Author: admin

K.W.N.S-रायपुर। खरोरा समीप गांव बरडीह मे गांववासियो द्वारा नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे ने कहा बरडीह जो पहले आदर्श गांव हुआ करता था उसको नशे का अड्डा बनाने मे सबसे बड़ा हाथ क्षेत्रीय विधायक का है। गांव मे जितने लोग भी अवैध शराब का काम करते है वह सभी कांग्रेसी हैं, जिनकों विधायक का संरक्षण मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा की कांग्रेस सरकार शराबबंदी के झूठे वादे कर सत्ता में है।…

Read More

K.W.N.S- महासमुंद। पुलिस और सायबर सेल ने 7 बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) द्वारा चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ बिक्री, सहित मोटर सायकल चोरी की रोकथाम एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना/चैकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया था। जिस पर सायबर सेल एवं थाना की टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं मोटर सायकल चोरी की पता तलाश की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम छिन्दौली के अपचारी बालक अपने साथी के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी कर बिक्री किये है। उक्त…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। शिक्षक भर्ती को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जमकर शोर-शराबा हुआ। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक पदों पर बेरोजगारों की भर्ती कर दी गई, लेकिन तीन साल में दस्तावेजों का सत्यापन तक नहीं हो पाया है। यह मजाक है। इस दौरान पूर्व मंत्री की स्कूल शिक्षा मंत्री से तीखी नोंक-झोंक हुई, और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूरक सवाल पूछने से मना कर दिया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने हस्तक्षेप कर निर्देशित किया कि समय सीमा में बेरोजगारों की भर्ती सुनिश्चित करें, और इस पर कार्रवाई…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां ऐ प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस और कई विपक्षी दलों के भाजपा पर ED और IT के गलत इस्तेमालों के आरोपों का उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में जवाब दिया। संबित पात्रा ने कहा- जो लोग कहते हैं कि गली-गली में ED वाले घूम रहा हैं, इसका मतलब है कि वो डरते हैं। जिन्होंने कोई गुनाह नहीं किया उन्हें चिंता क्यों होनी चाहिए। श्री पात्रा ने कहा कि मगर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता दूरबीन लगाकर देखते हैं कि ED कहां जा रही है, उनको आत्मग्लानि…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आज पूछताछ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि कहीं भ्रष्टाचार होगा तो उसकी जांच जरूर होगी लेकिन विपक्ष भ्रष्टाचार की जांच नहीं चाहता। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के सत्याग्रह को उन्होंने दिखावा करार दिया है। यह पांच हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकील इस केस को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन कोर्ट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज विधानसभा सत्र का पांचवा दिन हैं। आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सदन में सवालों का जवाब देंगे। राजस्व में लंबित प्रकरणों व शिक्षको के रिक्त पदों व भर्ती के सम्बंध में आज सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। आज सत्र के पांचवे दिन कुल 66 सवाल लगाए गए हैं। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से फौती,नामांतरण, डायवर्सन,सीमांकन व बटांकन के लंबित प्रकरणों के सम्बंध में सवाल पूछे गए हैं। इसके अतिरिक्त समाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटन, शासकीय भूमि के आवंटन,डैम में प्रभावितों को मुआवजा, आदिवासी भूमि को बिक्री की अनुमति,जमीन…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली के पावन अवसर पर 28 जुलाई 2022 को इस बार जिले के गोठानों मे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, भौंरा, नारियल फेंक, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अनेक पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सोहगा एवं बटवाही गोठान में गोमूत्र खरीदी की शुरुआत भी की जाएगी। हरेली पर्व के दिन गोठान प्रबंधन समिति, स्व-सहायता समूह, ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से गोठान की गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। गोठान में फलदार, छायादार वृक्षारोपण विशेषकर कदम के पौध रोपण किया जाएगा। पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, खरीफ फसलों के सुरक्षा हेतु…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में कर्मचारियों के प्रांत व्यापी हड़ताल को लेकर शून्यकाल में मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश के शासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद है। सचिवालय, संचनालय, संभाग आयुक्त, कलेक्ट्रेड, कालेज, स्कूल, सभी शासकीय कार्यालय बंद है। अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी पिछले दो दिनों से आने वाले पांच दिनों तक आंदोलन पर हैं… पूरे छत्तीसगढ़ का सरकारी कार्यालय 9 दिन बंद रहने वाले हैं। आज सुबह स्कूल में बच्चे गये तो स्कूलों में ताला दिखाई दिया। लोग कलेक्ट्रेट में गये तो वहां ताला दिखाई दिया। छत्तीसगढ़…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की सियासत भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन से बीजेपी समर्थित एक जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से ना सिर्फ प्रदेश की जनता बल्कि हमारे विपक्षी दल बीजेपी के कई नेता भी प्रभावित हैं। इसी से जुड़े एक सवाल पर सीएम ने यह भी कहा कि बीजेपी के कई नेता हमारे संपर्क में…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। कोरिया पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लोन स्वीकृत करा कर हितग्राहियों का रुपये हड़पने रहा था. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. मामला कोरिया जिले के थाना खड़गवा का है. वही निजात अभियान के तहत कोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले आरोपी को थाना बैकुंठपुर ने अपनी गिरफ्त में लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पांडे पिता स्वर्गीय राम चंद्र पांडे उम्र 28 वर्ष निवासी जूनापारा थाना बैकुंठपुर बताया।

Read More