
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर कल मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
23 अगस्त को भूपेश बघेल अपनी जन्म दिन मनाएंगे. इस मौके पर हम बता रहे हैं उनके बारे में कुछ खास बात जो सायद ही ज्यादा लोगों को पता हो….यूं तो कई मामलों में भूपेश बघेल पहले नेता है, लेकिन वो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री है जो विधायक बनने के बाद सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़ में बने सभी मुख्यमंत्री पार्टी के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने फिर उसके बात उपचुनाव का सामना करके विधायक बने.