Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Author: admin
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा, इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में सम्मिलित होकर सेवा दे रहे चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में जुटे डॉक्टरों और उनकी टीम का कार्य सच्ची मानव सेवा है और कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में हम सभी ने एकजुट होकर लोगों को जीवन सुरक्षा देने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने इस शिविर में सेवा दे रहे हैदराबाद एवं रायपुर के ख्यातिलब्ध 53 डॉक्टर,…
K.W.N.S.-बेमेतरा। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बेमेतरा जिले के अन्तर्गत 84 जर्जर शाला भवनों को विघटित (डिस्मेंटल) करने का आदेश जारी किए हैं। तद्संबंध में कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. संभाग बेमेतरा के प्रतिवेदन अनुसार उक्त शाला भवन पूर्णतः अनुपयोगी हो चुकी है एवं मरम्मत योग्य नहीं है। जो अत्यंत जर्जर स्थिति में पाया गया। इनमें शास.प्रा.शा. धरमपुरा, घठोली, खैरी, झाल, बघुली, बोरतरा, कामता, मोहतरा, मुरकुटा, सिवनी, तिलकापारा, हाथाडाडू, पेण्ड्री, जेवरा एन, नवलपुर, गनिया, गोढ़ीकला, गोपालभैना, लालपुर, धोबनीकला, रिसाअमली, गोढ़ीखुर्द, मुंगवाय, भदराली, कटई, बोरदेही, बदनारा, गनियारी, अमोरा, बिनैका, डंगनिया, बुचीपुर, दाढ़ी, मड़ई, उमरिया, सेमरिया, कांपा, कोदवा, सनकपाट, गिधवा, सुरुगदाहरा, नवीन कठौतिया, धौराभाठकला,…
जनदर्शन में 65 आवेदन प्राप्त- अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी और संयुक्त कलेक्टर आर के तंबोली ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने की राज्य सरकारों को विकास के समुचित अधिकार दिए जाने की मांग
भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप राज्य सरकारों को दिए जाएं विकास के समुचित अधिकार दिये जाने चाहिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे संविधान ने भारत को राज्यों का संघ कहा है। अतः इसमें राज्य की अपनी भूमिका तथा अधिकार निहित हैं। हमने आजादी की गौरवशाली 75वीं…
K.W.N.S.-रायपुर। आरंग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाइवे-53 में निसदा-पारागांव मोड़ पर बिना नंबर की मारुति ओमनी वाहन में 288 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब आरंग के शराब कोचिया संतोष यादव की बताई जा रही है, जिसे दो दिन पहले आरंग पुलिस ने 47 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाइवे-53 में निसदा-पारागांव मोड़ पर नाकेबंदी कर महासमुंद की ओर से आने…
K.W.N.S.-कोरिया। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। SP ने 136 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। लम्बे समय से एक स्थान पर जमे 110 आरक्षक और 16 प्रधान आरक्षक समेत 10 ASI का तबादला किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर कल मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 23 अगस्त को भूपेश बघेल अपनी जन्म दिन मनाएंगे. इस मौके पर हम बता रहे हैं उनके बारे में कुछ खास बात जो सायद ही ज्यादा लोगों को पता हो….यूं तो कई मामलों में भूपेश बघेल पहले नेता है, लेकिन वो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री है जो विधायक बनने के बाद सीएम…
नई दिल्ली। केला साल भर आने वाला और सबसे पॉपुलर फलों में से एक है। यह सभी की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी6 और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासतौर पर केला पोटेशियम से भरा होता है। हमारे दिल की हर धड़कन पोटेशियम पर निर्भर करती है। केला खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, कैंसर का जोखिम कम होता है और यहां तक कि हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है। हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है केला एक नई रिसर्च से…
पाकिस्तान में सिख लड़की से बर्बरता- अपहरण करके रेप और धर्मांतरण, फिर आरोपी से ही करा दी शादी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले में सिख लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अगस्त की शाम को लड़की को जबरदस्ती इस्लाम कबूल कराया गया। गुरुचरण सिंह की बेटी दिना कौर को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया और उसका रेप हुआ। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से अपहरणकर्ता के साथ लड़की की शादी करा दी गई। इस भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ सैकड़ों सिख और अन्य स्थानीय लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया और…
रक्षा बंधन, जन्माष्टमी की तरह इस बार भादो के महीने में होनी वाली अमावस्या पर कंफ्यूजन है। दरअसल इस बार अमावस्या तिथि दो दिन लग रही है। 26 और 27 अगस्त दोनों दिन अमावस्या है। भाद्रपद के महीने में लगने वाली अमावस्या को कुशाग्रहिणी अमावस्या कहते हैं। इस बार यह अमावस्या शुक्रवार को 11.30 बजे लगेगी और शनिवार को दोपहर 1 बजे तक रहेगी। अगर उदया तिथि के अनुसार देखा जाए तो अमावस्या तिथि शनिवार को है। शनिवार को होने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं। ज्योतिर्विदों की मानें तो इस बार शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन अमावस्या मनाई…