Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
K.W.N.S.-कवर्धा। वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) ने कुकदुर वन विश्राम गृह में तीन दिवसीय शहद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य के बारे में समझाते हुए बताया कि यह शिविर तीन दिवस का है। नवीन तकनीक से शहद संग्रहण करने पर हमें सतत् शहद प्राप्त होता रहेगा तथा मधु-मक्खियों की संख्या में भी वृद्धि होती रहेगी। उन्होंने बताया कि हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए जैव विविधता होना अत्यंत आवश्यक है। उन्हांने उपस्थित प्रशिक्षार्थियां को विज्ञान केन्द्र दत्तपुर वर्धा (महाराष्ट्र) से आए हुए प्रशिक्षक दल जिसमें धनंजय भट्ट (प्रकल्प…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम हितग्राहियों को 8.23 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। इसमें गौठानों में 15-31 जनवरी तक क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.76 करोड़ रूपए की राशि में…
कलेक्टोरेट से जारी हुआ आदेश, एक सौ से अधिक आंदोलनकारी नहीं कर सकेंगे बूढ़ातालाब के सामने धरना प्रदर्शन K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अब बड़े धरना-प्रदर्शन बूढ़ातालाब के सामने नहीं होंगे। ज़िला प्रशासन ने बड़े धरना-प्रदर्शनों के लिए नवा रायपुर के तूता गाँव में राज्योत्सव मैदान के सामने की जगह तय कर दी है। अब एक सौ से अधिक आंदोलनकारियों वाले धरना-प्रदर्शन नवा रायपुर के सेक्टर 23 स्थित तूता ग्राम में राज्योत्सव मैदान के सामने ही होंगे। इस बारे में आज देर शाम कलेक्टोरेट से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज बताया कि…
क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा ने की मुख्य आतिथ्य और पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने की अध्यक्षता अभिनेता अनुज शर्मा- “क्लेक्टर साहब के प्रयास, आयोजन समिति के आमंत्रण एवं दर्शको के उत्साह “वन्स मोर” के लिए हृदय से आभार” K.W.N.S.-खैरागढ़। नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तीन दिन तक चलने वाले प्रथम नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन छालीवुड अभिनेता और सुप्रसिद्ध मंच कलाकार अनुज शर्मा के संग झूमने हजारो की संख्या में भीड़ उमड़ी। मेला स्थल पर दिन में आस्था की डुबकी लगाकर माँ नर्मदा के दर्शन किये। महोत्सव का दूसरा दिन क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के मुख्य आतिथ्य और पूर्व विधायक…
प्रत्येक कार्य के लिए पृथक टीम लगाकर तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश K.W.N.S.-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कार्य के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर 24 घण्टे काम जारी रख तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने रन-वे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिये।…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दामाखेड़ा में कई महत्पूर्ण घोषणाएं की। दामाखेड़ा में एक बड़ा धर्मशाला बनेगा। प्राथमिक शालाभवन का आवश्यकतानुसार कार्य कराया जायेगा। दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर रेडियस में कोई भी स्पंज आयरन उद्योग नही खुलेगा।
K.W.N.S.-अभिनेता सनी देओल अमीषा पटेल के साथ अपनी हिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वेंस के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गदर 2 का फाइट सीक्वेंस ऑनलाइन लीक हो गया है। इसमें एक्टर सनी देओल एक फाइट सीक्वेंस के बीच में हैं। वह पोल उखाड़कर कई दुश्मनों से लड़ते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो के क्लिप में पगड़ी पहने सनी देओल पठानी सूट में नजर आ रहे हैं। वह अभिनेत्री सिमरत कौर के बगल में एक खंभे से बंधे हुए नजर आए। दोनों को खाकी वर्दी में बंदूकों…
K.W.N.S.- सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे ग्रंथ और पुराण है जिनमें ज्ञान व मानव जीवन से जुड़ी अहम बातों का वर्णन मिलता है लेकिन गरुड़ पुराण बेहद खास होता है ये 18 महापुराणों में से एक माना गया है इसमें मानव जीवन, मृत्यु और मृत्य के बाद आत्मा के सफर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की बातचीत का वर्णन है जिसमें उन्होंने जीवन, मृत्यु, स्वर्ग नरक और मृत्यु के बाद आत्मा के बारे में बताया गया, ऐसे में अधिकतर लोगों के मन…
K.W.N.S.- यह स्पष्ट है कि मोदी प्रशासन के खिलाफ सूचना युद्ध का एक नया दौर शुरू हो गया है, जो व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को निशाना बना रहा है। त्वरित उत्तराधिकार में दो घटनाएं हुईं। इसकी शुरुआत पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर “गुजरात के कसाई” व्यक्तिगत हमले के साथ हुई। भुट्टो की निंदा को मजबूत करने के लिए एक स्पष्ट बोली में बीबीसी वृत्तचित्र द्वारा जल्द ही इसी तरह के विषय पर इसका पालन किया गया। यह भी आश्चर्य की बात नहीं होगी कि इन हमलों को अधिकतम प्रभाव के लिए समन्वित…