Author: admin

K.W.N.S.- नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत थाना ओरछा में नारायणपुर पुलिस ने कामर्शियल लेवल का जिम खोला है। क्षेत्र की संवेदनशीलता के कारण जवानों को फिजिकल एक्टिविटी करने में समस्या का सामना करना पड़ता था, अब थाना में ही जिम खुल जाने से जिला पुलिस बल, डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और केंद्रीय बल के सैकड़ों जवानों को फिजिकली फिट रहने में मदद मिलेगी। जिम के शुभारंभ के दौरान आईएएस ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर), आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक), आईएएस देवेश ध्रुव (सीईओ, जिला पंचायत), आईपीएस पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स), डीएसपी अभिषेक पैकरा (एसडीओपी, छोटेडोंगर), डीएसपी विनय साहू, आरआई दीपक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बैंक का लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 99 लाख की धोखाधड़ी कर दिया। खमतराई पुलिस ने धारा 406,420 के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 21जुलाई 2021 के 11-00 से 16 नवंबर 2022 के मध्य धनलक्ष्मी नगर खमतराई निवासी अजय गुप्ता ने अजय सिंह, उसकी पत्नी एवं साथी वीरेंद्र चंद्रवंशी के नाम रजिस्टर्ड ट्रक का लोन बैक से सेटलमेंट कराने के नाम पर 10 ट्रक कुल कीमत 99 लाख रू को लेकर दूसरे के पास बिक्री कर अमानत मे ख्यानत एवं धोखाधड़ी की।

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापुर में होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद से दोनों पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस की तरफ से जहां स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं भाजपा की तरफ से ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापुर उपचुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है और आज दोनों ही प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आज…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और पुलिस व जनता के बीच तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से अर्जुंदा में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह के अवसर पर गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे. मुख्य अतिथि ने रिबन काट कर आयोजन का आगाज किया. इस दौरान विधायक और एसपी ने मैच भी खेला. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी की ओर से आयोजित स्पर्धा में अर्जुंदा थाना क्षेत्र के 52 गांव की टीम ने हिस्सा लिया. आपको बता दें कि स्पर्धा में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पहले ईडी के बाद अब ईओडब्ल्यू ने दो माह पहले ही गठित सक्ती जिले में कार्रवाई की है।जिले के अड़भार पंचायत का तात्कालिक सीएमओ राजेश चंद्र त्रिवेदी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। त्रिवेदी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। 2 करोड़ 34 लाख के घोटाले के चलते एफ आई आर हुई थी। पेंशन प्रकरण, नाली निर्माण समेत 16 बिन्दुओ पर जांच हुई थी। आरोपी सीएमओ वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर है पदस्थ हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने की है। एक जांच का सामना कर रहे सीएमओ को…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सभी चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत होकर कार्य करने के लिए कहा गया था। इसी कड़ी में तहसीलदार फरसाबहा ने बताया की विगत दिवस 15 नवम्बर 2022 को दोपहर 2.40 बजे तहसीलदार फरसाबहार तथा खाद्य निरीक्षक द्वारा धान मण्ड़ी प्रांगण गंझियाडीह का औचक निरीक्षक किए जाने पर किसान शोभन राम निवासी ग्राम हाथीबेड के खाते के टोकन पर अवैध रूप हेमसागर यादव के द्वारा 115 बोरी धान पाया गया। जिससे मौके पर ही पंचनामा तैयार…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस द्वारा खेत में लगे इलेक्ट्रिक एवं सोलर पम्प की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमरी एवं दतरेंगी में खेत में लगे पम्प को चोरी किया गया था. आरोपी के कब्जे से 2 पम्प बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोरध्वज पिता गंगाराम यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम खैरवारडीह बताया। यह कार्रवाई गिधपुरी थाना ने की है. आरोपी का नाम – मोरध्वज पिता गंगाराम यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम खैरवारडीह थाना गिधपुरी यातायात पुलिस -…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक चल रही है. बैठक में सीएम ने हाट बाजार की जानकारी ली गई, मौसमी बीमारी का उपचार करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर के मरीज बढ़ने पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश। पेयजल को लेकर आर्सेनिक की समस्या पर चर्चा। पानी में आयरन मिश्रण होने की जानकारी पर उसके समुचित उपचार हेतु आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश। अधिकारियों को निर्देश-सुपोषण के मामले में व्यवहार परिवर्तन बहुत जरूरी है। काउंसिलिंग करें, सुपोषण वाटिकाएं बनाएं। डायबिटीज की बीमारी के केस हाट बाजार में ज्यादा आ रहे हैं। ये…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा । कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है. बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. बताया…

Read More

K.W.N.S.-एडिलेड। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने संकेत दिया है कि भविष्य में तीनों प्रारूपों में बहुत कम क्रिकेटर ही खेलेंगे लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में खेलने की प्रभावशाली क्षमता रखने के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जैसा कि हम अगले चार या पांच वर्षों को देख रहे हैं, मुझे लगता है कि आप उन खिलाड़ियों से अलगाव देखेंगे, जो संभावित रूप से तीनों प्रारूप खेलते हैं, वे उन खिलाड़ियों के लिए अलग हो सकते हैं जो साल के 12 महीने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी में खेलते हैं।” मैकडोनाल्ड…

Read More