Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Author: admin
समूह की महिलाएं गोमूत्र से जैविक कीटनाशक तैयार कर प्राप्त कर रही है अतिरिक्त आमदनी K.W.N.S.-मुंगेली। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम खेढ़ा और कुंवागांव के गौठान में गोमूत्र खरीदी जा रही है। इस योजना के तहत 28 जुलाई हरेली त्यौहार से अब तक दोनो गौठानो में 232 लीटर गोमूत्र की खरीदी की गई है। गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं इस गोमूत्र का उपयोग कर जैविक कीटनाशक तैयार कर रही है और इसके विक्रय से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रही है। जय मां दुर्गे स्व सहायता समूह द्वारा…
संबंध बनाने बार-बार घर बुलाती थी महिला K.W.N.S.–बालोद। बालोद में 20 साल के प्रेमी ने अपनी 37 साल की तलाकशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। वारदात अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या 29 जुलाई को हुई थी। करीब 22 दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ आरोपी के गिरेबां तक पहुंच ही गए। दरअसल मृतका संध्या राजपूत नाम की महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। उसका उठना-बैठना गांव के ही एक शख्स विकास कुमार यादव के साथ था। दोनों पिछले 2 सालों से अवैध संबंधों…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वे भोपाल में होने वालाी मध्य परिषद की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मध्य परिदष की इस बैठक में नक्सलवाद, साइबर अपराध और जल बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले क्षेत्रीय परिषद की बैठक 2020 में राजधानी रायपुर में हुई थी। जिसमें मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए थे। दरअसल, क्षेत्रीय मध्य परिषद का गठन केंद्र सरकार और…
छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलता रहेगा ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से की बातचीत K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर विश्वास व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। योजना बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने आज किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के किसानों से वर्चुअल माध्यम से हुई चर्चा के बाद यह बात कही। किसानों ने मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया था कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है।…
भूपेश सरकार का कुशासन छत्तीसगढ़ को अंधकार की ओर ले जा रहा है : अरूण साव भाजपा रायपुर संभाग पदाधिकारियों की बैठक संपन्न K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी के साथ बैठक में रायपुर संभाग में निवासरत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला संगठन प्रभारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, जिला महामंत्री उपस्थित रहे।…
कांग्रेस यह न भूले कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है- भाजपा K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं पर अमर्यादित राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि या तो कांग्रेस के बेलगाम नेता सुधर जायें अन्यथा जैसे को तैसा जवाब दिया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी हद में रहें कांग्रेस के जैसा शब्दकोश हमारे पास भी है नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के सभी नेता और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार हल्की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी व अन्य नेताओं के…
नेता प्रतिपक्ष ने दुर्ग जिले में हुए लाठीचार्ज की निंदा की K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भिलाई के कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम देवबलौदा में सड़क हादसे से एक छात्रा की मौत के बाद निर्मित परिस्थितियों के बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने जब उग्र प्रदर्शन किया तब पुलिस ने उन पर बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं और ग्रामीणों द्वारा बच्ची की मौत के बाद परिवार के सहयोग…
बलात्कारियों और हत्यारों को जेल से रिहा किया जाना मोदी के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना- धनंजय सिंह ठाकुर
K.W.N.S.-रायपुर। गुजरात में सजायाफ्ता बलात्कारियों एवं हत्यारों को रिहा किए जाने पर भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलकिस बानो गैंगरेप मामले एवं हत्या के मामले में सजा भोग रहे अपराधियों को रिहा किया जाना मोदी भाजपा के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना है। केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों का हौसला बुलंद हुआ है, आर्थिक अपराधी हो या अन्य प्रकार के अपराधी सुरक्षित देश छोड़कर बाहर चले जा रहे हैं, बलात्कारियों, हत्यारों को महिमामंडित किया जाता है। गुजरात सरकार के इस अमानवीय फैसले…
भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अर्पित की गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने देश को मजबूत और सुदृढ़ बनाया- मोहन मरकाम K.W.N.S.-रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेसजनों को एकता अखंडता की शपथ दिलवाया। शपथ लिया गया कि मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों के भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी…
मुख्यमंत्री ने 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत 1750 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की
किसानों की खुशहाली राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि K.W.N.S.-रायपुर। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5.24 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सबसे ज्यादा वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों को राज्योत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में…