Author: admin

K.W.N.S.- रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर के पुत्र के नशे में हंगामा मचाने पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग शुरू में जय श्री राम बोलते है, और शाम को दो-दो पैग लगाते हैं. ये कोई छिपी हुई बात नहीं है. बीजेपी के लोग भगवान को भी नहीं छोड़ते तो जनता को कहा छोड़ेंगे. महिला हुंकार रैली पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि स्मृति ईरानी आ रही हैं स्वागत हैं. जनता पूछेगी 70 साल में डीजल के रेट 70-75 रुपये थे. लेकिन बीते 8 साल में डीजल-पेट्रोल गैस के…

Read More

K.W.N.S.- भिलाई। भिलाई के चखना सेंटरों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने करीब 13 ठिकानों पर की कार्रवाई करते हुए शराब पीते हुए 105 लोगों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा यहां पर अवैध चखना सेंटरों को बंद कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में खुद दुर्ग SP भी रेड कार्रवाई में मौजूद रहे हैं। पुलिस के इस एक्शन से अवैध शराब कारोबारियों पर हड़कंप है, पुलिस ने अवैध चखना सेंटरों को चेतावनी दी है। बता दें कि शराब दुकानों के आस पास अवैध रूप से कई ऐसी चखना की दुकानें खुली हैं जहां लोग चखना…

Read More

K.W.N.S.- बैकुंठपुर। पड़ोस में एकादशी की पूजा में शामिल होने गई महिला के घर में एक लाख से अधिक के जेवर चोरी हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर केल्हारी थाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पसौरी निवासी रमेश अपनी बहन के यह धनपुर पेंड्रा चला गया था, घर में उसकी पत्नी सावित्री शुक्ला अकेली थी। शाम करीब 7 बजे तुलसी एकादशी पूजा में शामिल होने घर के दरवाजा में ताला लगाकर चली गई। रात करीब 8 बजे घर लौटने पर दरवाजे का ताला खोला, लेकिन अंदर से बंद होने की वजह से दरवाजा…

Read More

K.W.N.S.-देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन शिव की नगरी काशी में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता धरती पर दीपावली मनाने आते हैं। घाटों के शहर बनारस इस दिन दीपक की रोशनी से जगमगा उठता है। कहा जाता है कि दीयों की रोशनी से देवता धरती की ओर आकर्षित होते हैं। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन प्रातः काल उठकर गंगा में स्नान करना चाहिए। जिसके बाद सूर्य को जल अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव और विष्णु…

Read More

K.W.N.S.-डोंगरगांव। डोंगरगांव शहर के बाहर अंबागढ़ चौकी मार्ग में रविवार सुबह एक बाईक सवार की सवारी बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मोटर साइकिल बस के सामने हिस्से में जा घुसी। जिसके चलते बाईक सवार ने घटनास्थल में ही प्राण छोड़ दिया। हादसे की खबर के बाद डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गैंदाटोला क्षेत्र के बागद्वार निवासी लोकनाथ साहू मोटर साइकिल से अपने घर जाने निकला था। उस दौरान अंबागढ़ चौकी से…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह रविवार को बिलासपुर में परफॉर्म करने वाले हैं। इस दौरान लोग मैं रमता जोगी मैं रमता जोगी गाने को खूब एन्जॉय करेंगे। इस परफॉर्मेंस के लिए सुखविंदर पहले ही बिलासपुर पहुंच गए हैं और मीडिया से चर्चा भी की है। उन्होंने कहा कि बदलाव अच्छा होता है। मैं यहां कि मेहमाननवाजी से इतना खुश हूं कि इसकी चर्चा मुंबई जाकर भी करूंगा। दरअसल, शहर में राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल संस्थान के तत्वाधान में सुखविंदर सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को ही सुखविंदर बिलासपुर पहुंचे। उसके…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से ईडी सक्रिय हो गई है. एक के बाद एक बड़े कारोबारी ईडी के निशाने पर हैं. इस बार ईडी हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विक्की जैन और हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इतना ही नहीं ये जानकारी भी मिल रही है कि ईडी कई और कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है. बता दें कि, महावीर कोलवाशरी और हिन्द एनर्जी बड़े कोलवासरी का संचालन करते हैं. जिन पर ईडी ने शिंकजा कसते हुए समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है.…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर ड्रग्स, नार्कॉटिक्स, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा माह जुलाई से कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है. इसके तहत विगत चार माह में ही प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरण में 1054 आरोपी गिरफ्तार कर 2022 लीटर शराब जप्त किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है. डीजीपी अशोक जुनेजा व आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी के मार्गदर्शन में एसपी संतोष सिंह के निर्देश में चलाए…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी एवं स्वयं के प्रचार-प्रसार हेतु शासकीय, निजी एवं सार्वजनिक भवनों के दिवालों पर नारे (स्लोगन), प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये संपत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने, मिटाने हेतु निगरानी समिति का गठन करने के लिए नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी के समन्वय से सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका कांकेर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त नगर पंचायत तथा सभी…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवाली के सरपंच की नक्सलियों ने घर से बाहर ले जाकर हत्या कर दी। नक्सल पर्चा भी मिला है, जिसमें विकास कार्य कराये जाने पर नाराजगी जताई गई है। थाना प्रभारी अरनपुर पुरूषोत्तम ध्रुव के मुताबिक़ रेवाली सरपंच भीमा बारसे बर्रेम गांव स्थित अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान करीब 15 वर्दीधारी नक्सली उसके घर पहुंचे। वे भीमा बारसे को उसके घर से 3 किलोमीटर दूरी पर ले जाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद नक्सलियों ने उसका गला रेत हत्या कर दी। शव के समीप से नक्सली पर्चा बरामद किया गया…

Read More