Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्भाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कैरियर एवं मार्गदर्शक समिति एवं आस्था वुमेन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनुसूइया अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, विपिन मोहंती, अनिमेश कुमार, श्रद्धा टकरिया, डा ईपी चेलक मौजूद थे। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा हुई। जिसमें आनलाईन शिक्षा एवं गांव से शहरों की ओर पलायन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मॉक इंटरव्यू का भी आयोजन किया गया।…
K.W.N.S.- रायपुर। हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर अपने 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एचएनएलयू प्रो बोनो क्लब विभिन्न कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की योजना बनाई है। पहले कार्यक्रम के रूप में, यह ‘देश में प्रोबोनो पहल और न्याय तक पहुंच’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10.02.2023 और निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 28.02.2023 निर्धारित है, यह प्रतियोगिता छात्रों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के लिए खुली है। निबंध प्रतियोगिता के विजेता को 10000/-रुपये, उपविजेता रु. 7000/- और द्वितीय उपविजेता रु.…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी परिकल्पना की थी स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो। इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 39 लाख 76 हजार 285 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सीएम निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. सबसे पहले लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व, पर्यटन विभाग के बजट की समीक्षा की. बैठक में विभागीय मंत्री एवं अधिकारी मौजूद है. जिसके बाद इन विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा होगी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) नगरीय प्रशासन एवँ विकास, श्रम स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवँ अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता
राज्य सरकार की असफलताओं को जनता तक पहुंचाने चलेगा अभियान K.W.N.S.-राजनांदगांव। जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अंतिम व्यक्ति तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा परिचय कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की असफलता को लोगों तक लेकर जा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख मकान गरीबों को मिलने थे, लेकिन राज्य सरकार…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1 लाख से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर…
K.W.N.S.-दुर्ग। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस(इंटुक) के प्रदेश अध्य्क्ष एवँ राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह की अनुमति से जिला अध्य्क्ष पूरण वर्मा द्वारा श्रमिक नेता प्रकाश शिवणकर तो इंटुक का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं। बधाई देने वालो में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौरधीरज बाकलीवाल, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन वर्मा,छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्य्क्ष अलताफ अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक लॉक अध्य्क्ष अजय मिश्रा,महिप सिंह भुवाल, पार्षद नजहत परवीन, कुमारी श्रद्धा सोनी, साईं मंदिर के अध्य्क्ष श्रीकांत…
K.W.N.S.-कोरबा. कोरबा में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. बालको में प्राइवेट कंपनियों की ओर से अवैध निर्माण की जानकारी मिली तो महकमा हरकत में आया. टीम ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ अवैध निर्माण को रोका बल्कि मनमाना निर्माण करा रही 4 प्राइवेट कंपनियों को सील कर दिया. अब इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी. शहर में लंबे समय बाद अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की है. मंगलवार को नगर पालिक निगम और सुरक्षाबलों को मिलाकर 50 सदस्यों की टीम ने अपर आयुक्त के नेतृत्व में बालको प्लांट के…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष छगन मुंदडा ने इस बजट को भारत में पचीस वर्ष के विकास का रोडमैप कहा है। मुंदडा ने कहा कि हर वर्गको ईस बजट में उम्मीद से भी अधिक मिला है। विशेष तौर पर उन्होंने नये कर युग का स्वागत करते हुए 7 लाख तक की आय को कर मुक्त करने को मास्टरस्ट्रोक बताया है। मुंदडा ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय से नौ गुना से अधिक का बजट रेलवे को आवंटित करने से न केवल रेल सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी बल्कि भारत की जीवन रेखा रेलवे के कायाकल्प…
K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में M-Passport प्रारंभ किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। M-Passport की सुविधा अब तक रेंज के तीन जिलों के 09 थानों में संचालित थी जिसे रेंज के सभी थानों में क्रियान्वयन किया जावेगा। माह फरवरी, 2023 से जिला बिलासपुर के सभी थानें में M-Passport की सुविधा होगी उपलब्ध। 15 दिवस की समयावधि में अनिवार्य रूप से पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया के दिये गये निर्देश। बता दें कि पासपोर्ट सेवा परियोजना, विदेश मंत्रालय (एमईए), भारत सरकार के पीएसपी डिवीजन द्वारा निष्पादित की जा रही है, जिसका उद्देश्य…