Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। लूट एवं मारपीट करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एकांत जगह पर आने जाने वालो लोगो को लूट का शिकार बनाते थे। घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, बेल्ट, प्लास्टिक का लाईटर पिस्टल बरामद किया गया है। ओडिशा जाजपुर स्थित हरिजनसाही गांव के रहने वाले सूर्यकांत मलिक 2 महीने पहले बिलासपुर आए. सिरगिट्टी स्थित गोविंद नगर में रहकर मार्केटिंग का काम करते थे.विगत 27 जनवरी को अपने साथी प्रदीप रावत के साथ घर के पास ही ग्राउंड में क्रिकेट खेलने गए थे. इसी दौरान वापस लौटते समय पानी टंकी के पास…

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। बस्तर के दरभा विकासखंड के कामानार में सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर आसपास के ग्रामीणों और स्कूली बच्चे मौजूद रहे. जिन्हें सुरक्षाबल के जवानों द्वारा जरूरतमंद सामग्री, खेल सामग्री औैर स्कूली बैग वितरण किया गया. इसके अलावा फसलों के बीच, खाद और फलदार पौधों का भी वितरण किया गया. दरभा विकासखंड के जनपद उपाध्यक्ष अनंत कश्यप ने बताया कि “दरभा बीते कई सालों से नक्सलियों के साए में था. लेकिन बीते कुछ साल से पुलिस की सक्रियता के चलते नक्सली बैकफुट पर हैं. क्षेत्र में विकास की गति…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में शामिल होंगे। वे यहां जिलेवासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे 19 करोड़ 38 लाख 52 हजार रूपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 92 लाख 85 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बघेल 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार रूपए की लागत के सामग्री का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री जिन नये कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 15 लाख रूपए की लागत से राजनांदगांव और डोंगरगांव में 15-15…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है. मरीन ड्राइव से गुमटी और ठेलों को हटाया गया. इस कार्रवाई से दुकान संचालकों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं विस्थापन नहीं करने से लोग नाराज हैं. बता दें कि रायपुर में नगर निगम नई चौपाटी बनाने जा रहा है। वहीं, नई चौपाटी को लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत विरोध कर रहे है। मूणत का कहना है कि साइंस कॉलेज ग्राउंड और रविशंकर यूनिवर्सिटी कैंपस एजुकेशन हब है। यहां चौपाटी का निर्माण अवैध है। निर्माण में मास्टर प्लान को दरकिनार किया जा…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। मदन मोहन मालवीय वार्ड के मिशन ग्राउंड के पास से बुधवार को बस्तर पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी के पास से हजारों रुपए की अवैध नशीली दवाएं भी बरामद की. जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि “पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मदन मोहन मालवीय वार्ड के मिशन ग्राउंड के पास स्कूटी सवार एक युवक संदिग्ध सामान बेचने की फिराक में घूम रहा है. बोधघाट टीआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। कोरोनाकाल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश में बेचे जा रहे शराब पर कोरोना टैक्स लगाया था. इस मामले में 10 माह बाद भी राज्य सरकार अपना जवाब पेश नहीं कर सकी. इस मामले में बुधवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब पेश करने अंतिम मौका दिया है. इस मामले की सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी. इस मामले पर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, बीमारी के नाम पर शराब में टैक्स लगाना, यह सरकार की डकैती है। इस याचिका को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल…

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान भले ही आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं हुई है, लेकिन वहां के लोगों ने इसे देखने का तरीका निकाल लिया है. फिल्म को गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान में दिखाने की तैयारी की जा रही है. एक फेसबुक पेज पर फिल्म के टिकट भी बेचे जा रहे हैं. दावा है कि 4 और 5 फरवरी को दो दो शो चलाए जाएंगे. फिल्म को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में दिखाने की बात कही जा रही है. एक फेसबुक पेज है, फायरवर्क इवेंट्स नाम का, जिसने फिल्म…

Read More

K.W.N.S.-बुधवार के दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी संकटों का नाश हो जाता है. बुधवार के दिन इनकी आरती करने से और चालिसा का पाठ करने से आपकी सभी मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ चमत्कारिक मंत्रों के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और आपके जीवन के सभी संकट दूर हो…

Read More

K.W.N.S.-हाल ही में संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा पर इतिहास मेहरबान होगा। यात्रा और यत्रियों – राहुल गांधी ने इसे आगे से नेतृत्व किया – ने देश को कई महत्वपूर्ण चीजों की याद दिलाई। भारत को शांति और भाईचारे की अपनी मौलिक शक्तियों को याद करने के लिए बनाया गया था, जब राष्ट्र सत्ताधारी शासन द्वारा निर्मित विभाजन और क्रोध से त्रस्त था। आर्थिक तंगी और असमानता, देश के सामने दो अन्य विकट चुनौतियाँ भी राष्ट्रीय चेतना के सामने लाई गईं। लॉन्ग मार्च ने विपक्ष को एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई लड़ने की जरूरत की याद दिलाई। लेकिन भारत जोड़ो…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री घोषणा के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन भुगतान करने तथा कलेक्टर जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा गोधन न्याय योजना अंतर्गत सभी गौठानों में गोबर की खरीदी सुनिष्चित करने, खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने और उसका विक्रय कराने एवं गौठानों मे पैरा एकत्रीकरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देष दिये गये। जिले के…

Read More