Author: admin

K.W.N.S.-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस पर रातभर 4 युवकों को थाने में बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, 26-27 अगस्त की दरम्यानी रात शराब पीकर घूम रहे इन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। युवकों के प्राइवेट पार्ट पर भी मारे जाने के निशान हैं। कमर के नीचे का पूरा हिस्सा नीला पड़ा हुआ है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है, जहां चारों युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार युवकों के नाम धनेश्वर साहू, खिलानंद साहू, भूपेंद्र सिन्हा और कोमेश्वर साहू हैं। जब युवकों…

Read More

K.W.N.S.-बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर के रमदहा पिकनिक मनाने आये सात लोगों के जलप्रपात में डूब गए। सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंची।गोताखोर को जलप्रपात में उतारा गया। गोताखोरों ने एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बीच एक युवक का शव भी बचाव दल ने बाहर निकाल लिया है। पांच एनी की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि जलप्रपात के गहरे पानी में डूबने से इनकी मौत न हो जाए। मध्यप्रदेश के किन शहरों से ये लोग पिकनिक मनाने आये थे पुलिस जानकारी जुटा रही है। पिकनिक मनाने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण किया। वॉटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10 हजार की आबादी को आर ओ युक्त वाटर की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स ऑस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा। जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए…

Read More

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नमन- डॉ. महंत K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि, हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ। ध्यानचंद जी ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। जिले में शनिवार को जब्त दोपहिया वाहनों की नीलामी कराई गई, जिससे पुलिस विभाग को 64 लाख रुपए से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति हुई। ये वाहन विभिन्न थानों और चौकियों में रखे थे। इन्हें पुलिस और आबकारी एक्ट के तहत जब्त किया गया था। राज्य गठन के बाद पहली बार जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित इस नीलामी में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने में पुलिसवालों के भी छक्के छूट गए। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जांजगीर पुलिस लाइन में पुलिस एक्ट के तहत जब्त 654 और आबकारी एक्ट के तहत जब्त 61 वाहनों को मिलाकर…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है। गजराजों का झुंड कटघोरा और पसान क्षेत्र में तबाही मचाकर रखा है। इलाके में लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। हाथियों की आतंक से क्षेत्र में खौफ का माहौल है। पसान रेंज में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। कल शाम तीन हाथी मुख्यमार्ग को जाम कर दिए, जिसकी वजह से दो घंटे पेंड्रा कोरबा मार्ग जाम रहा। कर्मचारियों के हड़ताल से हाथियों को क्षेत्र से भगाने में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। करीब दो घंटे बाद जाम खुला। तब आना जाना शुरू हुआ। दरअसल,…

Read More

नई दिल्ली। उमस, हवा में नमी और बारिश का कॉम्बिनेशन किसी भी वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए परफेक्ट होता है। यानी मानसून के दौरान इन्फेक्शन सबसे ज़्यादा फैलते हैं। इस दौरान एक इन्फेक्शन सबसे ज़्यादा आम है और वह है UTI यानी मूत्र पथ का संक्रमण, जो तब होता है, जब बैक्टीरिया पेशाब में आ जाते हैं और फैलने लगते हैं। यूटीआई आमतौर पर मूत्रमार्ग से शुरू होता है और अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह किडनी के कामकाज को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। UTI में क्या होता है? जब आपको…

Read More

हरतालिका तीज को हिंदू समुदाय में सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह हर साल हिंदू कैलेंडर माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन पड़ता है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने के लिए उनकी पूजा करते हैं। यह व्रत विवाहित और अविवाहित महिलाएं करती हैं। अविवाहित महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं और विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए उपवास रखा था…

Read More

इस्लामाबाद। पाकस्तिान में विनाशकारी बाढ़ का तांडव जारी है। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभन्नि हस्सिों में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है और 1527 लोग घायल हुए हैं। वहीं 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हुई है जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। बीते 24 घंटे में सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भारतीय सीमा में हाल के दिनों हुई ड्रोन घुसपैठ की कोशिशों की जांच कर ही है। पाकिस्तान प्रसाशित कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की इसमें भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही पाकिस्तीनी खुफिया एजेंसी (ISI) से मिल रहे दिशा-निर्देशों का भी पता लगाया जा रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं जिन्हें हथियार और गोला-बारूद गिराने के मकसद से भेजा गया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि इस साल कश्मीर घाटी में इस तरह के 2 दर्जन से अधिक ड्रोन दिखाई दिए। संघीय एजेंसी ने…

Read More