Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। एस बी आई के आंचलिक परिसर में एस बी आई पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर अंचल की वार्षिक सभा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई आर बी ओ के सहायक महाप्रबंधक विभाष कुमार थे। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भोपाल सर्किल के महासचिव के गांधी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभा में लोकल यूनिट के कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें सर्वश्री आर एम अय्यर अध्यक्ष, पवन मिश्रा उपाध्यक्ष, एस बी सरकार सचिव, एस जे टांडे कोषाध्यक्ष तथा शरद राठौर सदस्य मनोनीत…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। जिले के अंडा थाना से कुछ दूर अंधे मोड़ ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस ब्लैक स्पॉट में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि अंडा थाने से लगभग 6 किलोमीटर दूर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। यहां के रहने वाले केवल पटेल पिता दूजराम पटेल (23 साल)…

Read More

K.W.N.S.-बलरामपुर। जिले से नशे में धुत एक टीचर का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इसमें टीचर देशभक्ति के गीत पर डांस कर रहा है, वो भी नशे की हालत में. मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम ओरंगा का है. बताया जा रहा है कि वीडियो 26 दिसंबर का है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस टीचर का नाम अजय साहू है. जो कि ओरंगा के स्कूल में टीचर है. 26 दिसंबर को यहां ध्वारोहण का प्रोग्राम रखा गया था। ध्वजारोहरण के बाद यहां स्कूल में देशभक्ति की गीत चलाए गए. तो…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के लिए यहां दोबारा सत्ता तक पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रही है। राज्य में भाजपा के लिए चेहरा भी एक चुनौती है। पार्टी के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बराबर का कोई चेहरा नहीं है। भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा की चिंता दोगुनी कर रही है। राज्य में डेढ़ दशक तक भारतीय जनता पार्टी का राज रहा, मगर पिछले चुनाव में पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। अब सत्ता में वापसी कैसे की जाए, इसके लिए पार्टी हर रणनीति पर काम कर…

Read More

K.W.N.S.- कोंडागांव। जिले के किसान अब हाईटेक खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. जिले के किसान भी नवाचार के तहत विदेशी सब्जियों को उगाने में रूचि ले रहे हैं. इसके साथ ही किसान आय बढ़ने से खुशहाल भी हैं. पहली बार विदेशी प्रजाति की फूलगोभी ने कोंडागांव के बाजार में प्रवेश किया है. कोंडागांव से रोज एक क्विंटल हरे, पीले और बैगनी रंग की गोभी की शहरों में खपत हो रही है. बस्तर में इन दिनों इजराईल-जापान जैसे विदेशी फूलगोभी को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हरे, पीले और बैगनी रंग के गोभी की फसल लगभग…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। नहरिया बाबा मंदिर से 20 मीटर की दूरी पर नाबालिग लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। मृत लड़की का नाम प्रिया सूर्यवंशी (17 वर्ष) है, जो खैरा रोड नैला की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे वो नहरिया बाबा मंदिर में दर्शन के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गई। नैला पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। नैला थाना…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। बालोद के गुरुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए का टेरर देखने को मिल रहा है. यहां के सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुस गया था. जहां तेंदुए ने कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. सभी वन विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं. तेंदुए के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. जिसके बाद से वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। आसपास के लोगों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद 4 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है. दरअसल, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों का ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से इलाज लेने वाले मरीजों का ऑडिट किया जाता है. ऑडिट के दौरान कुछ अनुबंधित निजी अस्पतालों में गड़बड़ियां पाई गई थी. ऐसे रायपुर और बिलासपुर के पांच अस्पतालों के खिलाफ निलंबन और अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ.…

Read More

K.W.N.S.-पाताल भुवनेश्वर: देवों के देव महादेव को कई नामों से जाना जाता है। वे भोला, शंकर, शिव, नटराज, नीलकंठ, पशुपतिनाथ, त्रिनेत्रधारी, रुद्र आदि नामों से जाने जाते हैं। धर्म शास्त्रों में निहित है कि महादेव अरण्य संस्कृति के प्रमुख देवता हैं। उनका न आदि है और न अंत। ये अनंत और सनातन हैं। सनातन धर्म में शैव संप्रदाय के लोग भगवान शिव की गहन पूजा करते हैं। वहीं आम लोग सोमवार, शिवरात्रि और सावन के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। भगवान शिव प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इस मौके पर लोग शिव मंदिर…

Read More

K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड की 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ हर दिन नया धमाका कर रही है। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने मानो जैसे बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर जीवन दान दे दिया है। पिछले दो वर्षों से खराब दौर से गुजर रहा बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सिर्फ ‘पठान’ की बदौलत दुनियाभर में लाइमलाइट बटोर रहा है। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर केवल छह दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया है। ‘पठान’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि ‘पठान’ से उम्मीद की जा रही है कि जल्द…

Read More