Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साहू ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती-किसानी, हरियाली और पर्यायवरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ-सफाई और पूजा करते है। हरेली का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कर्मचारी संघों की हड़ताल की वजह से शासकीय दफ्तरों में तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को भी शासकीय दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। स्‍कूलों में पढ़ाई ठप रही। इससे पहले मंगलवार को दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्ट्रेट, तहसील, जिला शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग और अन्य शासकीय कार्यालयों में काम हो जाने की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग मायूस लौटे। बताया जा रहा है कि कर्मचारी संघों की यह हड़ताल 29 जुलाई तक जारी रहेगी। शुक्रवार को इनके द्वारा महारैली निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली के दिन मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ सभी जिलों में भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राज्य महिला आयोग के माध्यम से संचालित…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन पुरस्कारों से नवाजा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान पिछले तीन वर्षों 2019 से 2021 के बीच नसबंदी में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. टी.के. टोंडर एवं कंसल्टेंट डॉ. रोशन गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरुष नसबंदी के लिए प्रदेश को दो और श्रेणियों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में मंकीपॉक्स महामारी का एक संदिग्ध केस मिला है। यह रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ की संस्कृत पाठशाला का एक 13 वर्षीय विद्यार्थी है। बच्चे के शरीर पर लाल दाने हैं। उसे बुखार भी है। मंकीपॉक्स के लक्षण देखकर उसे डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। मरीज के नमूने पुणे स्थित नेशनल वॉयरोलॉजी लैब को भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि मूल रूप से कांकेर का रहने वाला यह 13 वर्षीय छात्र जैतूसाव मठ के छात्रावास में रहता है। तीन दिन पहले उसके शरीर पर लाल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 545.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1419.2 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 190.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 214.6 मिमी, सूरजपुर में 285.8 मिमी, जशपुर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार के साथ चर्चा हुई. बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर आक्रमण करते हुए कहा कि हमारे अविश्वास प्रस्ताव लाने के पहले एक मंत्री ने सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास जता दिया. सरकार में दम नहीं कि उस मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दे. इस सरकार में सिर्फ़ जुमलेबाज़ी है. इस पर सत्तापक्ष के विधायक मोहन मरकाम ने सरकार की उपलब्धि गिनाने के साथ विपक्ष की खामियों को गिनाया. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये कैसी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधिता, गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित और सवंर्धित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि संस्कृति पर आधारित प्रदेश का पहला त्यौहार ‘हरेली’ को राज्य सहित जिले में भी प्रमुखता से मनाने के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित आश्रम-छात्रावासों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। बीते महीनों में उत्पात मचाने के बाद हाथी एक बार फिर वापस कवर्धा लौट उत्पात मचाने आए हैं। वन मंडल के अंतर्गत गांवों में हाथियों द्वारा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के तरेगांव जंगल में 6 हाथियों के दल मौजूद हैं। तरेगांव जंगल के ग्रामीणों का हाथियों के उत्पात मचाने से बुरा हाल है। हाथियों के दल ने तरेगांव रेंज के ग्राम गभोडा में पहुंच मकानों और बाड़ी के रखे अनाजों को भी नुकसान पहुँचाया था। वन विभाग ने 10 से अधिक गांव में अलर्ट…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालु और कांवरियों को मुलभूत सुविधाएं देने पूरा इंतजाम किया गया है. बाबा भोरमदेव मंदिर में 25-30 हजार श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, वही हजारों कावरियों ने जलाभिषेक किया। बता दें कि भोरमदेव पदयात्रा को लेकर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर पूरे 16 किलोमीटर तक विगत वर्षो की तुलना में दोगुनी उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिले के विभिन्ना संगठनों से लेकर अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर पदयात्रियों को जलपान कराया और पुष्प गुच्छ, माला भेंट कर व तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कवर्धा से लेकर भोरमदेव मंदिर तक की इस 16 किलोमीटर…

Read More