Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। तीन साल पहले बिल्हा इलाके की एक युवती को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में जिला कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों आरोपी शेष जीवनकाल जेल में काटेंगे, उन पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। एक दूसरे मामले में विशेष न्यायालय ने किशोरी से रेप के मामले में 20 साल की सजा युवक को सुनाई गई है। अभियोजन के मुताबिक संबलपुरी, बिल्हा का मनोहर बंजारे (34 वर्ष), पुनदास बंजारे (28 वर्ष) और संतोष बंजारे (28 वर्ष) ने सरकंडा इलाके की पीड़ित युवती को दबाव देकर बिल्हा मोड़ हिर्री…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी आज और कल दो दिन अपनी मांगों को लेकर पदयात्रा निकालेंगे। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सही अनियमित कर्मचारी अपनी वर्षो पुरानी मांग को लेकर पदयात्रा करेंगे। बताया गया कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी एकजुट होकर अपनी वर्षों पुरानी मांग पक्की नौकरी और सुरक्षित भविष्य के लिए नियमितीकरण पदयात्रा निकाल रहे हैं। ये सभी अनियमित कर्मचारी कौशल्या मंदिर चंदखुरी तक पदयात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि अनियमित कर्मचारियों की ये पदयात्रा मंदिर हसौद स्टील पावर प्लांट गेट…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग की लाखों रुपये की वसूली नोटिस पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका देने का आदेश दिया है। दुर्ग जिले के अंजोरा की रश्मि लाखोटिया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायरकर बताया कि 22 सितंबर 2022 को आयकर विभाग ने उन्हें लाखों रुपये वसूल करने की नोटिस दी। नोटिस पर विभाग से उन्होंने इसका पूरा ब्योरा मांगते हुए सुनवाई का मौका देने के लिए कहा लेकिन विभाग ने नहीं दिया। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस पी सैम कोशी ने दोनों पक्षों को सुनने…

Read More

K.W.N.S.-विघ्न विनाशक गणेश आदिदेव शंकर और माता पार्वती के पुत्र हैं. लेकिन गणेश जी की पूजा माता लक्ष्मी के साथ होती है. यह सवाल कई बार दिमाग में आता होगा, तो आइये बताते हैं इसकी कथा. काशी के पं. शिवम शुक्ला ने बताया कि एक बार माता लक्ष्मी को अहंकार हो गया कि उनकी सभी पूजा करते हैं, और पाने के लिए लालायित रहते हैं. भगवान यह बात समझ गए, उन्होंने कहा कि देवी भले ही संसार आपकी पूजा करता हो और आपको पाने के लिए लालायित रहता हो , लेकिन आप में एक कमी है. आप अपूर्ण हैं.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के अकोला रवाना हो गए। सीएम बघेल शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा की। सीएम ने रमन सिंह के बाघ बिल्ली वाले बयान पर जवाब दिया। कहा कि मैं सिर्फ छत्तीसगढ़िया किसान हूं। छत्तीसगढ़िया किसान रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये रमन सिंह की सामंती सोच है। जो मुझे चूहा बिल्ली कुत्ता से विभूषित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरक्षण के चलते मेडिकल कॉलेज में एडमिशन रुकने के मामले में भी बयान दिया। CM भूपेश…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पीडीएस सिस्टम के राशन स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसे देखते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने स्टॉक मिलान के निर्देश दिए है और दोषियो पर कार्रवाई की बात भी कही है। मंत्री भगत ने चर्चा में बताया कि 2017 से स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है, जिसके चलते पीडीएस वितरण में देर हो रही थी। मंत्री भगत ने स्टॉक में गड़बड़ी के लिए जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए है और स्टॉक कमी से वितरण प्रभावित ना हो इसके लिए अतिरिक्त आबंटन भी जारी किया गया है। ताकि पीडीएस की सुविधा प्रभावित ना…

Read More

K.W.N.S.-मुंगेली। ऋचा जोगी के बाद अब मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के जाति पर सवाल उठे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। भाजपा ने हेमेंद्र गोस्वामी का पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेताओं ने कई दस्तावेज के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि नगर पालिका मुंगेली का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. फिलहाल बीजेपी ने नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कराई है वहीं उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आदिवासी समाज को बड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग ने आदिवासी समुदाय से समर्थित 33 प्रत्याशियों में से 18 के नामांकन फॉर्म को निरस्त कर दिया है। फार्म में त्रुटि के चलते आदिवासी समुदाय समर्थित प्रत्याशियों के नामाकंन रद्द किए गए हैं। वहीं 21 अभ्यर्थी के नामांकन मान्य पाए गए है। यानी 21 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान पर बने रहेंगे। बता दें कि इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और इसका नतीजा 8 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस सीट में…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंआगोंदी से धान कटाई के बाद धान को ट्रैक्टर में भरकर लिम्हाटोला ले जाया जा रहा था. इसी दरमियान एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे मजदूर बिषरू राम कावरे 60 वर्षीय गिरकर ट्रैक्टर ट्राली के चक्के के नीचे दब गया. मामले की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस ने धान से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले करवाई में जुट गई. किसान ट्रैक्टर में लदे अपने धान को लेकर चिंतित थे, जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने किसान…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पास्ता और नूडल्स सेहत के लिए सही नहीं माने जाते, लेकिन यदि ये मिलेट से बने हों तो आप जरूर स्वाद लेना चाहेंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन में स्वास्थ्य के लिए जागरूक आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहाँ स्वाद और सेहत से भरपूर उत्पाद मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के लघु वनोपज व कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वेल्यूएडिशन का सार्थक प्रयास अब बाज़ार में भी नजर आने लगा है। कुछ साल पहले तक पोषक तत्वों से भरपूर कोदो-कुटकी सिर्फ गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन…

Read More