Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-दुर्ग। अंडा थाना अंतर्गत ग्राम रुदा (खाड़ा) निवासी 12 वर्षीय बालक समीर साहू की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं पड़ोसी दंपती निकली। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज यानी मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम रुदा निवासी समीर साहू पिता खिलेश्वर साहू 12 वर्ष 21 अक्टूबर की शाम से खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा था। 24 अक्टूबर को सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे नर्सरी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11:00 बजे गोधन न्याय योजना की राशि अंतरण एवं 11:20 बजे गन्ना प्रोत्साहन योजना की राशि का अंतरण करेंगे।
K.W.N.S.-रायगढ़। जनपद स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन जनपद मुख्यालय पुसौर के इन्द्रप्रस्थ खेल मैदान में किया जा रहा है। तृतीय दिवस आज खेल का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी एवं सीईओ जनपद पुसौर महेश पटेल के द्वारा किया गया। आज के खेल में 18 से 40 वर्ष तक के जोन स्तरीय चयनित खिलाडिय़ों का परीक्षण पश्चात विभिन्न समूह व व्यक्तिगत खेलों में खिलाडिय़ों ने अपनी कुशलता प्रदर्शित कर विजय प्राप्त किया। जिसमे खो-खो पुरुष वर्ग में कोंड़पाली जोन से मनोज ने पूरे सात मिनट तक अकेले विरोधी टीम को हराया। दर्शकों की भरपूर तारीफ के साथ उन्हें प्रोत्साहन…
मुतवल्ली चुनाव में सहयोग प्रदान करने वाले स्थानीय प्रशासन और मुस्लिम समाज के लोग हुए सम्मानित
K.W.N.S.-रायपुर। छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई कि, जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर जो प्रदेश की पुरानी मस्जिदों में से एक है। जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली का इंतेकाल हो जाने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव ”मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022” के अनुसार सम्पन्न कराये जाने हेतु छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा 11 सदस्यीय एड्हॉक कमेटी का गठन किया गया था। एड्हॉक कमेटी द्वारा चुनाव की समस्त प्रक्रिया विधिवत् पूर्ण कर दिनांक 16.10.2022 को सालेम इंग्लिश स्कूल, मोतीबाग रायपुर छ.ग. में शंातीपूर्वक प्रजातांत्रिक तरीके से शहर की मुस्लिम मतदाताओं को शामिल कर बैलेट पेपर…
समस्याओं का होगा निदान: दिव्यांग, बुजुर्ग और उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी
K.W.N.S.-रायगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याणार्थ पुनर्वास हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उनकी आवश्यकता के अनुरूप आपातकालीन सेवाएँ, संसाधन उपलब्ध कराने हेतु विभाग के लक्षित समूहों को आवश्यक परामर्श, शिकायतों तथा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु हेल्पलाईन नम्बर 155326 एवं टोल फ्री नम्बर 1800-233-8989 का संचालन समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के माध्यम से 01 नवम्बर 2022 से शुरू किया जा चुका है। जिले के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति हेल्पलाईन एवं टोल फ्री नम्बर के माध्यम…
K.W.N.S.- बिलासपुर। पुलिस ने कथित साधु को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक तस्कर वेशभूषा बदल कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहा था. जिसकी सूचना बेलगहना पुलिस को मिली थी. जिस पर पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की. और तस्कर को 4kg गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम कदरी साताराव उर्फ संतोष गिरी पिता कदरी दण्डासी उम्र 46 वर्ष निवासी आम्टी थाना गुनपुर जिला रायगढ़ उड़ीसा बताया । वही नशे के खिलाफ SSP बिलासपुर के निर्देश पर तख़तपुर टाउन तथा नागोई…
K.W.N.S.- बिलासपुर। वन विभाग में मजदूरों के पारिश्रमिक राशि में घोटाला सामने आया है। मजदूरों से काम कराने के बाद भी एक साल तक मजदूरी भुगतान नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने रेंजर को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। आखिरकार, रेंजर ने जब उन्हें भुगतान करने के लिए लिखित में आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, गांव के करीब 800 मजदूरों ने वाटर ऑब्जर्वेशन प्लान के तहत काम किया था, जिसका उन्हें पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है। रेंजर जब गांव पहुंचे, तब भड़के मजदूरों ने जमकर हंगामा मचाया और उन्हें बंधक बनाकर रोक लिया। पूरा…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। अंबिकापुर में प्रशासन का एक फैसले का अनोखा विरोध देखने को मिला। यहां महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक उरांव नृत्य करते करते कलेक्ट्रेट पहुंची और फैसले का विरोध जताया। इसके अलावा उन्होंने उरांव नृत्य के अभ्यास के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। उधर, आस-पास के लोग भी महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखते रह गए। दरअसल, शहर में ईसाई आदिवासी महासभा की तरफ से 8 नवंबर को उरांव नृत्य के जरिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का आयोजन किया जाना था। मगर इसे लेकर मूल आदिवासी समाज ने आपत्ति जता दी। जिसके बाद प्रशासन ने इस…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को गोबर खरीदी की राशि, महिला स्वसहायता समूहों और गौठान समितियों को लाभांश राशि तथा गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि का ऑन लाईन भुगतान किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।
ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है. अतः इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से मना किया जाता है. इस दिन मंदिरों में पूजा भी करने की मनाही है. लेकिन ग्रहण के दौरान एक स्थान पर बैठकर भगवान का स्मरण और मंत्र जाप करने से कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है. वहीं, शास्त्रों में इस दौरान बहुत सी ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से परहेज किया जाता है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में ग्रहण…