Author: admin

K.W.N.S.-दुर्ग। अक्टूबर महीने में दुर्ग जिले का फ्लाइंग स्क्वाड राजस्व वसूली के मामले में अग्रणी रहा है। दुर्ग जिले में 4980 वाहनों का चालान किया गया और इसके माध्यम से 1 करोड़ 22 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ के परिक्षेत्र अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में ओवरलोडेड गाड़ियों के अलावा आरटीओ के अन्य मानदंडों के मुताबिक परिवहन दस्ते द्वारा सघन जांच की गई और मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी विकास शर्मा ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर का बैठक विगत दिनों आनंद वाचनालय भवन ब्राह्मण पारा में सम्पन्न हुआ. जिसमें संस्था के 15 ज़ोन पदाधिकारियों को मिशन ग्रीन रायपुर एवँ गजराज बांध गहरीकरण विषय पर परिचर्चा हेतु आमंत्रित किया गया। सभा मे उपस्थित समस्त जोन पधाधिकारीयों एवँ सदस्यों ने अपने परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन विषय मे अपना विचार व्यक्त किये। सभा मे उपस्थित शशिकान्त यदु ने कहा- वृक्षारोपण हेतु खुले स्थानों की जरूरत होगी जिसके लिए जमीन का सर्वे कार्य तत्काल शुरू किया जाय और इस कार्य के लिए हम स्कूल, कालेज, शासन-प्रशासन ,नगर निगम का मदद ले सकते…

Read More

K.W.N.S.-कोण्डागांव। राज्य शासन के अधिसूचना के तहत् कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिले के तहसील फरसगांव अंतर्गत ग्राम सदाड़ी पटवारी हल्का नम्बर 15 राजस्व निरीक्षक मंडल बड़ेडोंगर का राजस्व सर्वेक्षण उपरांत कृषकों के कब्जानुसार प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण के उपरांत तैयार नक्शा-खसरा का मदवॉर एवं व्यक्तिवॉर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस बारे में किसी व्यक्ति या संस्था को उपरोक्त सर्वेक्षण में भूमि हस्तांतरण, आबंटन किये जाने के संबंध में आपत्ति हो तो वे आगामी 03 दिसम्बर तक लिखित में अपना दावा-आपत्ति कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव के भू-अभिलेख शाखा में निर्धारित तिथि तक स्वयं अथवा अभिभाषक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के पसीद गांव की पांच साल की संस्कारदीप का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। विगत 5 नवम्बर को ऑपरेशन के बाद सीआईसीयू में तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने आज उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज संस्कारदीप के पिता संस्कार दाऊ से फ़ोन पर बातकर उसके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से संस्कारदीप को इलाज…

Read More

K.W.N.S.-सक्ती। सक्ती में टीआई के नाम आरक्षकों द्वारा 1 पाव शराब जब्ती के एवज में 17 हजार वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल और सक्ती भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने सरकार की नीति पर सवाल उठाया है। और वसूली में संरक्षण का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों में भी पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। अब आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल, सक्ती के रिक्शा चालक जयप्रकाश रात्रे ने पीने के लिए घर…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक संभागीय कार्यालय का अफसर बनकर पहुंचा एक युवक फर्जी पाया गया है, कुछ दिनों बाद जब अफसर की सच्चाई सामने आयी तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। बहरहाल अब अधीनस्थ कर्मचारी ने मामला दर्ज करवाया है, यह पूरा मामला संयुक्त संचालक कार्यालय सहायक संपरीक्षक का है। बता दें कि जगदलपुर में संयुक्त संचालक कार्यालय सहायक संपरिक्षक के पद पर फर्जी तरीके से एक युवक बीते कुछ दिनों से नौकरी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर कार्यालय पहुंचा,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आदिवासियों के आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है. आरक्षण के मसले पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के फैसले पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, फैसला स्वागत योग्य है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. मंत्री अमरजीत ने कहा, सीएम ने पहले ही कहा था कि आदिवासियों को आरक्षण दिलाकर रहेंगे, आज भी वो कमिटमेंट कायम है. आरक्षण को लेकर अधिकारियों का दल अन्य राज्यों के लिए भी रवाना हो चुका है. न्यायालय में भी सरकार अपना पक्ष रख रही है. विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों को उनका हक…

Read More

K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे प्यार के झांसे में लिया था। इसके बाद घर ले जाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी और लड़की की शादी भी करवा दी। बाद में लड़की को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। अब मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। 16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल…

Read More

K.W.N.S.- तखतपुर। कैंसर रोग के निदान, समय रहते पहचान और उपचार के महत्‍व के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सोमवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने वाले मरीजों को कैंसर और उसके प्रकार के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में कैंसर की जांच एवं उपचार के निःशुल्क किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा मौके पर अस्पताल आए मरीजों की जांच भी हुई। प्रत्‍येक वर्ष 7 नवंबर को राष्‍ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन नोबल पुरस्‍कार विजेता वैज्ञानिक…

Read More

K.W.N.S.- धमतरी। मुख्य नहर में कार्तिक पुण्य स्नान करने गए पति-पत्नी डूबने लगे। तभी मॉर्निंग वॉक पर गए रामपुर वार्ड निवासी एलएलबी के छात्र आर्यन सोनकर ने तीनों की जान बचा ली। उसने रास्ते से गुजरते पिकअप को रुकवाकर रस्सी मांगी और नहर में फेंककर तीनों को बाहर खींचा। खास बात यह कि युवक आर्यन को तैरने ही नहीं आता है, लेकिन उन्होंने तीनों की जान बचाने हिम्मत जुटाई। अपनी जूझबूझ से 3 जिंदगी बचाने में सफल हो गए। घटना की सूचना पर रुद्री थाने के एक एएसआई सूरज साहू मौके पर आए। उन्होंने पूछताछ की, तो एक ने…

Read More