Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-दुर्ग। नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया।
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। आज शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित हवन में शामिल होकर सहपरिवार विधि विधान के साथ खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा भी सह परिवार हवन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के अंतिम दिन प्रतिवर्ष इस हवन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इस हवन को विधि विधान के साथ संपन्न किया गया।
K.W.N.S.-कोटा। सुप्रसिद्ध देवी मंदिर मां महामाया रतनपुर में शारदीय नवरात्र की नवमीं पर देवी को रानीहार के साथ सवा चार किलो सोने के जेवरों से राजसी श्रृंगार किया गया। राजसी श्रृंगार देखने के लिये भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्र की नवमीं तिथि पर मंगलवार को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर राजश्री श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खोला गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र की नवमी तिथि को माँ महामाया देवी की रानीहार, कंठ हार, मोहर हार, ढार, चंद्रहार, पटिया समेत 9 प्रकार के हार, करधन, नथ धारण कराया…
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में मंगलवार तड़के 3 बजे के करीब कोयले से लदा हाईवा हर्राटोला नदी के पुल पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोट आई है। इधर बीच सड़क पर एक्सीडेंट होने के कारण यहां आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहन तक भी यहां से नहीं निकल पा रहे थे। घटना गौरेला-अनूपपुर मुख्यमार्ग हर्राटोला पर हुई। लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कोरबा जिले के रानी अटारी खदान से कोयला लेकर वाहन मध्यप्रदेश के…
K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी जिले में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह घूमने की अफवाह फैली हुई है…हालाकि जिले में अभी तक बच्चा चोरी का एक भी मामला पकड़ा नहीं गया है….ऐसे में गांवो में घूमने वाले फेरी वाले या फिर भीख मांगने वाले के लिए मुसीबत बन गई है। इस बीच खबर है कि कांकेर के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आ रही है जहां पुलिस ने कुछ लोगों को घेराबंदी करके पकड़ा है,इनके पास से 3 बच्चे भी बरामद किए गए हैं। दरअसल, ग्रामीण ऐसे लोगों को बच्चा चोर समझ पर पिटाई तक कर दे रहे हैं….जिले…
K.W.N.S.-रायपुर/भिलाई। महादेव बुक और रेड्डी अन्ना एप से आनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी कार्रवाई की है। सप्ताह भर पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जाकर दबिश दी और वहां से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से छह नग लैपटाप, 19 नग मोबाइल, दो नग ब्राडबैंड, 18 नग एटीएम, आठ नग चेकबुक, नौ नग रजिस्टर और 40 बैंक खातों के पासबुक आदि जब्त किए गए हैं। आरोपितों से जब्त रजिस्टर में करोड़ों रुपये के…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज से आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश संभावित है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख…
K.W.N.S.-रायगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डाक विभाग द्वारा गत दिवस सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर सरजीत सरकार द्वारा किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव 15 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2022 तक पूरे भारत के डाकघरों में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 0 से 10 वर्ष तक की सभी पात्र बालिकाओं का सुकन्या खाता खोला जाना है। रायगढ़ संभाग में विशेष अभियान चलाते हुए 30 सितम्बर को 2 हजार से अधिक सुकन्या खाता खोला गया है। इस कार्यक्रम के दौरान केवल 23 दिन की नवजात बालिका का सुकन्या खाता खोलकर…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक सीएम हाउस में 11.30 से होगी। बैठक में किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को 1700 करोड़ रुपए राशि का भुगतान आनलाइन होगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को भी लंबित डीए औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा। दोनों मदों में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए बाजार में आएंगे।
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। जिले के एक गौठान में गायों की बड़ी संख्या में मौत की खबर सामने आई है। जिले के भैंसो गांव के गौठान में रखी गई गायों की लगातार मौत हो रही है। इससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। अब तक लगभग दो दर्जन से भी अधिक गायों की जान जा चुकी है। गायों की लगातार मौतों की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष और जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के ह्रदय जिले जांजगीर-चांपा में इन दिनों लगातार गायों की मौत से जुड़ी खबरें सुनाई में आ रही हैं। इससे जिले की जनता…