Author: admin

विश्व मच्छर दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते चार वर्षो में मलेरिया के मामलों में 79 फीसदी की कमी आई है। छत्तीसगढ़ मलेरिया के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज करने वाले पांच भारतीय राज्यों में से एक है। 2019 में देश भर में मलेरिया के कुल मामलों में से 45 फीसदी छत्तीसगढ़ में दर्ज किए गए थे। प्रदेश में 2017 से 2021 के बीच साल-दर-साल मलेरिया के मामलों में 79 फीसदी की कमी आई है। मलेरिया के मामलों में लगातार कमी के चलते राज्य अब मलेरिया उन्मूलन की…

Read More

प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के हर सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के…

Read More

दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन और प्रचार सामग्री को हटाने की दी गई चेतावनी K.W.N.S.-मुंगेली। सभी सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन प्रतिबंधित है। इन उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक लगाने तथा विज्ञापन प्रदर्शित करने वाले बैनरए फ्लैक्स और होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश विगत दिनों जारी हुआ है। इसी के अनुपालन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा मुंगेली में छापामार कार्रवाई हुई। इस दौरान 15 दुकानों से सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों को हटवाया गया। साथ ही…

Read More

राजीव जी के भारत के शेष अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा संकल्प- डॉ. महंत K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संचार क्रांति के स्वप्न दृष्टा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत की तस्वीर को बेहतर बनाने में उनके योगदान का वर्णन करना मुमकिन नहीं है। भारत रत्न राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी सोच हम सबको आज भी प्रेरणा देती है। डॉ. महंत ने कहा कि, समूचा भारत राष्ट्र निर्माण में आपके योगदान को सदैव…

Read More

विधायक खेल साय सिंह ने सूरजपुर नगरीय क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज योजना का किया शुभारंभ K.W.N.S.-सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किए जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 19 अगस्त को बरगद, पीपल, नीम, आम, गुलर, बेल, आवंला, सीताफल, इमली, गंगा इमली, जामुन और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया। कृष्ण कुंज योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक खेलसाय सिंह ने कृष्ण कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा अर्चना कर, मटकी फोड़ कर…

Read More

रायपुर के तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में रोपे गए 383 पौधे K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए गए कृष्ण-कुंज को लोकार्पित किया। कृष्ण-कुंज के 1.68 हेक्टेयर क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी 383 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में गाय को गुड़-चना खिलाया। उन्होंने वहां श्री कृष्ण जन्मस्थली कारागार की प्रतिकृति की दीवार पर बनाए…

Read More

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर कृष्ण कुंज का किया शुभारंभ K.W.N.S.–बेमेतरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज शुक्रवार 19 अगस्त को जिले के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रत्येक नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज विकसित करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में बेमेतरा शहर के मोहभट्टा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कृष्णकुुंज के लिए चिन्हांकित भूमि पर कदम, बरगद, पीपल, रुद्राक्ष और नीम के पौधे और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कृष्ण कुंज का लोकार्पण स्थानीय विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में नए नेता प्रतिपक्ष बने नारायण चंदेल ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस से चर्चा की। चंदेल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी के मुद्दे पर सीएम निवास का घेराव करेगी। प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं, भाजयुमो बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की कोशिश करेगी। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कांग्रेस ने 2,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 907.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 19 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1906.8 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 363.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 526.8 मिमी, बलरामपुर में 478.0 मिमी,…

Read More

प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने हेतु करें आवश्यक कार्यवाही- मुख्यमंत्री K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनमानस के व्यापक हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी विभिन्न त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों के आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उल्लेखित है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा…

Read More