Author: admin

K.W.N.S.-देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वे चुनाव मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लें। राज्य की जनता उन्हें सरकार से हटाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया वे 2024 में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने सरकार से नाराजगी के सवाल पर कहा कि एक्सपेक्टेशन सभी को होती है. लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है, उनके कार्यों की वजह से सरकार से किसी को कोई शिकायत नहीं है. हमारे विधायक और संगठन के नेता आपस में ताल-मेल मिलाकर कार्य कर रहे हैं. मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की विधायकों से चर्चा को लेकर कहा कि विधायकों से क्षेत्र के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है. किस तरह से 2023 की तैयारी की जाएगी, इस पर चर्चा हुई. इसके साथ रायपुर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया से दिल्ली प्रवास के दौरान आज अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को आचार्य लोकेश ने ”वसुधैव कुटुम्बकम” के संदेश को चरितार्थ करने वाले ”मानवीय एकता सम्मेलन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया। राज्यपाल उइके ने भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता के इस ऐतिहासिक कालखंड में उक्त संगोष्ठी के आयोजन के विचार को सराहा। साथ ही उन्होंने यथासंभव सहयोग करने की बात भी कही।

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। सरगुजा जिले के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में आज लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए कैंसर डे मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव शामिल हुए और मरीजों को गर्म कपड़े और सेकने के लिए गर्म पानी की थैली के साथ अन्य जरूरत की चीजें प्रदान की। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर शहर के नवापारा स्थित के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए कैंसर डे मनाया गया। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि, 2021 में शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में कैंसर के मरीजों का उपचार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर रेल मंडल में संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, रेल मदद के माध्यम से मोबाइल चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर मंडल टास्क टीम बिलासपुर एवम भाटापारा का सूचनाओं का सहयोग लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मंडल टास्क टीम रायपुर द्वारा रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (KTU) में पीएचडी में प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री से की गई है. ये शिकायत देवेश तिवारी द्वारा की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित कराने के स्थान पर एक विभाग द्वारा आयोजित कराई गई. जबकि विश्वविद्यालय ही परीक्षा कराने के लिए अधिकृत होता है. विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के दौरान लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के प्राप्तांक भी घोषित नहीं किए गए, जो की चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए आवश्यक था. उच्च…

Read More

K.W.N.S.- गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Read More

K.W.N.S.- गरियाबंद। गरियाबंद जिले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 2023 में राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी 2023 माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक आयोजित किया गया है। मेला के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जायेगी।

Read More

K.W.N.S.- कोंडागांव। नक्सलगढ़ बस्तर में नक्सली अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। माओवादियों ने कोंडागांव जिले में पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने सड़क पर आईईडी बम लगाया गया था, जिसे बरामद कर पुलिस के जवानों और बम डिस्पोजल टीम मौके पर विस्फोट कर दिया है। बम डिफ्यूज करते हुए जवानों ने लाइव वीडियो भी बनाया है। मामला बयानार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकार के अनुसार, पुलिस को नक्सल प्रभावित बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत बयानार से पेरमापाल जाने वाले निर्माणाधीन रोड में मडानार और पेरमापाल के बीच आईईडी लगाने की सूचना मिली थी। इस पर कोंडागांव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। देश की सबसे बड़ी नगर विकास योजनाओं में से एक कमल विहार में अब सीमित संख्या में ही प्लॉट रह गए हैं। इसमें व्यावसायिक के 5 और आवासीय के 86 प्लॉट विक्रय के लिए उपलब्ध है। योजना में अब काफी संख्या में नए मकानों का निर्माण आवंटितियों व्दारा किया जा रहा है। वहीं विकसित हो चुकी कमल विहार योजना को अब नगर पालिक निगम रायपुर को रखरखाव के लिए सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कमल विहार योजना में दो हजार वर्गफुट से कम के 7 और…

Read More