Author: admin

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने के आखिर में होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कैरेबियाई दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इस दौरे पर रोहित शर्मा टी20 सीरीज में टीम के कप्तान होंगे, जबकि विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आर अश्विन की फिर से वापसी हो गई है। दिग्गज ऑफ स्पिनर को पहले टी20 विश्व कप…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को आज निजामुद्दीन के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिली. इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरवर्ती झंडी (रिमोट दबाकर) दिखाकर रवाना किया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अम्बिकापुर एवं निज़ामुद्दीन के मध्य 04044/04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ आज विधिवत तरीके से हुआ. शुभारम्भ के अवसर पर अम्बिकापुर में रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं पारस नाथ रजवाड़े, माननीय विधायक/भटगांव उपस्थित थे. 14 जुलाई, 2022 को 00864 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह 09.30 बजे इस गाड़ी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्ता और संगठन में दरार बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां पीसीसी अध्यक्ष संगठन पर अपना दबदबा बनाने हर संभव कोशिश में जुटे हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री की पीसीसी की गतिविधियों को लेकर लगातार नाराजगी सामने आ रही है। पिछले दिनों राजीव भवन में प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग में काफी नोंकझोंक हुई थी, इसे इसी का नतीजा बताया जा रहा है। इस मीटिंग के तुरंत बाद मोहन मरकाम दिल्ली रवाना हो गए ऐसा उनके समर्थक बता रहे थे लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते। यह भी बताया जा रहा है कि वह सीएम द्वारा…

Read More

K.W.N.S.-कटघोरा। मामूली जमीन विवाद पर छोटे भाई ने घर पर सो रहे बड़े भाई पर टंगिया से वार कर मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, घटना कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर की है. शनिवार को रात देव सिंह अपने घर पर अकेले था. जबकि उसका बेटा व अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोए हुए थे. इसी दौरान उसका छोटा भाई जयसिंह पहुंचा और टंगिया से वार कर देव सिंह को मौत की नींद सुलाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस की तफ्तीश में जयसिंह की पतासाजी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। साथ ही योगी स्वामी महेश, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव और उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने भी राजभवन परिसर में अमलतास, कचनार और झारूल पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य के समस्त जनता से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें एवं उनकी सेवा करने का संकल्प लें।

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज भी अब फ्री में लोगों को मुहैया कराने की तैयारी है। 18 से 59 साल तक की उम्र के लोगों को यह सुविधा सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मिल सकती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई से विशेष अभियान के तहत यह सुविधा दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि 75 दिनों तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत पहले लगीं दो वैक्सीन डोज की तरह ही लोग सरकारी केंद्रों में जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दर में बीते कुछ वक्त से इजाफा देखने…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थाना पुरानी भिलाई ने संयुक्त कार्यवाही करते तीन दहशतगर्द को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक इलाके में फायरिंग कर लोगों को आर्म्स दिखाकर दहशत फैला रहे थे। जिस पर पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की और 1 नग पिस्टल एवं 3 नग जिन्दा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बता दें कि अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट…

Read More

निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सिविल इंजिनियर, साईट इंजिनियर, लेखापाल, सिक्यु रिटी गार्ड इत्यादि के रिक्त कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु लिया जाएगा साक्षात्कार K.W.N.S.-धमतरी। जिला रोजगा एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 18 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सिविल इंजिनियर, साईट इंजिनियर, सिक्युरिटी गार्ड, हेल्पर, टेलीकॉलर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय के रिक्त कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र श्रीमती पुष्पा चौधरी ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखण्ड की खपरी डायवर्सन योजना का मरम्मत, रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए छह करोड़ 89 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 807 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Read More

समूह से जुड़कर बैंक सखी के साथ फैंसी एवं कपड़ों की खोली दुकान K.W.N.S.- कोण्डागांव। कोण्डागांव में स्थित 383 ग्राम पंचायतों में कुछ ऐसे गांव हैं जहां अब तक बैंकिंग सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है। ऐसे गांव में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को बीसी सखी बनाकर ग्रामीणों को बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे न सिर्फ लोगों को राहत प्राप्त हो रही है बल्कि महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होने से उनमें स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। …

Read More