Author: admin

K.W.N.S.-कांकेर। शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़ी गड़बड़ी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है. राशन के हेरा-फेरी मामले में 5 साल बाद पूर्व सांसद के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उचित मूल्य के दुकान में हेराफेरी करने वाले राशन विक्रेता और सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वहीं पूरे मामले में संलिप्त सचिव के खिलाफ भी जांच जारी है. जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि खाद्य निरीक्षक सुनीता देवांगन ने दिनांक 24 नवम्बर 2017 को रिपोर्ट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/कांकेर। कांकेर के शासकीय राशन दुकान विक्रेता संघ मंगलवार से सड़क पर उतरकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते जिले के 485 राशन दुकानों में तालेबंदी हो गई है और राशन वितरण ठप्प हो गया है। दरअसल, संघ के कर्मचारी लंबे समय से राशन वितरण की विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें खाद्यान कटौती, सर्वर की समस्या, मानदेय व्यवस्था, कमीशन राशि सहित खाद्यान शॉर्टेज की मांगें प्रमुख हैं। अपनी इन मांगों को पूरी नहीं करने पर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है. कोरबा शहर के नजदीक जंगली हाथी पहुंच गए हैं. हरदीबाजार के रेकी के पास विचरण करते एक दर्जन हाथियों का झुंड और 6 नन्हे शावक नजर आए. इलाके में खौफ का माहौल है. बिलासपुर सीपत के जंगल से होते बीती रात हरदी के समीप ग्राम रेकी के लाल मठिया पारा के पास लगभग एक दर्जन जंगली हाथी पहुंचे हैं. हाथियों के आने की खबर से ग्रामवासी भयभीत हो गए हैं. एक ग्रामीण हाथियों के झुंड को देख भाग रहा था और वो गड्ढे में जा गिरा,…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के चंदनिया पारा में करीब 2 लाख रुपए की चोरी हो गई। मकान मालिक अशोक बजाज के सूने मकान से 1 लाख 15 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहने और 85 हजार रुपए कैश समेत करीब 2 लाख की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के चंदनिया पारा निवासी अशोक बजाज के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी हाउल मेड (कामवाली) ने फोन से मकान मालिक अशोक बजाज को दी। जानकारी मिलने के बाद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज कांकेर और धमतरी जिला कार्य समिति की बैठक लेंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि तीनों संगठनात्मक प्रवास है. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले के कार्यकर्ताओं से मेरा सीधा संवाद होगा. 2 दिनों में 4 जिलों के दौरे पर जाऊंगा. ओम माथुर ने कहा कि कल प्रदेश के 7 मोर्चों की कार्यसमिति के साथ बैठक हुई. संगठन को निचले स्तर तक तैयार करना है. हर कार्यकर्ताओं को काम देना है. हर क्षेत्र के प्रत्येक वोटर्स को पीएम मोदी की सरकार ने जो काम किया,…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। रेप पीड़िता आदिवासी युवती ने पुलिस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को बचाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार की रात आईजी ऑफिस पहुंची युवती ने फरार आरोपी पलाश को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले की आदिवासी युवती ने रायपुर के महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष और विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाया है। रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय के नये कुलपति के चयन प्रक्रिया को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कुलाधिपति को पत्र लिखा है। बीते चार वर्षों में मरकाम ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। यहां तक कि उनके अपने बस्तर विश्वविद्यालय के लिए कुलपति चयन को लेकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था। कांग्रेस के खेमे में इसे एक नये अर्थ में देखा जा रहा है। बहरहाल मरकाम ने सुश्री अनुसुइया उइके से कहा है कि कुलपति चयन में स्थानीय प्राध्यापक को प्राथमिकता दी जाए।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाने का दिखावा करने का प्रयास नहीं करें। भाजपा ने पहले ही ई डी में शिकायत करके साफ आरोप लगाया है कि महादेव एप्प के संचालन के पीछे छत्तीसगढ़ शासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों के हाथ हैं। कांग्रेसीयो ने आज तक उस पर कोई जवाब नहीं दिया है । केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि उनकी पुलिस ने 98 लोगों पर कार्रवाई की। जरा वे जनता को बताएं कि उनमें से कितने लोग आज जेल में हैं । उन्होंने कहा कि दुर्ग के थाने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा शासन काल के 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों के साथ ही विभिन्न वर्ग के लोगों के व्यापक हित में किये गए कार्यों का विस्तार से विवरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के जितने काम हुए हैं, वे सभी भाजपा शासन काल में हुए हैं। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है। जनता के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए, आम जनता की खुशहाली के लिए सभी कार्य भाजपा की सरकार ने किए…

Read More

K.W.N.S.-मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन फिल्म बन चुकी है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने बेहतरीन काम से यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी अच्छी हो और फिल्म को पेश करने का तरीका बेहतर हो तो ऑडियंस थिएटर जरूर पहुंचेगी। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती है नजर आ रही है और दुनिया भर में अब तक 832 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया गया था जिस पर अब अनुपम खेर को अपने विचार…

Read More