Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-कांकेर। जिले में आगामी सोमवार से ई-जनचौपल का आयोजन किया जायेगा, जिसके तहत ब्लॉक मुख्यालय से ही ग्रामीणजन अपनी समस्या को कलेक्टर और एसपी को बता सकेंगे, जिनका विधिवत निराकरण किया जायेगा। जिले के सभी जनपद कार्यालयों मे ”स्वान” का वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीणजन जनपद कार्यालय के वीडियों कांफ्रेसिंग कक्ष में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर और एसपी से बात कर अपनी समस्या को बता सकेंगे। जिनका निराकरण किया जायेगा और निराकरण के गुणवत्ता की समीक्षा स्वयं कलेक्टर और एसपी द्वारा की जायेगी। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय कांकेर तक आने-जाने में होने…
K.W.N.S.-बिलासपुर। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में एनएमसी की मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ विष्णु दत्त, कलेक्टर सौरभकुमार, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. सहारे सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार सिम्स के बालक छात्रावास में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, बायोकेमेस्ट्री लैब में फाल्स सिलिंग एवं एयर कूलर की व्यवस्था, माईक्रो बायोलाजी म्यूजियम एवं फार्माकोलॉजी लैब का रिनोवेशन, आडिटोरियम में…
K.W.N.S.-भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले दुष्कर्मी और उसके साथी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि 9 जुलाई को भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के गायब हो जाने की सूचना उसके परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाने में दी थी। पुलिस ने जब मोबाइल के जरिए लड़की का लोकेशन देखा तो उसका लोकेशन गुजरात में मिला। उसके बाद तत्काल भानूप्रतापपुर पुलिस की एक टीम को लड़की के लोकेशन गुजरात भेजा गया। जहां गुजरात में पीड़िता नाबालिग लड़की को…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य के विकास, जनता के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सबसे सशक्त और अहम है। इस योजनान्तर्गत महासंमुद जिले के 356 पंजीकृत हितग्राहियों की पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए के हिसाब से कुल राशि रूपए 71 लाख 20 हजार का भुगतान एक मुश्त किया गया है। महासमुंद गुड़रूपारा निवासी हितग्राही श्रीमती छगन बाई की बिटिया कु. नेहा और ग्राम बेमचा निवासी श्रीमती भारती निर्मलकर की पुत्री कु. भूमिका ने…
K.W.N.S.-जगदलपुर। डिमरापाल स्थित शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय चिकित्सालय में उद्योग एवं आबकारी तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने गुरूवार को ऑर्थोपेडिक वार्ड में दाखिल मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने 19 वर्षीय, जिरमपाल सुकमा निवासी समीर नागुल से मुलाकात की और डॉक्टर से चर्चा की। समीर नागुल तीन दिवस पूर्व सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है, जिसमे उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। मंत्री लखमा ने डॉक्टरों को समीर का पूरा ख्याल रखने और इलाज पूर्ण होने के पश्चात ही समीर को अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही। इसके साथ ही…
K.W.N.S.-रायगढ़। बेटी की हत्या मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कवई जमरगा में एक कोरवा युवती का शव नदी किनारे शमशान न घर के पास अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके के लिये रवाना हुये । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर एसडीओपी धरमजयगढ़/सीएसपी रायगढ़ श्री दीपक मिश्रा भी घटनास्थल के लिये रवाना हुये । ग्राम कवई जगरगा पहाड़ी पर बसा गांव…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौठानों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए सत्ताधारी एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर पंथी नृत्य, राउत नाचा, आदिवासी धुमाल की गूंज के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले द्रोपदी मुर्मू राजनीतिक दलों से समर्थन हासिल करने में जुटी हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ पहुंची मुर्मू पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद निजी होटल में भाजपा के सांसद व विधायकों से चर्चा करेंगी. एक तरफ द्रोपदी मुर्मू व्यक्तिगत स्तर पर विधायकों व सांसदों का…
K.W.N.S.-सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते नदियां लबालब है। उफनते नदियों के कारण कई इलाकों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। सीआरपीएफ, छात्रवास समेत कई मकान बाढ़ की चपेट में है। कई गांव टापू बन गए हैं। तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर 2006 के बाद 67 फिट से उपर पहुंच चुका है। इसके कारण सुकमा जिले के कोंटा इलाके में तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। CRPF 212 वीं बटालियन के मुख्यालय में 4 फिट तक पानी घुस…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ‘कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ
K.W.N.S.-दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज निर्माण भवन स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में ‘कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव’ पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज से 75 दिनों तक वैक्सीन की एहतियात डोज़ मुफ्त में लगाई जाएगी।” प्रदेश में भी – कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में भी 15 जुलाई से कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये डोज बिल्कुल फ्री लगाई जा रही है. इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए…