Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
Author: admin
K.W.N.S.-भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पोस्टमार्टम के बदले शराब की मांग करने का मामला सामने आया है। यहां एक स्वीपर ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पहले तो अपने लिए शराब मांगी। स्वीपर को शराब लाकर देने के बाद उसने डॉक्टर के लिए भी शराब की मांग की। मामला दमकसा चौकी क्षेत्र का है। दरअसल दो दिन पहले दमकसा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम तरहुल के एक 55 वर्षीय ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसके शव को भानुप्रतापपुर शासकीय अस्पताल में लाया गया था। मृतक के परिजनों और उस क्षेत्र के जनपद सदस्य…
K.W.N.S.- बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में दल से भटक गए इकलौते जंगली हाथी ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों के उसके पीछे शोर मचाते दौड़ने से बौखलाए इस जंगली हाथी ने एक महिला को घायल कर दिया है। घायल महिला को उपचार के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज़ चल रहा है। घटना बिलाईगढ़ क्षेत्र की है, इस घटना के बाद बिलाईगढ़ क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ क्षेत्र के ठाकुर दिया गांव…
K.W.N.S.-बिलासपुर। कार वाश संचालक के भाई पर नशेड़ी युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक उनके घर के सामने ठेला लगाता है और गांजा बेचता है। उसे मना करने पर गाली देते हुए धारदार चाकू से मार दिया, जिससे वे खून से लथपथ होकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शिव टॉकीज चौक के पास रहने वाले जसपाल सिंह भोगल (47) महामाया…
K.W.N.S.-धमतरी। जिले से चोरी की वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक ग्राम घठुला के घोघोपुरी खार से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सिहावा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान भूपेश कुमार साहू खेत के पास सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल को रखकर खेत में खाद का छिड़काव करने गया था। शाम को जब वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। आसपास पतासाजी करने के बाद उसने सिहावा पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस चोरी का प्रकरण दर्ज कर बाइक और अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान के जोधपुर से भागे कुछ बदमाशों को (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) और रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की स्ङ्क से बंदूकें, तलवारें और गोलियां मिली हैं। तीनों को शहर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। इनसे पूछताछ जारी है। संदेह है कि ये नशे के कारोबार के सिलसिले में यहां आ रहे थे। इनमें एक ऐसा बदमाश है, जिसके खिलाफ अलग-अलग वारदात के 38 केस दर्ज हैं। दरअसल, इन बदमाशों के रायपुर में छिपने की टिप ष्ठक्रढ्ढ की टीम को मिली थी। पकड़े गए 3 लोगों में…
K.W.N.S.- बिलासपुर। शहरी क्षेत्र में अरपा नदी का पानी दूषित रहता है। ऐसे में ज्यादातर गणेश समितियां शहरी क्षेत्र के घाट में विसर्जन करने के पक्ष में नहीं रहती है। ऐसे में कई समितियां विसर्जन के लिए सेंदरी घाट जाती है, क्योंकि उस क्षेत्र का पानी साफ रहता है। वही इन बातों को ध्यान में रखते हुए महापौर रामशरण यादव ने इस बार गणेश व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सेंदरी घाट में भी व्यवस्था करने के निर्देश है। शहर अंतर्गत छठ घाट, जूना बिलासपुर स्थित घाट के साथ पुराना पुल के पास गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता…
नई दिल्ली। केसर दुनिया का सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसके पीछे कारण है इसकी कटाई का तरीका, जो इसके उत्पादन को महंगा बना देता है। केसर को क्रोकस सैटिवस फूल में से हाथों से निकाला जाता है। शब्द “केसर” फूल के धागे जैसी संरचनाओं को बोला जाता है, जिसे स्टिग्मा कहा जाता है। केसर कहां से आया है इस पर आज भी बहस जारी है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि यह ईरान से आया। भारत में इसका उत्पादन कश्मीर में होता है। यह कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसे में मूड बूस्ट…
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। भाद्रपद माह में भगवान गणेश को समर्पित 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, बुधवार को है। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को लंबोदर की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी होने से महत्व और अधिक बढ़ गया है। गणेश चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त गणेश चतुर्थी व्रत पूजन तिथि- 31 अगस्त, 2022 चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 30 अगस्त- दोपहर 03.33 मिनट से चतुर्थी तिथि…
मजबूरी में भारत से आयात को तैयार हो गया पाकिस्तान इस्लामाबाद। पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूब गया है और हालात बेहद खराब हैं। इस साल जून में मॉनसून की शुरुआत के बाद से सिंध, खैबर और पंजाब समेत पूरे देश में जोरदार बारिश हुई है। कराची जैसा बड़ा शहर पूरी तरह डूबा नजर आया है। अब तक बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान में 1,136 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान की पर्यावरण मंत्री शेरी रहमान ने बताया कि देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया है। बाढ़ के चलते पाकिस्तान में फसलें भी तबाह…
K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दर्जनों गणेश प्रतिमाओं को किसी ने तोड़ दिया। रात के अंधेरे में यह कांड रायपुर के आमापारा इलाके में हुआ है। इस मामले की अब आजाद चौक थाने में शिकायत की गई है। मूर्तिकार नारायण प्रजापति ने बताया कि आमापारा की सड़क के किनारे वह गणेश प्रतिमाओं की दुकान लगाते हैं। 2 दिन बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार है। देर रात अपनी दुकान बंद कर प्रतिमाओं को ढक कर घर चले गए थे। सुबह लौटे तो देखा कि गणेश जी की प्रतिमाएं किसी ने तोड़…