Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S,-धमतरी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ ओलंपिक आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण की शुरुआत 06 से 11 अक्टूबर को की जाएगी जिसके लिए धमतरी नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 06 विभिन्न स्थलों को खेल करवाने के लिए चयनित किया गया है। शहर में विभिन्न वार्ड के लिए विभिन्न खेल मैदान चिन्हित नगर निगम द्वारा सभी तैयारियां कर शहर के वार्डो को 06 जोन मे बांटकर छः अलग अलग खेल मैदानों को चिन्हित कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर को…
मंत्री शिवकुमार डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में दुर्गा मंच के शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
K.W.N.S,-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में गत दिवस दुर्गा मंच के शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। शेड निर्माण की लागत 5 लाख रूपए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी जन हितैषी कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की सुविधा के कार्या को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉ. डहरिया ने जागृति नगर आर.व्ही.एच. कॉलोनी…
K.W.N.S,-मनेन्द्रगढ़। आज जहां पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची हुई है वहीं दूसरी और रावण दहन के लिए देश के हर एक हिस्से में बड़े स्तर पर तैयारी हो रही है। ऐसे में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत आने वाला खड़गवां के मुख्य बाजार में बन रहे रावण के पुतले के दहन को रोकने के लिए गोंडवाना भुमका संघ ने पुलिस से शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार, आज जहां पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची हुई है। दूसरी ओर रावण दहन के लिए देश के हर एक हिस्से में बड़े स्तर पर तैयारी हो रही है।…
K.W.N.S,-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने पैतृक गांव कुरूदडीह में नयाखाई के मौके पर परिवारजनों सहित कुल देवता की पूजा अर्चना की। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के लोगों की ख़ुशहाली की कामना भी की। PreviousNext मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र पूजा इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर…
K.W.N.S,-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजा और हवन में शामिल हुई और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। तत्पश्चात् उन्होंने मां भगवती की आरती कर हवन में आहूति भी दी। उन्होंने उपस्थित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल ने विजयादशमी की आरती और हवन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित गायत्री परिवार के सदस्यों को उपहार भेंट किया। राज्यपाल उइके ने इस अवसर पर कहा कि असत्य पर सत्य की…
K.W.N.S,-रायपुर। रामायण सीरियल के राम सीता चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर पहुंचकर उनका दर्शन किया है। रामायण के राम अरुण गोविल और सीता दीपिका ने आज कौशल्या माता मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ उठाया हैं। इनके अलावा आज वे wrs कॉलोनी मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने पर पर्यटन बोर्ड के एमडी ने उनका स्वागत किया। विजयादशमी के अवसर पर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु रिंग रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित 01. दशहरा उत्सव मैदान डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर: – दशहरा उत्सव मैदान डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में…
K.W.N.S,- रायपुर। तेलीबांधा-मंदिर हसौद के बीच टोल प्लाजा के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक ट्रेलर की टक्कर से उछलकर चक्के के नीचे आ गया था। उसी समय ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरकारी विभाग में ड्राइवर था। वह सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकला था। पुलिस ने बताया कि मठपारा निवासी भारत धीवर (38) नि:शक्तजन वित्त एंव विकास निगम में ड्राइवर था। वह सुबह बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। वह मंदिर हसौद की ओर जा रहा था।…
K.W.N.S,-दुर्ग। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनाव को भूलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जनजागरुकता सप्ताह भी शुरू किया गया है जो 11 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को मानसिक अस्वस्थता के कारण, लक्षण तथा इससे बचाव हेतु उपायों की जानकारी दी जाएगी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2022 के आयोजन के संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा पत्र जारी कर सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष…
K.W.N.S,-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और ट्वीट कर लिखा – सभी प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक #विजयादशमी (दशहरा) पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है एवं विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी कठिनाईयां हों, विजय सदा सत्य की ही होती है।
K.W.N.S,-दुर्ग। रेवेन्यू आफिसर की समीक्षा बैठक में इस बार आरआई और पटवारियों को भी शामिल किया गया। कलेक्टर ने रेवेन्यू मीटिंग में माइक्रो लेवल पर समीक्षा की। उन्होंने इस बार तहसील स्तर पर नहीं अपितु हल्का स्तर की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जमीनी स्तर पर समस्याएं भी पूछीं। इस दौरान यह बात सामने आई कि बहुत से अभिलेखों को दुरुस्त किये जाने की जरूरत है। कलेक्टर ने डेढ़ महीने में इसे दुरुस्त कराने निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे, विपुल गुप्ता, बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित रहे। …