Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। बापू कुटी के भ्रमण के दौरान कुटी के विभिन्न कक्षों में पहुंची और शान्ति स्थल में रखा चरखा भी चलाया। राज्यपाल उइके ने वहां उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और सेवाग्राम तथा गांधी जी के विषय में अपने विचार साझा किये। राज्यपाल ने सेवाग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी…
K.W.N.S.-बिलासपुर/कोटा। रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घासीपुर चौक पर एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया युवक की जांघ के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक की हालत बहुत ही गंभीर है। आस -पास के लोगों ने जब यह देखा तो इस घटना की सूचना जल्द ही रतनपुर पुलिस सहित 108 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलैंस पहुंची और घायल युवक को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां युवक की स्थिति देखकर उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया। जानकारी के…
K.W.N.S.-लोरमी। लोरमी थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय गांजे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला चिल्फी पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां काम्बिंग गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी में थैले से 50 हजार रुपए मूल्य का 6 किलो 200 ग्राम गांजा पाया गया. चिल्फी पुलिस चौकी प्रभारी सुशील कुमार बंछोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई थी. रात करीब तीन बजे खैरवार खुर्द चौक में लोरमी की ओर से मोटरसाइकिल से पंडरिया की ओर जा रहे दो युवकों को रोक कर पूछताछ…
K.W.N.S.-बिलासपुर। फर्जी डिग्री बांटने के आरोप से घिरे मैट्स यूनिवर्सिटी और आईएसबीएम को जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने अंतिम मोहलत दी है। अब इस मामले की सुनवाई 2 नवंबर को होगी। ज्ञात हो कि रायपुर के संजय अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका जनहित दायर कर कहा है कि इन दोनों शैक्षणिक संस्थानों से फर्जी डिग्री जारी होने के पुख्ता सबूत होने के बावजूद उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी शिकायत पर एक आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कराई गई थी। इस जांच में सभी आरोप सही पाये गए थे। इस जांच की रिपोर्ट…
K.W.N.S.-रायपुर। गांधी जयंती के मौके पर जगदलपुर में सरकारी भांग दुकान खुलने पर जबरदस्त बवाल हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने भांग दुकान पहुंच कर जमकर विरोध किया। फिर जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों से कहकर दुकान को बंद करवाया। जिसके बाद विरोध में छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया है। भाजयुमो का कहना था कि, गांधी जयंती पर सारी देसी-विदेशी मदिरा दुकान समेत मीट मार्केट बंद करवा दिया गया। लेकिन, सरकारी भांग दुकान को बंद नहीं करवाया गया, जो गलत है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, 2…
K.W.N.S.-जशपुर। जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक वन अफसरों ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है. इस कार्रवाई में 4 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, साथ ही पिकअप के साथ लाखों की लकड़ी जब्त की गई है. इस मामले में वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ी की तस्करी बादलखोल वन अभ्यारण्य से हो रही थी. जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी. जिस पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार लकड़ी तस्करो से पूछताछ जारी है. वन विभाग की टीम सक्रिय – पखांजुर इलाके में पैंगोलिन तस्कर गिरफ्तार…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने की। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस प्राप्त किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए यहां विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि…
K.W.N.S.-आज नवरात्र का सातवां दिन है। इसे महासप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन इनकी पूजा करने वाले साधक का मन सहस्रार चक्र में स्थित होता है। मां कालरात्रि को यंत्र, मंत्र और तंत्र की देवी कहा जाता है। क्यों कहा जाता है कालरात्रि अब आपको बताएंगे कि आखिर मां का नाम काली क्यो पड़ा। भगवान शंकर ने एक बार देवी को काली कह दिया था, तभी से इनका एक नाम काली भी पड़ गया। इनके नाम…
K.W.N.S.-रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर जानकी काटजू और कलेक्टर रानू साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, सीएमएचओ डॉ.एस.एन केशरी, एसडीएम गगन शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में 7 अक्टूबर 2022 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया…