Author: admin

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह नवंबर में जीपीएम जिले को 48 हजार लीटर केरोसीन (मिट्टी तेल) का आबंटन प्राप्त हुआ है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने संबंधित डीलरों को आदेश जारी कर 25 तारीख तक शत प्रतिशत केरोसीन का उठाव एवं भण्डारण के निर्देश दिए है। आदेश में कहा गया है कि माह नवम्बर 2022 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रचलित समस्त प्राथमिकता एवं अन्त्योदय राशन कार्ड को केरोसिन की पात्रता होगी। समस्त नगरीय क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों के लिए 2 लीटर केरोसिन की पात्रता होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) में हो रहे उप निर्वाचन के दौरान व्यय के मदों की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रेड्डी जी.पी. ने आज जिला कार्यालय कांकेर में व्यय से संबंधित विभिन्न टीम जैसे-एमसीएमसी, फ्लाईंग स्कॉट, स्थैतिक निगरानी टीम एवं वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, कंट्रोल रूम, लेखा टीम, आबकारी एवं आयकर विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने एवं राजनितिक दल और प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन में किये जाने वाले व्यय पर कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। राजनैतिक दलों एवं…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। एनटीपीसी टाउनशिप जमनीपाली में एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ राकेश अग्रवाल व उनकी टीम ने किया था. इस दौरान कोरबा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि अस्पताल में अग्निशमन मतलब आग बुझाने तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने एनटीपीसी के अस्पताल पर 20 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं. इसी के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएन…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल पर जमीन विवाद को लेकर 2 महिला सहित पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में डॉक्टर्स ने बिलासपुर रेफर कर दिया है. पत्थलगांव जनपद का कुमेकेला गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर अचानक लाठी डंडे से हमला कर दिया. राजस्व और पुलिस अमला की उपस्थिति में हमला हुआ है. आरोपियों के खिलाफ पत्थलगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. कुमेकेला गांव की घटना.

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में 45 साल की महिला से दोस्ती कर रेप करने वाले 28 साल के शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पत्नी उसकी दूधमुंही बच्ची को छोड़कर चली गई, जिसकी देखरेख करने के लिए उसने महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से बोला कि तलाक के दस्तावेज दिखाओ तब, तुमसे शादी करूंगा। इससे परेशान होकर महिला ने केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मूलत: उत्तरप्रदेश के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जल संरक्षण का व्यापक स्तर पर फायदा पर्यावरण, जैवविविधता के साथ किसानों और आम नागरिकों को मिल सकता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश में नरवा संरक्षण की पहल की। नई सरकार बनने के साथ आई महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना आज अपनी सार्थकता साबित कर रही है। नदी, नालों के पुनर्जीवन से जहां जल संरक्षण और भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, वहीं नरवा में बने जल संरक्षण संरचनाओं से किसानों की सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश के सुदूर दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल द्वारा बोटी कनेरा उप परिक्षेत्र में किये गये चियोर बहार नरवा…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। कुसमुंडा खदान में कोयला काल बना रहा है. हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में कोयले के टुकड़े गिर रहे हैं. लोग बाल बाल बचे हैं. इस इलाके में हमेशा मौत का खतरा मंडराते रहता है, लेकिन जिम्मेदारों की नाकामी अब काल बनकर आसमान में उड़ने लगी है। कुसमुंडा खदान के दक्षिण दिशा के मुहाने पाली गांव की घटना है. इस घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है. उनका कहना है कि उनके छोटे छोटे बच्चे घरों में हैं. ये पत्थर किसी के ऊपर भी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले में पदस्थ सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर आयकर विभाग तथा जिला कोषालय के समन्वय से टीडीएस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर संशय के निराकरण हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देश के परिपालन में गत 11 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से आयोजित की गई, जिसमें सभी शासकीय कार्यालयों में पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को आय के स्रोत में कटौती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में आयकर अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासकीय कार्यालय में किसी…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। एक कथित प्रेमी को किशोरी के साथ उसके मासूम भाई को बाइक में घुमाना और उसे अपने घर ले जाना भारी पड़ गया, अब आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक किशोरी के परिजनों ने कोनी पुलिस को अपनी बेटी और बेटे के गायब होने की सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने पतासाजी शुरू की और दोनों को आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है. 9…

Read More

K.W.N.S.- दुर्ग। भिलाई-3 के सिद्धिविनायक अस्पताल में इलाज के दौरान 10 माह के बच्चे की मौत की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, वहीं 4 डॉक्टर्स सहित 7 की आज गिरफ्तारी हो सकती है। भिलाई-3 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर परिजनों की शिकायत के बाद जांच में लापरवाही पाए जाने वालों पर कार्रवाई की है। सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के डॉ. समीत राज प्रसाद, डॉ. दुर्गा सोनी, डॉ. हरिराम यदु, डॉ. गिरीश साहू, विभा साहू, आरती साहू, निर्मला यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार देव…

Read More