Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
Author: admin
K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गए हुए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल के पिता को आनन फानन में विशेष विमान से रायपुर लाया गया है. डाक्टर्स की टीम मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल का बालाजी हॉस्पिटल में चेकअप जारी है. ये भी बताया जा रहा है कि मोशन और यूरिन न होने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें रायपुर…
K.W.N,S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचान्दुर पहुंचकर पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू की धर्मपत्नी भूषण साहू को श्रंद्धाजलि दी। उन्होंने उनके छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री बघेल ने स्वर्गीय साहू के परिजनों से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भूषण साहू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. ताराचंद साहू को इस मुकाम पर पहुंचाने में स्व.भूषण साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच नॉन इंटरलोकिंग की गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
K.W.N,S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 29 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द होने वाली गाडियां – (01) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल…
K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य मे पुल पुलियों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने की बात कही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कई जिलों में नए निर्माण कार्यों की घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पुल निर्माण के लिए जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 10 कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही दस कार्यों का प्राक्कलन भी भेज दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंत्री ताम्रध्वज साहू को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कुल…
K.W.N,S.-सूरजपुर। प्रेमनगर स्थित अलंकार ज्वेलर्स से दो युवकों ने ग्राहक बनकर करीब तीन लाख रुपये लागत के जेवरातों की चोरी कर ली। पुलिस को चोरी का कोई सुराग नही मिल सका है। इसी तर्ज पर एक माह पूर्व भी दो आरोपितों ने ग्राहक बनकर रामानुजनगर स्थित एक आभूषण दुकान से डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवरातों की चोरी की थी। उसका भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। प्रेमनगर स्थित अलंकार ज्वेलर्स के संचालक बृजमोहन प्रसाद सोनी शनिवार को समाज की बैठक में शामिल…
K.W.N,S.-जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सड़क हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इस हादसे में युवक की मौत हुई है। वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान हाइवा ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी जान चले गई। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बुचीहरदी निवासी महेश कोल(45) सोमवार सुबह 10 बजे के आस-पास सड़क पार कर रहा था। इतने में सामने से तेज रफ्तार हाइवा आ गया और उसने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाइवा छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। वहीं युवक…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न शाला भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने मुख्य सचिव को ‘सभी शालाओं में निर्विघ्न पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शाला भवनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए गए निर्देशों में कहा है कि प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शाला भवनों की दशा के बारे में जानकारी मिली थी। लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त…
K.W.N,S.-बिलासपुर। आबकारी अमले ने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर और बिल्हा क्षेत्र के पिरैया में दबिश देकर दो लोगों के कब्जे से 90 लीटर महुआ शराब और दो हजार 710 किलो लहान जब्त किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, दो आरोपित की तलाश की जा रही है। आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि रविवार की सुबह जयरामनगर में महुआ शराब बिकने की सूचना मिली थी। इस पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और उनकी टीम ने गांव में दबिश देकर सुनील बंजारे को पकड़ लिया। उसके कब्जे से…
K.W.N,S.-रायपुर। दिनभर उमस के बाद रविवार रात 10 बजे के बाद जमकर बारिश हुईं। लगभग एक घंटे की बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। पिछले तीन-चार दिनों से उमस और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश का असर लगभग एक घंटे तक रहा। इधर मौसम विज्ञानियों ने आने वाले एक-दो दिनों के भीतर मौसम में फेरबदल के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी झारखण्ड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की
K.W.N,S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खेल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की मेजर ध्यानचंद ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत देश को गौरवान्वित किया है। उनके दौर में भारत ने हॉकी का स्वर्णिम दौर देखा है। ध्यानचंद में गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके दौर में भारत ने 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीते थे। उनसे प्रेरणा पाकर आज भी हॉकी के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश का…