Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के द्वारा बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि 17 वर्षीय छात्रा दुबई के लड़के से चैटिंग करती थी। लड़का मूलत: यूपी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दुबई में रहकर वहीं काम करता है। छात्रा युवक के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करती थी। इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें भेजी थी। जांच में ये भी बातें सामने आई है कि सुसाइड से पहले छात्रा का दुबई के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 05 लाख रूपये और एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये तक निःषुल्क ईलाज की सुविधा प्राप्त होती है। अतः जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के पंजीयन से वंचित न हो। दुगूकोंदल एवं अंतागढ़ विकासखण्ड में आयुष्मान कार्ड पंजीयन में प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त भी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस प्रदर्शन में कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे. प्रदर्शनकारी घेराव करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचे. इस दौरान भजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि विगत चार वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है, लो वोल्टेल की समस्या बनी हुई है. गत…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक सोमवार को ई.जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा हैए जिसमें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या सुनी जाती है तथा उसका त्वरित निराकरण भी किया जाता है। इसी कड़ी में गत दिवस आयोजित ई.जनचौपाल में सिंगारभाट निवासी रंजीत यादव जो दोनों पैरों से निःशक्त हैए उन्होंने कलेक्टर जन चौपाल में ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए एक दिन के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया और दूसरे ही दिन समाज कल्याण विभाग…

Read More

K.W.N.S.-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार मादक पदार्थ गांजे के अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस बार पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 19 पैकेट गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख 14 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम दिनेश यादव और जसबीर यादव है। दोनों आरोपी हरियाणा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना को शुरू किया था। आज इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं न सिर्फ नए रोजगार में हाथ आजमा रही हैं बल्कि स्वावलंबन की नई कहानी भी लिख रही हैं। पहले छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर के पुरुष सदस्यों पर निर्भर रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और संभावनाओं के नए द्वार खोल रही हैं। ऐसी ही एक कहानी है छत्तीसगढ़…

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। जिले में जब एक श्रद्धालु की मन्नत पूरी हुई, तो उसने भैयाथान ब्लॉक में स्थित खोपा धाम में एक पिकअप नारियल का चढ़ावा चढ़ाया। सोमवार को खोपा धाम में जब श्रद्धालु एक पिकअप नारियल लेकर पहुंचा, तो वहां मौजूद अन्य लोग भी दंग रह गए। पहले तो लोगों ने सोचा कि शायद ये व्यक्ति कोई दुकानदार है, जो यहां नारियल बेचने के लिए आया है, लेकिन जब एक-एक करके नारियल फोड़ा जाने लगा, तब जाकर उन्हें यकीन हुआ कि किसी भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर एक गाड़ी भरकर नारियल चढ़ाया है। इस श्रद्धालु का नाम विजयलाल मरकाम…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। सब्जी बाजार में मौसमी बोहार भाजी 200 रुपए किलो के भाव में बिकी। मंगलवार को अलसुबह जैसे ही बाजार में बोहार भाजी की खेप पहुंची, कुछ मिनटों में ही लोगों ने खरीदी कर ली। बोहार भाजी की आवक जंगली क्षेत्र से होती है। लिहाजा दूर-दराज से लोग बाजार में भाजी बेचने पहुंचते हैं। बोहार भाजी की आवक कुछ दिनों के लिए ही होती है। गर्मी की शुरूआत में भाजी की पैदावार होती है। बाजार में इसके खरीददारों की कमी नहीं है। बोहार भाजी को खाने के पीछे स्वस्थ सेहत भी एक वजह है। बताया जाता है कि…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन में जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी. एक मार्च को मंत्री अग्रवाल का जन्मदिन है. डीईओ ने अपने आदेश में बाकायदा लिखा है कि यूथ कांग्रेस द्वारा मंत्री के जन्मदिन पर एक मार्च को सुबह 6 बजे हॉफ मैराथन नशा मुक्त कोरबा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके सफल कार्य संपादन के लिए व्यायाम शिक्षकों / शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. सभी शिक्षकों को सुबह 5.30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 में अपना पहला पदक हासिल करके इतिहास रच दिया । यूएई दुबई में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 जिसे टोंग युन काई कप 2023 भी कहा जाता है, जिसका आधिकारिक और प्रायोजित शीर्षक ब्लू ओशन बैडमिंटन एशिया मिक्स चैंपियनशिप दुबई 2023 का तीसरा संस्करण फरवरी 2023 में आयोजित किया गया. यह एशिया में सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड नेशनल बैडमिंटन टीमों की ताजपोशी के लिए एक महाद्वीपीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है। भारत पहली बार इस चैंपियनशिप के सेमीफायनल तक पहुंचा तथा कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने सुदीरमन कप 2023 में…

Read More