Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
K.W.N.S.-कोरबा। नगर के सर्वमंगला चौकी स्थित बरमपुर बस्ती में एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सर्वमंगला चौकी पुलिस ने एक आदतन नशेड़ी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना में पकड़ा गया आरोपी कुसमुंडा वैशाली नगर निवासी मनीष कौशिक इससे पहले भी नशीली दवा के मामले में पकड़ा जा चुका है. आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना कबूल किया है. बहरहाल, पुलिस…
K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक नियुक्ति आदेश लेकर जॉइन करने पहुंचा, तब पता चला कि लेटर फर्जी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक बिना ने एग्जाम दिए ही रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दे दिए थे। मामला सिविल लाइन थाने का है। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम कुकुरहट्टा निवासी हिमांशु पांडेय (24) ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके जीजा प्रियांशु मिश्रा के…
K.W.N.S.-रायपुर। शहर में विज्ञापन नियमावली की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मानकों के विपरीत यूनीपोल व होर्डिंग लगाकर हादसों को तो न्योता दिया ही जा रहा है, साथ ही अवैध कमाई का भी खेल खेला जा रहा है। प्रदेश में लागू विज्ञापन नियमावली के अनुसार यूनीपोल या होर्डिंग ऐसी जगह पर नहीं लगाए जा सकते, जिससे वह यातायात में बाधक या फिर दुर्घटना का कारण बने। लेकिन नियमों मापदंडों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। शहर में दो एजेंसियों को यूनीपोल, होर्डिंग लगाने के काम सौंपे गए हैं। ये एजेंसियां खुले तौर पर मानकों की धज्जियां उड़ाई रही…
K.W.N.S-रायपुर। देश की नव निर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उनसे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया। राज्यपाल ने पेसा कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति को बताया कि कई राज्यों में पेसा कानून के नियम लागू नहीं है। उन्होंने पेसा कानून से जुड़े नियमों के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित करने हेतु राष्ट्रपति से आग्रह…
K.W.N.S-कोरबा। कोरबा शहर में एक एक्टिवा पर किक मारते ही अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड को कोई बुला पाता एक्टिवा पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। एक्टिवा सेकंड हैंड खरीदी गई थी, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ एक्टिवा से चाय पीने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था। जब इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारी तो अचानक आग लग गई। उसको कुछ समझ में आता तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। वहीं पास…
K.W.N.S-रायपुर। बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुद्दा उठाया है. उन्होंने मुद्दा उठाते हुए मांग की है कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 28 को हटाया जाए. इस धारा के अंतर्गत किसी भी जानवर को धार्मिक कारणों से मारने की अनुमति प्रदान की गई है. हर वर्ष बकरियां, भैंस और ऊंट सहित हजारों बेजुबान जानवरों को धार्मिक रीतिरिवाज के नाम पर अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा मौत के घाट उतार दिया जाता है. जो क्रूर कृत्य है. आगे उन्होंने कहा कि, बूचड़खानों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों को मारा जाता है.…
K.W.N.S-बिलासपुर। जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण खरौद के सूत सारथी समाज के 13 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म व हत्या के मामले युवा सूत सारथी समाज ने फांसी पर लटकाने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और वारदात में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। समाज के युवाओं ने सोमवार को में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल रैली व कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। समाज के सदस्य करन सारथी ने बताया कि 29 जून को किशोरी अपने घर से बिस्किट लेने गई थी।…
K.W.N.S-बलौदाबाजार। पूरे प्रदेश की तरह बलौदाबाजार जिले के पलारी में भी शिक्षकों ने कलम बंद हड़ताल कर दिया है। हड़ताल के चलते स्कूल में कोई शिक्षक नहीं हैं जो बच्चों को पढ़ा सकें। साथ ही स्कूलों में बच्चों की देख-रेख करने वाला भी कोई नहीं है। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों के भरोसे पूरा का पूरा स्कूल और बच्चे हैं। शिक्षकों के हड़ताल के बाद से स्कूल परिसर में ताला लटक गया है, जिसके चलते कुछ बच्चे कैम्पस के बाहर घूमते मिले हैं। बच्चों के इस तरह कैम्पस के बाहर घूमने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती…
K.W.N.S-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 528.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 26 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1357.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 188.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 207.5 मिमी, सूरजपुर में 278.1…
K.W.N.S-रायपुर। खरोरा समीप गांव बरडीह मे गांववासियो द्वारा नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे ने कहा बरडीह जो पहले आदर्श गांव हुआ करता था उसको नशे का अड्डा बनाने मे सबसे बड़ा हाथ क्षेत्रीय विधायक का है। गांव मे जितने लोग भी अवैध शराब का काम करते है वह सभी कांग्रेसी हैं, जिनकों विधायक का संरक्षण मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा की कांग्रेस सरकार शराबबंदी के झूठे वादे कर सत्ता में…