैई वीना पंडवार तथा सुमित्रा का किरदार लक्ष्मी नाग अदा कर रही हैं। वरिष्ठ नाटय फिल्म निदेशक डॉक्टर अजय सहाए गुरु वशिष्ठ बने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आईएएस अफसर डॉ. एम.गीता करीब डेढ़ माह बाद वेंटिलेटर से बाहर निकल आई है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर की अफसर डॉ. एम.गीता का दिल्ली के बी.एल. कपूर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। डॉ. गीता केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी और फिर वहां बेहोश हो गई। इसके बाद से वेंटिलेटर पर थीं। बताया गया कि डॉ. गीता किडनी की बीमारी से जूझ रही थी, और उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकीय के मुताबिक डेढ़ माह वेंटिलेटर में रहने के बाद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। एकाउन्टेन्ट ने बाइक चोरी की शिकायत खमतराई थाने में की है. पुलिस के मुताबिक भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा अपनी मोटर सायकल से भनपुरी बाजार सब्जी खरीदने गया था, इस दौरान उन्होंने बाइक सरकारी स्कूल के बाजू गली मे खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया. जब लौटा तो बाइक गायब मिला। बाइक का नंबर CG04CR-2357 जिसका इंजन नंबर 06J29E07671, चेचिस नंबर 06J29F08027 माडल 2006 काले रंग का है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक जारी है. बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है. जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हो रही है. साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की भी बैठक होगी. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़, कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद हैं. कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने कहा कि 3 महीने से मेंबरशिप की प्रक्रिया चल रही है. अब तक कुल 20 लाख मेंबरशिप…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसके तहत परिवहन और ट्रेफिक पुलिस द्वारा सयुंक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दुर्गा चौक पेण्ड्रा में नो पार्किंग में वाहन खड़ा पाए जाने पर 18 वाहनों पर 10 हजार 500 रुपये की चलानी कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों और यातायात प्रभारी प्रवीण द्वेवेदी द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार सहकारी समितियों में तहसीलदारों ने खाद-…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मंत्री कवासी लखमा बाढ़ से प्रभावित बस्तर इलाकों का दौरा करेंगे। दरअसल सुकमा जिले में बीते 3 दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी ख़तरे के निशान से ज्यादा है, शबरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बस्तर को हैदराबाद से जोड़ने वाली NH30 में भी पानी भर हुआ है। कोन्टा भद्राचलम के बीच कई जगह NH में पानी भरा हुआ है। NH में बीते 24 घंटे से आवागमन बंद है। सुकमा में मंत्री कवासी लखमा ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के​ लिए निर्देश दिया है। वही मौसम विभाग ने प्रदेश के एक…

Read More

K.W.N.S.-बेमेतरा। मशरूम की सब्जी खाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। एक के बाद एक 7 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ के कटई गांव का है। बताया जा रहा है कि बाड़ी में उगे मशरूम को सब्जी बनाकर पूरे परिवार के लोगों ने सेवन किया था। खाने के कुछ देर बाद ही पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई। सभी 7 लोग एक-एक कर उल्टी करने लगे। आनन-फानन में अस्पताल में इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी…

Read More