Author: admin

K.W.N.S.-संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, वैश्विक वर्चस्व के प्रतिद्वंद्वियों के पास प्रतिस्पर्धा का एक नया क्षेत्र है: गुब्बारे। अमेरिका ने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक विशाल चीनी गुब्बारे को उस समय मार गिराया, जब वह जासूसी का आरोप लगाते हुए देश के बड़े हिस्से में उड़ गया था। चीन ने जोर देकर कहा है कि गुब्बारे को केवल मौसम की निगरानी के लिए तैनात किया गया था और तेज हवाओं के कारण भटक गया था। बीजिंग ने वाशिंगटन की प्रतिक्रिया को एक अतिप्रतिक्रिया के रूप में आलोचना की है, यहां तक कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने दुनिया…

Read More

K.W.N.S.-हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 16 नवम्बर के दिन भगवान काल भैरव जी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (Kaal Bhairav Ashtami) तिथि के दिन मनाई जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस तिथि पर भगवान शिव के रौद्र रूप का अवतरण हुआ था। इस विशेष दिन पर भगवान काल भैरव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भैरवनाथ भगवान के भक्त लाखों की संख्या में देश के विभिन्न कोनों में स्थित भैरव मन्दिर में दर्शन के लिए उमड़ते…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। जिले में पुलिस ने 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 ज्वेलरी चोर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी खल्लारी महासमुंद के रहने वाले हैं. जो ओड़िशा से जेवरात चोरी कर महासमुंद सराफा बाजार में बेचने के फिराक में थे. पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीओपी मंजूलता बाघ, साइबर प्रभारी नसीम उद्दीन, कोतवाली थानेदार गरिमा दादर से एक पत्रकार वार्ता में बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सराफा बाजार गांधी चौक महासमुंद में…

Read More

K.W.N.S.-महासमुन्द। ग्राम भलेसर नयापारा में आयोजित संत शिरोमणि रविदास की जयंती में जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंगलवार की शाम भलेसर नयापारा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्राकर ने संत शिरोमणि रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को जाति-पांति से ऊपर उठने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक विचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के दौरान रायपुर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एस.एल. निगम, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र और ग्राम सिरपुर निवासी प्रधान पाठक आदित्य सिंह ठाकुर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। इतिहासकारों ने संगोष्ठी में उपस्थित स्कूली बच्चों के सिरपुर और उससे जुड़ी इतिहास की जिज्ञासा और संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया। इस दौरान इतिहासकारों ने सिरपुर के वैभवशाली इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी का आयोजन सिरपुर के कांवरिया शेड मेला मैदान में किया गया। संगोष्ठी में…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। आज मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित बिंजली डेम (शांत सरोवर) में नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के बचाव प्रबंधन का का मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। राश्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में नगर सेना के जवानों ने बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को बचाने के लिए लाईफ बोट, लाईफ जैकेट, रबर ट्यूब के इस्तेमाल तथा बचाये गये व्यक्तियों के प्राथमिक एवं त्वरित उपचार (कृत्रिम सांस देना नब्ज की जांच, स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाना) का बखूबी प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि जिले में कभी-कभी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री यहां रायपुर आर्च डायसिस स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे भारत और नेपाल के लिए वेटिकन के राजदूत श्री लियोपोल्डो जिरेल्ली, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा भी समारोह में उपस्थित हैं।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कांकेर के लिए रवाना हो चुके है. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा- संगठनात्मक प्रवास है, मेरा कोशिश रहेगी कि प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता से सीधा संवाद हो, आज भी प्रवास पर जा रहे हैं, प्रभारी का काम संगठन को निचले स्तर पर सक्रिय करना है। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के नक्सलवाद पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य जी जो भी शब्द बोलते हैं, बहुत सोच समझकर बोलते हैं. उन्होंने जो कहा प्लानिंग से कहा होगा. इतने बड़े संत के बारे में हम कमेंट करना…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जूनापारा चौकी क्षेत्र के भौंराकछार स्थित पेट्रोल पंप में बीती रात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश की। दहशत फैलाने हवाई फायरिंग की गई। वहीं बदमाशों ने पेट्रोलपंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस लुटरों की खोजबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भौंराकछार में श्री गोपाल फ्यूल्स पेट्रोलपंप है, जहां बीती रात कार से पहुंचे बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पेट्रोल पम्प कर्मी को डराते धमकाते हुए लूट की कोशिश की। इस दौरान लुटरों के साथी ने पिस्टल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के दरभा घाटी के झीरम में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के काफिले पर किए गए हमले की जांच के लिए गठित जांच आयोग का कार्यकाल अब 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। शासन के समक्ष आयोग ने सौंपा गया कार्य पूरा नहीं होने का हवाला दिया था। जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की सूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। विदित हो कि 25 मई 2013 को कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेते हुए दरभा घाटी के झीरम पहुंचे थे कि, तभी नक्सलियों…

Read More