Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन भैरमबंद गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्थापित गोबर पेंट यूनिट, मुर्गी पालन केंद्र, केंचुआ खाद निर्माण इकाई और बाड़ी सहित गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी का भी अवलोकन किया और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री लखमा ने गौठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से बातचीत की और गौठान में उत्पादित गोबर पेंट, खाद, सब्जी आदि के विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, होने वाली आय आदि के बारे में पूछा। …

Read More

K.W.N.S.-मोहला-मानपुर। अंबागढ़ चौकी में एक युवक ने युवती को प्रेम और फिर विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक ने मुंह फेर लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद पेश की। मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामकृष्ण अनंत जो कि वर्ष 2006 में पुलिस थाना मानपुर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में कवर्धा के लिए रवाना होंगे। जानकारी सीएम सचिवालय ने दी है. जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 12 बजे कवर्धा के लिए रवाना होंगे। जहां जी श्याम पैलेस लालपुर रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर फेकारी जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.30 बजे वे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के नेतृत्व में जिला गठन के उपलक्ष्य में 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अरपा महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय मैदान पेन्ड्रा में आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक होगी। आज जनपद स्तर पर कबड्डी, खोखो, वॉलबॉल, संखली, गेड़ी एवम रस्साकसी आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया। खेलकूद गतिविधियां ग्राम पंचायत स्तर पर 1 से 3 फरवरी तक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। झीरम नक्सल कांड मामले में फिर सियासत गरमाने लगी है. BJP विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा तो भाजपा इतना तिलमिला क्यों रही है ?. सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह से पूछताछ होनी चाहिए. नक्सल घटना के दौरान डॉ. रमन सिंह की सरकार थी. रमन सरकार में मंत्री रहे सदस्यों से पूछताछ होनी चाहिए. अजय चंद्राकर को कुछ पता है तो उन्हें जांच आयोग के पास जाना चाहिए. जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा तो…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा सचिवालय से जारी हुई अधिसूचना में बताया गया कि विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 14 बैठके होंगी। अन्य कामकाज के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट होगा पेश। तो वहीं अब सत्र को लेकर बयानवाजी का दौर शुरू हो गया है। बता दें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है यहां बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है। बजट सत्र को लेकर बीजेपी के विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि अब तक का सबसे छोटा सत्र बुलाया गया…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। जिले के दल्लीराजहरा नगर पालिका के तिवारी पोल्ट्री फार्म में एक साथ 3 हजार 700 मुर्गियों की मौत के मामले में पशुपालन विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। बुधवार देर शाम मुर्गियों की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत रानीखेत नाम की बीमारी से होना बताया जा रहा है। बालोद के पशुपालन विभाग ने बताया कि मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे गए थे। रायपुर से आई रिपोर्ट से पता चला है कि मुर्गियों की मौत रानीखेत नाम की बीमारी से हुई है न कि बर्ड फ्लू से। पशुपालन विभाग ने उपसंचालक डीके सिहारे…

Read More

K.W.N.S.-बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से पहले, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर चाहते हैं कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा आगे से भारतीय बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करें और उनके पसंदीदा बल्लेबाज बनें। रोहित शर्मा एक और कप्तानी टेस्ट पास करना चाहेंगे जब वह पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेंगे। भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बताया कि कैसे भारतीय कप्तान टीम इंडिया के लिए एक जाने-माने बल्लेबाज हो सकते हैं, जिसे महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले खुद को साबित करना होगा। मांजरेकर ने कहा: ‘तब भारत के पास होगा…

Read More

K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म जेलर में नजर आएंगे। रजनीकांत बहुत जल्द फिल्म जेलर में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो गई है। जैकी श्राफ का फस्र्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वह खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सन पिक्चर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जैकी श्रॉफ का फस्र्ट लुक शेयर किया गया है, जिसमें वह काफी इंटेंस अंदाज में दिख रहे हैं। जेलर एक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं।

Read More