Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-नारायणपुर। देश का सर्वश्रेष्ट यूथ खेल का महाकुम्भ में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष 12 खिलाड़ियों का दल दिनांक 03-02-2023 को नर्मदा एक्सप्रेस से प्रस्थान कर उज्जैन पहुंच गए हैं। 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के राज्य मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है, इसमे छत्तीसगढ़ की मलखंभ खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। विदित हो कि गत वर्ष खेलो इंडिया 2021 पंचकूला में छत्तीसगढ़ की सरिता पोयाम ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इंडिया चौंपियन बनी थी एवं मोनू नेताम रजत पदक…
K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कांकेर में एक मां अपने दो साल की बच्ची को गोद में लेकर उसके अंतिम संस्कार के लिए भटकती रही. इस बात की खबर जैसे ही पुलिस कर्मियों और कांकेर नगर पालिका की टीम को मिली तो बच्चे का अंतिम संस्कार कराया गया. यह घटना रविवार की है. बताया जा रहा है कि महिला को ससुराल और मायके पक्ष दोनों जगहों से भगा दिया गया था. वह बच्ची का पालन पोषण कर रही थी. इसी बीच शनिवार को उसकी बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद वह…
K.W.N.S.-खैरागढ़। खैरागढ़ में एक ही रात में तीन सराफा दुकानों में चोरी की वारदात हुई है। तीनों चोरियों को एक ही गैंग द्वारा अंजाम देने की आशंका है। इसकी वजह चोरी का एक ही तरीका है। सभी दुकानों के शटर को राड जैसी चीज से उखाड़ा गया है। इसके बाद भीतर दाखिल होकर चोरी गई है। तीनों दुकान से करीब 4 लाख रुपए के गहनों की चोरी हुई है। पुलिस ने बताया कि किल्ला पारा में के उज्जवल ज्वेलर्स से आरोपियों ने करीब 17500 के चांदी की अंगूठी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी की है। दुकानदार रोज…
K.W.N.S.-कांकेर। पखांजूर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने पति के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर गांव में सामाजिक बैठक बुला ली. आरोप गंभीर होने के बाद भी समाज ने पड़ताल करने की बजाय एक आरोपी की तरह पति और उसके परिचित की जमकर पिटाई की. परिचित पर आरोपी को शरण देने का आरोप लगाया. उसे भरी बैठक में जूतों का हार पहनाकर माफी मंगवाई गई. मामले की जांच में पत्नी का आरोप बेबुनियाद निकला. दोनों समाज के दबाव में चुप थे, लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो घटना की शिकायत करते इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित ने पहली…
K.W.N.S.-भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण एवं संधारण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है इसी कड़ी में दक्षिण गंगोत्री रेलवे क्रॉसिंग से अंडर ब्रिज सुभाष चंद्र चौक तक सड़क नवीनीकरण का कार्य रुपए 60 लाख की लागत से किया जा रहा है l महापौर नीरज पाल स्वयं जाकर सड़क के गुणवत्ता का निरीक्षण किए संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण का कार्य हो जाना चाहिए गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही जीई रोड से…
K.W.N.S.- डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ शहर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में बीते 1 फरवरी को 6 लाख रुपए की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की 6 लाख रुपए भी बरामद किए. एजेंसी में काम करने वाले ही एक युवक ने पूरी घटना को अंजाम दिया था. डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि “एक फरवरी को 6 लाख रुपए की चोरी इंडेन गैस एजेंसी से होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही…
K.W.N.S.- रायपुर/नोएडा। छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग जिला पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके में बने एक सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पुलिस ने तीन लैपटॉप 15 मोबाइल और नकदी बरामद की है। यह आरोपी महादेव नाम के मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने इसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मोबाइल ऐप से करोड़ों का सट्टा चलाने वाले इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ पुलिस के इस कार्रवाई की भनक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में दो अलग अलग मामलों में गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पहला मामला में अवैध रूप से गांजा ले जाते महिला को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तो वहीं दूसरे मामले में रेलवे जीआरपी ने 45 किलो से अधिक गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार है. दरअसल सिरगिट्टी थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे ने बताया कि “पुलिस को सुचना मिली थी कf तिफरा हाई स्कूल गेट के पास तिफरा विष्णु चौक के रहने वाली महिला थैले मे गांजा रखी है. तलाशी लेने पर उसमें एक किलो 804 ग्राम गांजा मिला. जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पुत्री डॉ. शुभकीर्ति अग्रवाल का विवाह आज राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में बड़ा डोम बनाया गया है। विवाह में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कुछ राज्यों के राज्यपाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के कई मंत्री भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का राजनीति के क्षेत्र में कद बड़ा माना जाता है, वे छत्तीसगढ़ के पहले मप्र में भी…
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं वे सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे. बैठक में सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में लोकसभा और संभाग प्रभारियों समेत 33 लोग शामिल होंगे. ओम माथुर के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दा विहीन पार्टी को खड़ा करने की कोशिश में है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी परेशान है. उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा. यहां 80…